ऊना (एमबीएम न्यूज़) : जिला के टकारला में एक व्यक्ति को सांप ने डस दिया। जिसके बाद व्यक्ति का स्वास्थ्य काफी बिगड़ने लगा। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत में पहले से सुधार आ रहा है। सांप के डसने का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान धनी राम (65) निवासी टकारला तहसील अम्ब जिला ऊना के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार टकारला के रहने वाले धनी राम को सोमवार को एक सांप ने डस दिया। धनी राम घर से थोड़ी दूरी पर खेतों की ओर घास काटने के लिए गया हुआ था। इस दौरान घास काटते-काटते एकाएक वहां निकले सांप ने उसकी हाथ पर डस दिया। परिजनों ने बिना देर किए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया। जहां पर अभी धनी राम का ईलाज जारी है।
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के एसएमओ डॉ रामपाल शर्मा ने बताया कि सांप के डसने से पीड़ित हुए व्यक्ति को जहां भर्ती कराया गया है।