Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 13 अप्रैल :  दीपाली जसवाल नगर निगम मंडी की पहली मेयर बनी हैं,जबकि वीरेंद्र भट्ट को पहला डिप्टी मेयर बनने का गौरव हासिल हुआ है। गौरव की बात इसलिए भी बड़ी है क्योंकि दीपाली सीएम जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र की नगर निगम की मेयर बनी हैं। भाजपा में लंबी माथापच्ची के बाद आखिरकार इन दोनों के नाम फाइनल किए गए। आज सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें एडीसी मंडी जतिन लाल ने सभी पार्षदों को पद एवं गोनियता की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें…

Read More

मंडी, 10 अप्रैल : ’’अरे उसका चांस ज्यादा है। अरे नहीं, उसका चांस है ही नहीं। वो बंदा सीएम साहब का करीबी है, उसे ही चांस मिलेगा। अरे नहीं यार, फलां को मेयर और फलां को डिप्टी मेयर बनाया जाएगा, तुम देख लेना, चाहे तो शर्त लगा लो।’’ यह चर्चा मंडी शहर के गलियारों में आजकर कॉमन हो गई है। चाहे जो भी वर्ग हो हर वर्ग में इस वक्त इसी बात को लेकर चर्चा है कि नवगठित नगर निगम मंडी का पहला मेयर और डिप्टी मेयर कौन बनेगा। लेकिन चर्चा करने वाले शायद इस बात को भूल गए हैं…

Read More

मंडी, 9 अप्रैल : मजबूरी के कारण हिमाचल प्रदेश सरकार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर सकती है। मजबूरी शब्द का इस्तेमाल इसलिए हो रहा है, क्योंकि सरकार इस समय प्रशासनिक फेरबदल के पक्ष में नही थी, लेकिन मंडी संसदीय क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव के चलते अब सरकार को यह फेरबदल करना पड़ रहा है।       चुनाव आयोग ने सरकार को प्रशासनिक फेरबदल करने की हिदायत जारी कर दी है। आदेश में साफ तौर पर लिखा है ऐसे सभी अधिकारियों को 20 अप्रैल से पहले तबादला किया जाए जिनका संसदीय क्षेत्र में तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका…

Read More

मंडी, 9 अप्रैल : चेक बाउंस के दो मामलों में अदालत ने आरोपी को 6 लाख 50 हजार रुपए जुर्माना और दस-दस माह के कारावास की सजा के फैसले सुनाए हैं। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर तीन डॉ. पुष्पलता के न्यायालय ने मंडी शहर के प्रसिद्ध करियाना थोक कारोबारी प्यारा सिंह की दो शिकायतों पर फैसला सुनाते हुए उक्त आदेश पारित किए हैं।  अधिवक्ता सतीश कौशल के माध्यम से अदालत में दायर शिकायतों के अनुसार सरकाघाट निवासी आरोपी मुंशी राम अक्सर शिकायतकर्ता से करियाना का सामान ले जाता था। उसने 2013 में करीब 6 लाख रुपए  का करियाना उधार लिया था।…

Read More

मंडी, 8 अप्रैल : राजनीति में अपना एक रसूख रखने वाले पंडित सुखराम परिवार को उसी के घर में मात देकर छोटी काशी की जनता से जयराम के साथ चलने का साफ संदेश दे दिया है। नगर निगम के चुनावों में सुखराम परिवार को जिस करारी हार का सामना करना पड़ा है। उसके माध्यम से छोटी काशी के लोगों ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब वर्तमान और भविष्य जयराम ठाकुर ही है। नगर निगम की 15 सीटों में से भाजपा ने 11 पर प्रचंड जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस मात्र 4 सीटों पर ही सिमट कर रह…

Read More

मंडी, 7 अप्रैल : सीएम जयराम ठाकुर के गृहजिला की नगर निगम मंडी पर भाजपा की बड़ी जीत और कांग्रेस की करारी हार हुई है। 15 सीटों वाली नवगठित नगर निगम में भाजपा ने प्रचंड जीत के साथ 11 सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि कांग्रेस सिर्फ चार सीटों पर ही हाथ साफ करने में कामयाब रही है। हालांकि मतदाता खामोश थे जिससे सभी की धड़कनें काफी तेज हो गई थी। लेकिन सीएम जयराम ठाकुर पर भरोसा जताते हुए मंडी शहर की जनता से अपना फरमान सुनाया और भाजपा को बड़ी जीत के साथ नगर निगम की कमान सौंप दी।…

Read More

मंडी, 7 अप्रैल : सोचिए, सरकार ने मंडी कस्बे को नगर निगम बना दिया है। शहरी विकास की व्यवस्था में नगर निगम सबसे बड़ी संस्था है। पहले चरण में नगर पंचायत, फिर नगर परिषद होती है। सबसे ऊपर नगर निगम की जिम्मेदारी रहती है। निश्चित तौर पर मंडी कस्बे को नगर निगम बनाने के लिए आसपास के ग्रामीण इलाकों को भी इसमें शामिल किया गया है। विडंबना देखिए, नेला वार्ड में मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए सड़क सुविधा नहीं थी। इससे बुजुर्गों के साथ-साथ बुजुर्गों के साथ-साथ दिव्यांगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पहाड़ी राज्य के रिमोट…

Read More

मंडी, 7 अप्रैल : शहर के वार्ड नंबर 1 खलियार के केंद्रीय विद्यालय स्थित पोलिंग बूथ पर वोटर लिस्ट में गडबडी सामने आई है। यहां पर मतदान करने आए दो दर्जन से अधिक लोगों को बिना मताधिकार का इस्तेमाल किए वापिस लौटना पड़ा। दरअसल इन लोगों के नाम कैंडिडेट के पास मौजूद वोटर लिस्ट में तो थे लेकिन मतदान केंद्र के अंदर मौजूद अधिकारियों के पास वाली वोटर लिस्ट में इनके नाम नहीं थे। यह लोग अपना सीरियल नंबर लेकर मतदान केंद्र पहुंचे तो जो लिस्ट अंदर थी उस सीरियल नंबर पर किसी और का ही नाम मौजूद था। इस…

Read More

मंडी, 6 अप्रैल : बुधवार को नगर निगम मंडी के लिए होने जा रहे मतदान की प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए 300 कर्मचारी ईवीएम और कोविड सुरक्षा उपकरणों के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए हैं। सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए पूरे नगर निगम क्षेत्र में 38 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर 6 कर्मचारी तैनात रहेंगे जिनमें दो सुरक्षा कर्मी शामिल होंगे। इसके अलावा हर मतदान केंद्र पर एक स्वास्थ्य कर्मी भी तैनात रहेगा। 7 मतदान केंद्रों को…

Read More

मंडी, 5 अप्रैल : शाम पांच बजते ही चुनाव प्रचार समाप्त हुआ और सदर से भाजपा के बागी विधायक अनिल शर्मा मंडी शहर के बाजारों में अचानक पहुंच गए। अनिल शर्मा के अचानक पहुंचने से पूरे शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कि प्रचार थमने के बाद अनिल शर्मा आखिर किसके लिए प्रचार करने पहुंचे हैं। अनिल शर्मा ने इंदिरा मार्किट सहित शहर के अन्य प्रमुख बाजारों में जाकर दुकानदारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और हाथ जोड़कर सभी को नमस्कार किया। एक स्वर्णकार की दुकान में जब वह पहुंचे तो वहां भाजपा के एक नेता पहले…

Read More