Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी,25 मार्च : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्पष्ट कर दिया है कि नवगठित नगर निगमों में मेयर पद के आरक्षण में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।  मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने यह बात कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि नवगठित नगर निगमों में मेयर पद के आरक्षण को लेकर एक्ट बना हुआ है और उसके तहत ही सारी प्रक्रिया अम्ल में लाई जा रही है। अब इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा क्योंकि चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इसमें बदलाव की बात करना भी उचित नहीं है। सीएम के…

Read More

मंडी, 25 मार्च : जिला संसदीय क्षेत्र के सांसद स्व. राम स्वरूप शर्मा को आज मंडी शहर के विपाशा सदन में श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि समारोह में सीएम जयराम ठाकुर सहित मंडी संसदीय क्षेत्र के तमाम नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सीएम जयराम ठाकुर, कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, गोबिंद सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले तमाम विधायक, आरएसएस नेता, विश्व हिंदू परिषद के नेता, विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी इस श्रद्धांजलि समारोह में मौजूद रहे। सभी ने सांसद की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा…

Read More

मंडी, 25 मार्च : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप का कहना है कि कांग्रेस पार्टी में बिखराव की स्थिति है और कांग्रेसी नेता अब मीडिया पर ही टिप्पणियां करने लग गए हैं। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा कि हाल ही में मंडी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली की पत्रकार वार्ता में मीडिया के प्रति जो टिप्पणी की गई। उससे पता चलता है कि कांग्रेस किस कदर बौखलाई हुई है। कांग्रेस के हर नेता में आपस में वर्चस्व की जंग चल रही है ओर हर…

Read More

मंडी, 25 मार्च : नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। फर्स्ट इयर की छात्रा ने एक सीनियर मेडिकल छात्र और ट्यूटर पर आरोप लगाए हैं। यह मामला रैगिंग कमेटी के पास भी पहुंचा था, लेकिन इस मामले को कमे‌टी ने रफा-दफा कर दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत नेशनल एंटी रैगिंग हेल्पलाइन नंबर पर की।  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने कॉलेज प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की। जिसके बाद ‌प्राचार्य मेडिकल कॉलेज की शिकायत पर पुलिस थाना बल्ह में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी मंडी शलिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है।  उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात…

Read More

मंडी, 24 मार्च : नवगठित नगर निगम मंडी के 15 वार्डों के लिए पहली बार होने जा रहे चुनावों को लेकर उम्मीदवारों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 15 वार्डों से 102 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरकर चुनावी ताल ठोक दी है।  बता दें कि इसमें पार्टियों के 46 प्रत्याशी जबकि 56 निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। इस बार नगर निगम के चुनावों को पार्टी सिंबल पर करवाया जा रहा है। ऐसे में राजनैतिक दलों ने अपने अधिकृत प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं। नगर निगम मंडी के 15 वार्डों के लिए भाजपा ने 15, कांग्रेस ने 15,…

Read More

मंडी, 24 मार्च : नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही नवगठित नगर निगम मंडी के लिए मुकाबला शुरू हो गया है। जिला में मुकाबला सीएम जयराम ठाकुर बनाम कांग्रेस होने जा रहा है। यह नगर निगम एक तरफ जहां सीएम जयराम ठाकुर के इज्जत का सवाल बन गई है। वहीं कांग्रेस यहां पर जीत हासिल करके अपना कद बढ़ाने की फिराक में है। प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद हिमाचल प्रदेश में तीन नई नगर निगमों का गठन किया गया और उसके बाद अब यहां पर चुनावी रण शुरू हो गया। पार्टी सिंबल पर हो रहे चुनावों के…

Read More

मंडी, 24 मार्च : कीतरपुर-मनाली फोरलेन में पंडोह से लेकर औट तक बन रही दस टनलों के 2600 करोड़ के प्रोजेक्ट के सर्वे में गड़बड़ी के कारण दो टनलों की लंबाई बढ़ने के साथ ही 240 करोड़ की अधिक राशि की जरूरत आन पड़ी है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस प्रोजेक्ट की फाइल अब दोबारा से दिल्ली दरबार में घूम रही है, जहां से अप्रूवल का इंतजार किया जा रहा है।  मिली जानकारी के अनुसार पंडोह से औट तक जो दस टनलें बन रही हैं, उसकी सबसे पहली टनल के सर्वे में गड़बड़ी पाई गई है। पहले जो सर्वे किया…

Read More

मंडी, 23 मार्च : मंगलवार को मंडी शहर के विश्वकर्मा मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ डीसी एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ऋग्वेद ठाकुर ने रिबन काट कर किया। रक्तदान का यह कार्यक्रम जिला मंडी शहर और सुंदरनगर के सलापड़ में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया गया। बता दें कि 23 मार्च को 90 वर्ष पहले महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह व उनके साथियों ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। इसी के चलते शहीदी दिवस के उपलक्ष पर समस्त भारत में लगभग 1500 रक्त दान शिविरों…

Read More

मंडी, 22 मार्च : शहर के भियूली कस्बे की इशानी जसवाल मिसेज फेमिना 2021 प्रतियोगिता के अंतिम 20 में पहुंच गई। इशानी मंडी शहर की इंदिरा मार्केट में व्यवसाय करने वाले जसवीर जसवाल की बेटी है, जो 2012 के विंटर कार्निवाल मनाली में विंटर क्वीन भी रह चुकी है। इशानी ने बताया कि इन दिनों अंतिम 10 जो फाइनल राउंड होगा में पहुंचने के लिए राउंड जारी है। अब तक चार राउंड जिसमें फेशन, ब्यूटी, कल्चर व स्किल है। वह पूरी मेहनत कर रही है, अंतिम दस में प्रवेश मिल जाए। उन्होंने इसके लिए समर्थकों व प्रशंसकों समेत मंडी वासियों…

Read More

मंडी, 22 मार्च : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऐलान किया है कि प्रदेश में जल शक्ति विभाग के सभी उपमंडलों में एक-एक बड़े वाटर हारवेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाए जाएंगे ताकि वर्षा के जल का संग्रहित करके उसका सही इस्तेमाल किया जा सके। यह घोषणा उन्होंने आज विश्व जल दिवस पर सराज क्षेत्र के जंजैहली में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मौके पर जल शक्ति विभाग की मोबाईल ऐप को भी लांच किया जिसके माध्यम से अब लोगों को पानी के बिल भरने, शिकायत दर्ज करवाने और अन्य प्रकार की समस्याओं के समाधान…

Read More