Author: सुभाष कुमार गौतम

एमबीएम न्यूज़ में घुमारवीं से संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

घुमारवीं : ग्राम पंचायत रोहिणी के पंचायत प्रधान पर दराट से एक व्यक्ति द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पंचायत प्रधान रोहिणी रमेश चंद ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपनी पंचायत के सचिव जय लाल के साथ पंचायत निवासी जगरनाथ के घर पर सरकारी काम के मामले में गया था। जहाँ पर उसकी माँ और एक व्यक्ति बैठा हुआ था। जब व्यक्ति से आधार कार्ड मांगा गया तो उसने यह कहकर इंकार कर दिया कि आप मंत्री या डीसी नहीं है और गुस्से में आ गया। जिस कारण उसने प्रधान…

Read More

घुमारवीं : ग्राम पंचायत तडौन के गांव वलोटा में शुक्रवार शाम को खेतों में घास लाने गए युवक विकास ठाकुर (20) पुत्र सुरेश ठाकुर पर एक आदमखोर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन युवक को अस्पताल ले गए, जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी निशीथ मिश्रा ने बताया कि हमले की खबर मिलने के बाद वे युवक का हाल जानने भराडी अस्पताल गए थे।  उन्होंने   बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। सारी स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह आदमखोर तेंदुआ…

Read More

 घुमारवीं: उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत डंगार में गांव दख्यूत के लिए एक एम्बुलेंस  रोड स्वीकृति किया गया है। जिसका बजट बीडीसी के माध्यम से स्वीकृति किया गया। लेकिन पैसा स्वीकृति होने के बावजूद भी यह रोड आज तक नहीं बन पाया है।      परम देव इश्वर दास, सुनील कुमार, राजेन्द्र कुमार, ख्याली राम, जगत पाल, कांता देवी, दीनानाथ, संजीव कुमार, संतोष कुमार, ने बताया कि इस एम्बुलेंस रोड के लिए सभी जरूरी कागजात पंचायत में जमा करवाए हुए तीन माह का समय हो चूका है। लेकिन आज तक इसका काम शुरू नहीं हो पाया है। इन…

Read More

बिलासपुर : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अब पारिवारिक जिम्मेदारी भी बढ़ने जा रही है। दरअसल अब परिवार में ससुर की भूमिका भी निभाएंगे। बड़े बेटे की शादी तय हो गई है। इसको लेकर बिलासपुर जनपद के बीजापुर में धाम देने का कार्यक्रम भी तय हो चुका है। हालांकि तिथि को लेकर अंतिम निर्णय नहीं है, लेकिन 27 से 29 फरवरी के बीच दिन तय हो सकता है। धाम में खुद जेपी नड्डा मेहमानों का इस्तकबाल करेंगे। बड़े बेटे गिरीश की शादी 25 फरवरी को राजस्थान के पुष्कर में तय हुई है। पैतृक गांव में तैयारियां पहले ही शुरू…

Read More

बिलासपुर : मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंती साल भर अलग-अलग गतिविधियों में प्रदेश भर में मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि पूर्ण राज्यत्व  दिवस की स्वर्ण जयंती के साक्षी बने हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कर्मचारियों व पेंशनर को 5% डीए देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह डीए एक जुलाई 2019 से प्रभावी होगा। दीगर है कि इस साल बिलासपुर के झंडुता में राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यतत्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सीएम ने बिलासपुर जनपद के लिए एक अतिरिक्त पीडब्ल्यूडी का डिवीजन देने की घोषणा भी की है।…

Read More

घुमारवीं : हिमाचल प्रदेश में मनाई जाने वाली लोहड़ी यानी मकर संक्रांति आज भी बहुत धूमधाम से मनाई जाती है, लेकिन आज इसकी परंपरागत शैली मानो खत्म होने की कगार पर हैं। 20 से 25 साल पहले लोहड़ी से आठ दिन पहले बच्चों के झूंड ग्रामीण इलाकों में घर घर जा कर लोहड़ी गाया करते थे। लोगों को भी लोहड़ी का बहुत इंतजार रहता था। बच्चों को लोहड़ी गाने के बाद मक्की,गेहूं, मूंगफली, तिलचौली व मिठाई बांटी जाती थी। मगर आज के समय में लोहड़ी गाने की यह प्रथा मानो लुप्त हो गई है। लोहड़ी में सबसे बच्चियों व लड़कियों…

Read More

घुमारवीं : हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से जहां आम आदमी अपने घरों में दुबके हुए हैं। वहीं गद्दी लोगों पर यह मौसम भी भारी पड़ता है। यह लोग बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, मंडी, सोलन में हर साल बड़ा भंगाल कांगडा, चंबा व किन्नौर आदि जिलों से आते हैं। हजारों भेड-बकरियां साथ लाते हैं। लेकिन समय के साथ-साथ अब यह कारोबार कम होने लगा है।   कांगडा बैजनाथ से सैंकड़ों किमी दूरी तय करके जंगलों में अपने पशुओं को चराने वाले चरवाहे का कहना है कि अब दिन-प्रतिदिन ये कारोबार खत्म होने की कगार पर है। क्योंकि जंगल जल रहे हैं,…

Read More

घुमारवीं : जुखाला के गंभर पुल के पास एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक चालक ने छलांग लगा कर अपनी जान बचाई। इस घटना के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का कार्य आरंभ कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक बागा की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक जुखाला के गंभर पुल के पास पहुंचा तो ट्रक से अचानक धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते ट्रक ने आग पकड़ ली। चालक ने ट्रक से छलांग लगा कर अपनी जान बचाई। ट्रक…

Read More

घुमारवीं : हिमाचल प्रदेश सरकार अपने दो साल पूरे होने का जश्न 27 दिसंबर को मनाने जा रही है, लेकिन गरीब लोगों का दुख-दर्द भूल गई है। जश्न तो तब मनाया जाता है जब राज्य में सबको ख़ुशी हो लेकिन यहाँ तो सरकार जश्न मनाने में मशरूफ है। सरकार के नुमाईंदे दो साल में हुए विकास कार्यों की गाथा गा रहे हैं। लेकिन पांच महीने बीत जाने के बावजूद करियाला गांव के लोगों की ऑंखें अब भी नम हैं।  बिलासपुर के करयालग गांव में अगस्त 2019 में भयानक हादसा हुआ था, जिसमें लगभग 400 बीघा जमीन बंजर बन गई। इसमें सात परिवारों का सब…

Read More

घुमारवीं : नेहा मानव सोसायटी एक बड़ी संस्था के रूप कार्य कर रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब व असहाय लोगों को आर्थिक मदद देना है। बिलासपुर का चाहे करयालग हादसा हो या कोई पीड़ित परिवार हो हमेशा इस संस्था ने मदद के लिए हाथ आगे बढाया है। सैंकड़ों लोगों को आर्थिक मदद दी जा रही है। आपको बताते चलें कि नेहा मानव सोसायटी के सैंकड़ों सदस्य हैं, जो अपना योगदान दे रहे हैं। सोसायटी के फाउंडर कि हिम्मत की दाद तो देनी पडेगी।    जिन्होंने इस मानव संस्था को खड़ा किया और इस मुकाम तक ले आए। इस संस्था…

Read More