मंडी, 07 जनवरी : पेंचक सिलाट के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर मंडी का नाम चमकाएंगे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता इस बार महाराष्ट्र के नांदेड़ में 13 से 16 जनवरी तक आयोजित करवाई जाएगी।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मंडी से चयनित पांचों खिलाड़ियों का मंडी में प्रशिक्षण जारी है। जिनमें दो लड़कियां और तीन लड़के शामिल हैं। पेंचक सिलाट ऐसोसिएशन के जिला महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट है।
पेचंक सिलाट भारत में भी खेल मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। केंद्र सरकार में नौकरी के लिए खेल कोटे मे भी पेचंक सिलाट को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता इण्डियन पेंचक सिलाट फेडरेशन द्वारा 13 से 16 जनवरी तक नांदेड, महाराष्ट्र मे आयोजित की जाएगी जिसमें मंडी के भी पांच खिलाड़ी भाग लेकर हिमाचल प्रदेश और मंडी का नाम चमकाएंगे।
उन्होंने बताया कि एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय जिलास्तरीय पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर टीटी हाल पडडल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स मंडी में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर मे खिलाड़ियों को टेन्डिंग इवेंट (फाइट) का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर मे 20 के लगभग खिलाडी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। मंडी जिला के 5 खिलाड़ियों का चयन सब जूनियर और जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए हुआ है।