Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 03 अगस्त : नस्वाल के समीप बुधवार को एक टिप्पर और एचआरटीसी बस में जोरदार भिड़त हो गई। हादसे में 16 लोग घायल हुए है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी करवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे-103 (शिमला-धर्मशाला) पर बुधवार दोपहर एक बस और टिप्पर आपस में टकरा गए। बस सरकाघाट से चंडीगढ़ जा रही थी। वहीं टिप्पर बिलासपुर की तरफ से आ रहा था। हादसे में चालक सहित 16 लोग घायल हुए है। इनमे से 12 लोगों को मामूली चोटें आई है, जबकि 4 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। इन्हे हमीरपुर अस्पताल में रैफर कर दिया। वहीं एक घायल यात्री…

Read More

बिलासपुर,02 अगस्त : नेशनल हाईवे -103 शिमला मटौर पर निहारी चौक से एक मारुति 800 कार चोरी हुई है। जानकारी के अनुसार पवन कुमार, सपुत्र शंकर दास, निवासी क्लोह ने बताया कि उसने रोज की तरह शनिवार शाम को भी अपनी मारूति 800 कार (HP 69 3439) को निहारी चौक के पास खड़ा किया था। पवन ने बताया कि जब सोमवार सुबह वह आया और अपने काम पर जाने लगा तो देखा कि सड़क किनारे खड़ी हुई कार वहां नही थी। वहीं पुलिस थाना घुमारवीं को इस बारे में सूचित किया गया तो उन्होंने एक टीम मौके पर भेजी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर…

Read More

बिलासपुर, 01 जुलाई : हरियाणा से हिमाचल के मनाली पर्यटक स्थल पर मस्ती करने जा रहे पर्यटकों को अपनी गाड़ी में शराब बीयर ले जाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने अवैध रूप से शराब ले जाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा राज्य के पांच लोग एक स्कॉर्पियो (HR 51 BN 0392) में हिमाचल प्रदेश के मनाली घूमने जा रहे थे। वाहन भी तेज रफ्तार से चला रहे थे। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक हरियाणा नंबर की गाड़ी तेज रफ्तार के साथ वाहन चलाते हुए बिलासपुर की ओर जा…

Read More

बिलासपुर, 31 जुलाई : पटवार क्षेत्र हरलोग के अंतर्गत आने वाले मझवाड़ व हवाण की सांझी सीमा के पास बाहण पलाण गांव में लगभग 2 बीघा भूमि में भू स्खलन हुआ है। भूस्खलन से बादल फटने जैसे हालात बन गए हैं। गनीमत यह रही कि इसमें किसी भी तरह के जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लोगों के रिहायशी मकान इस आपदा क्षेत्र से दूर होने के कारण, जान- माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दें, यह क्षेत्र सरीयूण खास औऱ भंगलेहडा की मिलान सीमा पर स्थित है। मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन…

Read More

बिलासपुर, 30 जुलाई : जिला में नशे तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस के जवानों ने विभिन्न दो मामलों में 8.53 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला पुलिस थाना तलाई के तहत दर्ज किया गया, जिसमें पुलिस ने सरयाली पुल से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित सड़क के किनारे नाले पर बनी पुलिया के ऊपर एक व्यक्ति बैग पिट्ठू सहित बैठा हुआ था और एक हाथ में एक लिफाफा पुडिया को खोल रहा…

Read More

बिलासपुर, 30 जुलाई : हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी नवरात्रि मेले के प्रथम दिन लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। वहीं पर दूसरी नवरात्रि के उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है।  श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत कानून व्यवस्था जांचने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक एस आर राणा श्री नैना देवी मंदिर पहुंचे। मेला पुलिस अधिकारी अमित शर्मा डीएसपी श्री नैना देवी पूर्णचंद थाना प्रभारी कोर्ट गौरव के साथ उन्होंने पूरे नैना देवी क्षेत्र का निरीक्षण किया और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का पूरा…

Read More

बिलासपुर, 28 जुलाई : पुलिस थाना झंडूता के तहत गांव बाला में सांप के काटने से नाबालिग की मौत हो गई। हालांकि परिजन उसका उपचार करवाने के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन नाबालिग को नहीं बचा सके। बताया जा रहा है कि नाबालिग अपनी माता के साथ सोई थी और रात को सोते हुए हाथ की कलाई पर काट खाया। मिली जानकारी के अनुसार झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत बाला गांव की नौ वर्षीय रितिका पुत्री रणजीत सिंह को रात करीब डेढ़ बजे एक सांप ने काट लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मृतका…

Read More

बिलासपुर, 28 जुलाई : हिमाचल प्रदेश में कोविड के लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते जहां प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। वहीं बिलासपुर जिला के भी सभी 50 पीएचसी, सीएचसी व सीएच में भी नोटिफिकेशन के आधार पर मास्क पहनने को लेकर स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है।  जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर परविंदर सिंह ने कहा कि बिलासपुर जिला में बीते 08-10 दिनों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसका नतीजा यह है कि दो माह पहले बिलासपुर कोविड फ्री जिला था, मगर…

Read More

बिलासपुर, 24 जुलाई : जनपद मेंपुलिस थाना सदर के तहत पुलिस टीम ने दो राहगीरों से अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम गंभर पुल के पास से जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने दो राहगीरों को बोरी में कुछ ले जाते देखा जो पुलिस को देख घबरा रहे थे। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर दोनों से पूछताछ की और बोरियों की तलाशी ली। तलाशी लेने पर बोरी से 12 बोतलें 750 एमएल और 23 बोतले 375 एमएल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपियों की पहचान अजय कुमार गांव नेरी जामली व  राकेश कुमार के रूप में हुई है।…

Read More

बिलासपुर, 24 जुलाई : घुमारवीं उपमंडल के ग्राम पंचायत कुहमुझांड़ में तेज बारिश से हुए भूस्खलन के कारण पशुशाला गिरने से पशु मलबे में दब गए, जिसमें 16 बकरियां और दो दुधारू भैंसें एक भैंस का बच्चा मलबे की चपेट में आ गए। जिनमें से चार बकरियों को मलबे से निकाल लिया गया है व 12 बकरियां, दो दुधारू भैंसें और एक भैंस के बच्चे की मलबे में दबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उप-प्रधान रत्न सिंह ठाकुर ने बताया कि इससे पहले भी पंचायत में बादल फटने की घटना हो चुकी है। ताजा मामले में रात को हुई तेज बारिश के चलते संजय कुमार, पुत्र…

Read More