Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 11 अप्रैल : जनपद में एक बड़े शराब कारोबारी ने अपने साझेदार एवं ऑपरेशन मैनेजर पर लाखों रुपए की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। सांझेदार एवं ऑपरेशनल मैनेजर ने एक अप्रैल से लेकर 5 अप्रैल तक हुई वाइन शॉप से हुई आमदनी को अपने पैसे पूरे करने की बात कही हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा-406, 420 व दफा 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ष कृष्ण पुत्र राजवीर गर्ग निवासी बी 34 मकान नंबर 1295 गली नंबर एक…

Read More

बिलासपुर, 11 अप्रैल : आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है, यानी आज मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा दुर्गा का तीसरा रूप है। मां युद्ध मुद्रा में सिंह पर विराजमान हैं। हाथों में त्रिशूल, धनुष, गदा व तलवार है। माथे पर घंटे के आकार में अर्द्ध चंद्र विराजमान है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा के नाम से जाना जाता है। माता की उत्पत्ति राक्षसों का वध करने के लिए हुई थी। तो आइए, माता चंद्रघंटा का नाम लेकर हम आपको शक्तिपीठ श्री नैना देवी की ओर ले चलें। जानें क्या है, मंदिर का इतिहास…. शक्तिपीठ मां…

Read More

बिलासपुर, 08 अप्रैल : बिलासपुर जनपद के लुहनु मैदान के साथ लगती गोविंद सागर झील को एडवेंचर टूरिज़्म के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है, जिसके चलते आने वाले समय में गोविंद सागर झील क्रूज, हाईस्पीड मोटर बोट्स, शिकारा, बैलून ड्राइव जैसे गुलजार दिखाई देंगी। गोविंद सागर झील की खूबसूरती को और निखारने के लिए यहां आने वाले समय में वाटर टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसको लेकर जिला प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।  जानकारी देते हुए उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि लुहनु मैदान व गोविंद सागर झील में आने…

Read More

बिलासपुर, 07 अप्रैल : कुल्लु जनपद के आनी में पुलिस द्वारा पत्रकारों की गई निर्मम पिटाई के मामले में जिला पत्रकार संघ बिलासपुर ने कड़ा संज्ञान लिया है। इसी आशय को लेकर रविवार को स्थानीय परिधि गृह में आपात बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान राम सिंह ने की।  बैठक में जिला प्रधान राम सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला हुआ है, जिसे किसी भी लिहाज से जायज नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि आनी के पत्रकार अपना काम कर रहे थे, लेकिन पोल खुलने के डर से पुलिस ने पत्रकारों को पहले थाना में बुलाया और फिर…

Read More

बिलासपुर, 05 अप्रैल : बिलासपुर जनपद के घुमारवीं में मंडी क्षेत्र की मंडलायुक्त राखिल काहलों ने सुख-संपदा और धन-धान्य के प्रतीक बैलों की जोड़ी की पूजा करके तथा मेला मैदान में खूंटा गाड़ कर पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नलवाड़ी मेले का उद्घाटन किया। इससे पूर्व एसडीएम एवं मेला प्रबंध समिति के अध्यक्ष गौरव चौधरी ने मुख्य अतिथि राखिल काहलों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इससे पूर्व राखिल काहलों के नेतृत्व में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों व रणसिंगा ध्वनि के साथ शोभायात्रा निकाली। मेला स्थल पर बैलों की पूजा अर्चना और खूंटा गाड़ कर विधिवत शुभारंभ किया…

Read More

बिलासपुर, 5 अप्रैल : घुमारवीं बाजार में वीरवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। लोगों ने शव को देखा तो भीड़ जुट गई। लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान 32 वर्षीय कुलविंदर धीमान गांव बाड़ी मझेड़वां, तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह घुमारवीं बाजार में गांधी चौक के पास बनी दुकानों के पीछे कुछ लोगों ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ देखा। लोगों द्वारा युवक को…

Read More

बिलासपुर, 01 अप्रैल : विश्व शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में बस ने अनियंत्रित होकर महिला श्रद्धालु को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बस पहाड़ी से टकरा गई। साथ ही एक अन्य गाड़ी भी इसकी चपेट में आई।  मृतक महिला यूपी के अलीगढ़ की रहने वाली है जो माता के दर्शन के लिए यहां आई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह श्री नैना देवी में उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में बसे माता के दरबार में पहुंची थी। इस दौरान  एक बस ने अनियंत्रित होकर महिला को टक्कर मार दी।…

Read More

बिलासपुर, 29 मार्च : जिला मुख्यालय के बचत भवन में वीरवार को लोकसभा चुनाव 2024 से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने की। मनीष गर्ग ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग लगातार चुनाव से संबंधित दिशा निर्देशों को अपडेट कर रहा है। इसलिए सभी अधिकारी वर्तमान में जारी दिशा निर्देशों के साथ ही अपडेट रहे। उन्होंने मतदाता पंजीकरण, मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी की संभावनाओं और मतदान केंद्रों पर आवश्यक प्रबंधों को लेकर भी अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की। सर्विस वोटर्स, दिव्यांग…

Read More

बिलासपुर, 26 मार्च : जनपद में चंडीगढ़-मनाली एनएच पर 280 ग्राम गांजे सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम चंडीगढ़-मनाली एनएच पर नाकाबंदी के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान कार (HP 24A 0481) को तलाशी के लिए रोका गया, जिसमें सवार युवक पुलिस को देख घबरा गए। तलाशी लेने पर कार से एक पॉलिथीन के लिफाफे में रखा 280 ग्राम गांजा बरामद हुआ। तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों की पहचान रिजुल वशिष्ठ(18) पुत्र अशोक कुमार गांव सियोला बिलासपुर, अभिषेक कुमार(27) पुत्र पारदी बिलासपुर…

Read More

शिमला, 26 मार्च: जुन्गा तहसील की ग्राम पंचायत सतलाई के गांव झंडी की 13 वर्षीय बालिका आस्था अंडर 15 राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करके अपने जौहर दिखाएगी। इससे पहले आस्था ने बीते 17 मार्च को सुंदरनगर और 24 मार्च को नालागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 15 कुश्ती प्रतियोगिता के 42 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक जीत कर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बता दें बीते दो माह से आस्था बिलासपुर की ठाकुर कुश्ती अकादमी चांदपुर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। आस्था ने इस अकादमी में आठवीं कक्षा में दाखिला लिया…

Read More