नाहन (एमबीएम न्यूज) : शहर में एक विधवा महिला से बार-बार दुराचार का मामला सामने आया है। हरिपुर मोहल्ले के एक 27 वर्षीय युवक द्वारा रामकुंडी इलाके की एक विधवा महिला से शादी का झांसा देकर बार-बार दुराचार किया जा रहा था। पीडि़त महिला की उम्र 30 से 32 साल के भीतर बताई जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट में महिला से दुराचार की पुष्टि हो गई है।
आरोपी युवक मनीष की गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारी तिलकराज शांडिल खुद कमान अपने हाथ में लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक शनिवार की देर रात मामला दर्ज किया गया था। उधर थाना प्रभारी तिलकराज शांडिल ने पुष्टि करते हुए कहा कि आईपीसी की धारा-376 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक के घर दबिश दी गई थी। लेकिन घर में नहीं मिला। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।