सुभाष कुमार गौतम /घुमारवीं
हिमाचल में शुक्रवार को आए भारी तूफान के कारण घुमारवी में भी अपना खूब तांडव दिखाया, जिस कारण भारी नुकसान हुआ है। उपमंडल के अन्तर्गत पड़ने वाले गांव लेठवीं में एक सफेद का पेड़ मकान पर गिर गया।
जानकारी के अनुसार जिस मकान पर सफेद का पेड़ गिरा है। वह प्रकासो देवी का मकान हैं। गनिमत यह रही कि इस हादसे में कोई जान की हानि नहीं हुई। जबकि तूफान के समय सब लोग अंदर ही थे। उधर दूसरी ओर एक बच्चे पर निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से ईंटे गिर जाने के कारण बच्चा बुरी तरह घायल हो गया है।
जिसको घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया।जहाँ से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया है। एक व्यक्ति पर टीन की चादर गिरने से व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। इतना ही नहीं इससे भी ज्यादा नुकसान बागवानों को हुआ है।
आम की फसल से उम्मीद लगाए बैठे किसानों की उम्मीद पर पानी फिर गया और भारी तूफान से सारी फसल बरबाद हो गई है।