Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 05 मार्च : 8वीं कक्षा की छात्रा स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर के साथ वाली पहाड़ी पर बुरांश के फूल लेने के लिए गई थी। शुक्रवार को 500 मीटर गहरी खाई से उसकी लाश बरामद की हुई है।आशंका जाहिर की जा रही है कि बुरांश के फूल तोड़ते वक्त वह पेड़ से गिरी और सीधे गहरी खाई में जा गिरी, जहां उसकी मौत हो गई। घटना सराज क्षेत्र की शिकावरी पंचायत की है। मृतका की पहचान 13 वर्षीय दया पुत्री हरदेव निवासी गांव व डाकघर शिकावरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले कल स्कूल से आने के…

Read More

मंडी, 5 मार्च: भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) की दो सदस्यीय  टीम  शनिवार से हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रही है। दो सदस्यीय टीम में नागन विमानन मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खरोला और संयुक्त सचिव उषा पाढे शामिल हैं। अधिकारियों को राज्य सरकार ने स्टेट गेस्ट का (State Guest) दर्जा दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार यह दोनों अधिकारी सुबह 11.30 बजे हेलिकॉप्टर से जिला के कांगनीधार हैलिपैड पर आएंगे और यहां हैलिपैड  के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। इसके बाद उनका बल्ह जाने का कार्यक्रम है, जहां राज्य सरकार की तरफ से ग्रीन…

Read More

मंडी, 5 मार्च : सरकार और स्वास्थ्य विभाग की नाकामी के कारण जोनल हॉस्पिटल को डीएनबी यानी डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड की तरफ से मिली चार सीटें हाथ से खिसक गई हैं। डीएनबी की इन सीटों के लिए विभाग को संबंधित हॉस्पिटल में दो कंसल्टेंट नियुक्त करने होते थे, लेकिन जोनल हॉस्पिटल में सिर्फ एक कंसल्टेंट ही तैनात होने के कारण इन सीटों को वापिस ले लिया गया है। बता दें कि डीएनबी यानी डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड एमबीबीएस करने के बाद प्रशिक्षु डॉक्टरों को 3 साल के लिए ट्रेनिंग पर भेजता है। यह ट्रेनिंग एमडी के बराबर की मानी…

Read More

मंडी, 5 मार्च : जिला में कोरोना टीका करण का तीसरा चरण चल रहा है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों और बिमारियों से ग्रसित लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इस दौरान पंजीकरण टीका केंद्रों पर होने वाली भीड़ और समय की बर्बादी को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने लोगों को स्वयं से ही कोविड पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की अपील की है। यह अपील डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने वीरवार को मंडी में आयोजित कोरोना टीका करण की टास्क फोर्स की बैठक अध्यक्षता करने के उपरांत की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण…

Read More

मंडी, 4 मार्च : 43 दिनों तक चली साइकिल की प्रतियोगिता में मंडी शरह के रहने वाले जसप्रीत पॉल ने देश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिसके बाद इनकी इस उपलब्धि के बाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाने वाली कंपनी जसप्रीत को एक लाख कीमत वाली साइकिल इनाम में देंगे। बता दें कि फायरफॉक्स की ओर से आयोजित वर्चुअल साइकलिंग प्रतियोगिता में मंडी शहर के जसप्रीत पॉल पूरे देश में अव्वल रहे हैं। इससे पहले डिस्कवर कैटागिरी में जसप्रीत नंबर एक पर रहे थे, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके द्वारा अपलोड किए गए वीडियो को मिले लाइक के आधार पर कंपनी…

Read More

मंडी, 4 मार्च : मंडी जिला के अधिष्ठाता और बड़ा देव माने जाने वाले देव कमरूनाग वीरवार को अपने मूल स्थान से मंडी शिवरात्रि के लिए पूरे लाव लश्कर के साथ रवाना हुए। बड़ा देव कमरूनाग अपने देवलुओं के साथ चच्योट के धंग्यारा से सुबह 10 बजे के करीब चले।     देवता का रात्रि ठहराव वीरवार को चैलचौक में होगा। जिसके बाद देवता बग्गी, बल्ह के नेरचौक, नागचला, बगला, रानीबाईं, पुलघराट होते हुए मंडी पहुंचेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं के घरों में देवता का ठहराव किया जाता है। 8 दिनों की पैदल यात्रा करने के बाद 11 मार्च शिवरात्रि वाले…

Read More

मंडी  04 मार्च : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के दौरान हुए प्रकरण के बाद कांग्रेस के पांच विधायकों के निलंबन को रद्द करने की मांग कांग्रेस सेवा दल मंडी ने उठाई है। इस मांग को लेकर कांग्रेस सेवा दल के जिला प्रधान प्रेम लाल गुड्डू की अध्यक्षता में सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर के माध्यम देश के राष्ट्रपति को एक मांग पत्र भेजा। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कांग्रेस नेता चेत राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल विधानसभा प्रकरण पर दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं। केवल कांग्रेस के पांच विधायकों को…

Read More

मंडी, 3 मार्च : 20 साल के लड़के ने 45 वर्षीय दिव्यांग महिला की अस्मत लूट ली। मामला गोहर थाना क्षेत्र का है। गोहर थाना पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।  पीडि़त महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि 2 मार्च की रात को आरोपी युवक शराब के नशे में धुत होकर उसके घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने के बाद जोर जबरदस्ती करने लगा। जोर जबरदस्ती के साथ महिला का बलात्कार किया। महिला के चिल्लाने पर आस पड़ोस के रिश्तेदार घर पर पहुंचे लेकिन…

Read More

मंडी, 3 मार्च : प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने सपनों के प्रोजेक्ट को किसी और के सपनों को तोड़ कर न बनाएं। जिला के बल्ह में बनने वाले हवाई अड्डे को किसी ऐसे स्थान पर बनाया जाए जहां पर कम से कम लोगों का विस्थापन हो। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता योगेश सैनी ने शहर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस हवाई अड्डे को बल्ह से पांच किलोमीटर नेर ढांगू में भी बना सकते है जिसे पहले भी हवाई अड्डा बनाने के लिए चयनित किया गया था। बल्ह में बनने…

Read More

मंडी, 1 मार्च : सरकाघाट उपमंडल के पटड़ीघाट के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौके पर मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार (27) हरीश कुमार पुत्र बेली राम निवासी गांव दोघरी डाकघर झीड़ी (रोहांडा) अपनी कार (HP02K-0383) पर जाहू से नेरचौक वाया पटड़ीघाट से जा रहा था। छनी मोड़ पर चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से लुढ़कती हुई नेरचौक-जाहू सुपर हाईवे पर जा गिरी। चालक कार से बाहर हाईवे के किनारे बने घर की छत पर सिर के बल जा गिरा। जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय…

Read More