Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 20 मार्च : पूर्व मंत्री एवं मंडी नगर निगम चुनावों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए जीएस बाली को पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी। कारण, उनके किसी एक कार्यकर्ता द्वारा पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को गोदी मीडिया कहना। दरअसल नगर निगम चुनावों को लेकर जीएस बाली आज मंडी आए हुए थे और इसी संदर्भ में पत्रकार वार्ता भी बुलाई थी। पत्रकारों ने कुछ सवाल किए तो बाली उस पर तिलमिला गए। तीखे सवालों को सुनकर पत्रकार वार्ता में मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं ने धीरे से गोदी मीडिया कह दिया। यह बात पत्रकारों ने सुन ली…

Read More

मंडी, 19 मार्च : सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के चाहे जो भी कारण रहे हों, लेकिन उनके दुनिया से चले जाने के बाद अब जयराम सरकार और सुखराम परिवार पर संकट के बादल मंडराने लग गए हैं। मोदी के सुदामा जाते-जाते दोनों को घनघोर संकट में डालकर चले गए हैं। सांसद के निधन के बाद मंडी संसदीय क्षेत्र में अब फिर से उपचुनाव होगा और यह उपचुनाव राज्य की जयराम सरकार और राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पंडित सुखराम परिवार की असली अग्नि परीक्षा करवाएगा। हालांकि अभी यह भविष्य में ही तय होगा कि भाजपा या कांग्रेस…

Read More

मंडी, 18 मार्च : वर्ष 2021 का अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव देव परंपराओं के निर्वहन के साथ संपन्न हो गया। समापन मौके पर न तो बैंड-बाजा बजाया गया और न ही किसी को पगड़ी बांधी गई। सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के चलते सभी प्रकार के सरकारी और प्रशासनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया था, जिस कारण राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी समापन समारोह में शामिल होने यहां नहीं आए। बता दें कि इस सात दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री जबकि समापन राज्यपाल के हाथों होता है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर पहाड़ी टोपी पहनकर कुछ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ…

Read More

मंडी, 17 मार्च : राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. आरजी आनंद ने सभी अधिकारियों से मंडी जिला को ‘बाल मित्र जिला’ बनाने के संकल्प के साथ कार्य करने का आहवान किया है। डॉ. आनंद बुधवार को जिले के अधिकारियों के साथ बाल अधिकारों के संबंध में समीक्षा एवं परामर्श बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बोल रहे थे। बैठक में उन्होंने जिला में बाल कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों, शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम व स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिला में बाल कल्याण…

Read More

मंडी, 17 मार्च : मंडी संसदीय सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद राम स्वरूप शर्मा की आत्महत्या की खबर के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं राम स्वरूप शर्मा के पैतृक गांव जलपेहड़ स्थित निवास स्थान पर परिजनों का तांता लग गया है। रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध नजर आ रहा है। सांसद राम स्वरूप शर्मा के बेटे आनंद स्वरूप ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में बताया कि उनके पिताजी की मौत की सही वजह पुलिस जांच में ही सामने आ सकती है। उन्हें भी इस…

Read More

नई दिल्ली/मंडी, 17 मार्च : हिमाचल में मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन होने की सूचना है। फिलहाल कारणों का पता नहीं चला है, अलबत्ता इतना जरूर है कि वह चंद रोज पहले ही दो अन्य सांसदों के साथ धर्मशाला से दिल्ली के लिए लोकसभा सत्र में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सांसद की  संदिग्ध मौत हुई है। सुबह 8:30 बजे के आसपास दिल्ली स्थित आवास में उनका शव फंदे से लटका मिला। हालांकि कोई भी अधिकारी पुष्टि नहीं है। एमबीएम न्यूज को दिल्ली से मिली जानकारी के मुताबिक सांसद के घर…

Read More

मंडी, 16 मार्च :  मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली गायक इंद्रजीत ने सभी को खूब नचाया वहीं इंडियन आइडल अंकुश भारद्वाज ने भी एक से बढ़कर एक फिल्मी नए पुराने गाने गा कर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। हिमाचली कलाकार इंद्रजीत ने बुधुआ मामा, मेरी शाउणी आदि गाने गाकर सांस्कृतिक संध्या में आए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके साथ ही अंकुश भारद्वाज ने जोगिया, तेरे नाम, लगन लग गई है एक से बढ़कर एक फिल्मी गाने गाए। जिन पर दर्शक खूब झूमते नजर आए। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी की पांचवी सांस्कृतिक संध्या…

Read More

मंडी, 16 मार्च : 16 मार्च 2020 से जोनल अस्पताल मंडी में भोजन का लंगर लगाते हुए हृदय वासी सेवा समिति का एक वर्ष पूरा हो गया है। इस दौरान कोरोना के कठिन दौर में दानी सज्जनों के सहयोग से इस लंगर में अभी तक 1 लाख 7 हजार से ज्यादा लोग पौष्टिक और शुद्ध खाना खा चुके हैं। अब हृदय वासी सेवा समिति ने इस भोजन सेवा को आने वाले समय में भी जारी रखने की बात कही है ताकि जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके। मंगलवार को लंगर के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर हृदय वासी…

Read More

मंडी, 16 मार्च : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी की चौथी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायक नरेंद्र ठाकुर ने पहाड़ी गानों के तरानों से मंडी को खूब झूमाया। नरेंद्र ठाकुर ने झूरी, ओ रीनू ओ रीनू, बोतला फूटी हाय रे नातिया, बंगा चुटी ओ सरला, रोक भाविये भाविये, तोह होला बसना, सहित अन्य गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके अलावा मशहूर पंजाबी गायिका अर्शप्रीत कौर ने मंच पर पहुंचते ही एक के बाद एक शानदार गाने प्रस्तुत किए। अर्शप्रीत कौर ने यार मेरा तितलियां बरगा सहित अन्य गानों के साथ दर्शकों की मनोरंजन किया। वहीं मंडी के अरिन…

Read More

मंडी, 15 मार्च : हिमाचल प्रदेश में वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार हादसों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में मंडी जिला के वृंदावनी में सोमवार दोपहर को एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 13 यात्री घायल हुए हैं। बस पलटने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। 108 की सहायता से घायलों को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया है, जहां सभी का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस कुल्लू से मंडी की ओर…

Read More