बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा): चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर गमरोला पुल के नजदीक भू-स्खलन ने दो महिलाओं समेत तीन को लील लिया है। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखचे उड़ गए। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय कृष्ण लाल पुत्र परसराम, 59 वर्षीय बिमला देवी पत्नी कृष्ण लाल व 56 वर्षीय सुखा देवी पत्नी रूप लाल की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की पहचान 59 वर्षीय रूप लाल पुत्र देवी राम व 48 वर्षीय माया पत्नी रघुवीर सिंह के तौर पर की गई है। हादसे के वक्त कार में दो दंपत्तियों के अलावा एक महिला सवार थी। एसपी अंजुम आरा ने पुष्टि की है।