नालागढ़ (एमबीएम न्यूज़) : नालागढ़ के जगातखाना में किराये के मकान में रहने एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पंजाब के रोपड़ जिले के खेड़ी गांव का 29 वर्षीय हरविंद्र सिंह पुत्र पाल सिंह नालागढ़ के जगातखाना में रामआसरा के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि होली के दिन से वह अपने कमरे में था। शनिवार सुबह मकान मालिक राम आसरा ने उसे कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। मृतक के सिर के नीचे खून लगा हुआ था। उसे बेहोशी की हालत में नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि हरविंद्र सिंह नालागढ़ में मजदूरी करता था। पहले गुरद्वारा में रहता था। बाद में उसने जगातखाना में रामआसरा का कमरा किराये पर ले लिया। पुलिस को मौके पर शराब की खाली बोतल व सलाद मिला। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा कि उक्त व्यक्ति ने पहले शराब पी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों ने किसी किसी पर कोई शक नहीं जताया है। पुलिस 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई रही है।
Latest
- कुल्लू : खाई में गिरा टिप्पर… 3 की मौत, 4 साल का मासूम घायल
- मेडिकल ऑफिसर डेंटल के 15 पदों के लिए मांगे आवेदन
- हिमाचल में फेसबुक पर पेज बनाकर कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर FIR
- सोलन में मोबाइल व 21 हजार की नकदी लूटने वाले दो आरोपी काबू
- मंडी : सरकाघाट स्कूल में ‘गणित सम्मेलन’,15 स्कूलों से विद्यार्थियों ने लिया भाग