कुल्लू(एमबीएम न्यूज़): बर्फबारी के दौर लगातार जारी है और अब तक रोहतांग दर्रा में डेढ़ फुट से अधिक बर्फ की मोटी परत जम चुकी है। जबकि नीचले क्षेत्रों में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। जबकि लाहौल-स्पीति के तमाम क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ चुकी है। बर्फबारी होने के कारण रोहतांग दर्रा यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है और मौसम खराब होने के कारण पैदल यात्रियों के कदम भी ठहर गए हैं।
ऐसे में कोकसर में करीब 60 यात्री फंस गए हैं। हालांकि वे सुरक्षित हैं लेकिन बर्फ गिरने के कारण और खराब मौसम के कारण वे रोहतांग दर्रा पार नहीं कर पा रहे हैं। इन यात्रियों में सेना के जवानों सहित नेपाली मजदुर और सेना की भर्ती में शामिल होने जाने वाले युवा भी हैं। उधर, जलोड़ी जोत में बर्फबारी होने से मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग अवरूद्व हो गया है।
बड़े वाहनों के लिए मार्ग बंद होने से बाह्य सराज के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। वहीं मार्ग फिसलन भरा होने के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें भी जलोड़ी जोत की दोनों तरफ से वापस सवारियां लेकर लौटीं। जानकारी के अनुसार औट-लुहरी एनएच-305 पर जलोड़ी जोत में सीजन का पहला हिमपात हुआ है।
उधर, डीसी लाहौल – स्पीति देवा सिंह नेगी का कहना है कि वह किसी अधिकारिक कार्य से जिला से बाहर हैं। रोहतांग में ‘यादा बर्फबारी होने के चलते लोगों को कोकसर से आगे भेजना जोखिम भरा है। बर्फबारी का क्रम जारी है। मौसम साफ होते ही बीआरओ की मशीनरी से मार्ग को बहाल किया जाएगा और लोगों पार किया जाएगा। कोकसर में फंसे लोग बिल्कुल सुरक्षित हैं।