Author: सुभाष कुमार गौतम

एमबीएम न्यूज़ में घुमारवीं से संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

घुमारवीं : हिमाचल प्रदेश में अब दुधारु पशुओं को हैल्थ कार्ड जारी किया जा रहा है। यह काम अब पशु विभाग कर रहा है। पहले इस बारे में कोई योजना नहीं थी। हिमाचल प्रदेश में इस योजना को कारगर साबित करने का श्रेय जाता है हिमाचल काडर के आईएएस अधिकारी तरूण श्रीधर को। तरुण श्रीधर 1984 के बैच के हिमाचल प्रदेश काडर के अधिकारी रहे हैं। वे बिलासपुर, मंडी व अन्य कई जिलों के उपायुक्त के पद पर रहे हैं।  तरूण श्रीधर हिमाचल प्रदेश सरकार में पर्यटन विकास निगम हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंधक रहे। जहां भी गए वहां उस विभाग के उत्थान…

Read More

बिलासपुर : दिल में अगर कुछ करने का जज्बा हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। ऐसा ही एक करिश्मा बिलासपुर और सोलन की सीमा पर कैंचीमोड़ (असलू) के रहने वाले जगतराम ठाकुर ने कर दिखाया है। स्व. गोपाल राम के इस होनहार बेटे ने ऐसा करिश्मा किया है कि लोग हैरान हो जाते हैं। वे यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि एक व्यक्ति इतने काम कैसे कर लेता है। हम बात कर रहे हैं कैंचीमोड़ (असलू) में स्व. गोपाल राम के घराट की, जिसे अब उनके पुत्र जगतराम ठाकुर चला रहे हैं। इस पुश्तैनी धरोहर को जीवित…

Read More

घुमारवीं : स्वारघाट उपमंडल में पंजाब से सटे इलाके मजारी में एक बार फिर पुलिस व आबकारी  विभाग को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जानकारी के अनुसार इस इलाके में वर्षों से कच्ची शराब यानी लाहन बनाने का धंधा अवैध रूप से चलता आ रहा है। नशा माफिया पर कई बार इस तरह की कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपी हमेशा ही पकड़ से बाहर रहते हैं।    आबकारी एवं पुलिस विभाग की टीम ने मजारी में कच्ची शराब के 10 ड्रम नष्ट किए हैं। खड्ड व झाड़ियों में बनाई शराब की भट्टियां तोड़ दी गई हैं। आबकारी विभाग के उपायुक्त…

Read More

घुमारवीं : उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाले गांव लेठवीं में मां का अंतिम संस्कार बेटी द्वारा किया गया।  गौरतलब है कि 82 वर्षीय हीरा देवी की मंगलवार को मृत्यु हो गई। बेटी ने बेटा बनकर सारी रस्में निभाई। हिंदू समाज में बड़ी विडंबना है कि माता-पिता का कर्म -कांड बेटे के हाथों होना चाहिए। ताकि मृत आत्मा को स्वर्ग की प्राप्ति हो सके। मगर धीरे-धीरे यह सामाजिक व धार्मिक भ्रांतियां समाप्त हो रही हैं। बेटियां बेटों का फर्ज अदा कर रही है। ऐसा ही मामला बिलासपुर में दूसरी बार सामने आया है। इससे पहले परनाल बंम में एक मामला कुछ…

Read More

घुमारवीं : उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत डंगार में राष्ट्रीय उच्चमार्ग शिमला-धर्मशाला पिछले दो साल से सफेद हाथी बना हुआ है। गौरतलब है कि इस मार्ग को कंदरौर से हमीरपुर तक डबल लेन करने के लिए लगभग 243 करोड़ रुपये का बजट था। काम तो पूरा हुआ नहीं, लेकिन एक मुसीबत लोगों के लिए छोड़ गए। इस मार्ग को डबल लेन करने के समय एक शौचालय का निर्माण किया गया, लेकिन मात्र दीवारें ही बनाई गई। न तो शौचालय पर  लैंटर डाला गया और न ही किसी प्रकार की व्यवस्था की गई। शौचालय में टॉयलेट सीट फिट कर दी है, पर सेप्टिक…

Read More

घुमारवीं: बिलासपुर के भराडी में करंट लगने से 14 बर्षीय बालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला किया दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपतहसील भराडी की ग्राम पंचायत हटवाड के अरूण कुमार पुत्र जगदीश चंद की हादसे में मौत हुई है।           जानकारी के अनुसार अरूण कुमार को घर पर ही करंट लग गया था जिसके बाद परिवार वालों ने अरूण को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया तथा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। भराडी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।  मामले की पुष्टि थाना प्रभारी…

Read More

घुमारवीं: जिला में पहली बार नशा माफिया की शव यात्रा निकाली गई। प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार से कई घर बर्बाद हो रहे हैं। युवा वर्ग  इस नशे को लेने से गुरेज नहीं कर रहा है। अब तो आलम यह है कि लड़कियां भी इस बुरी लत से नहीं बच पा रही हैं। इसलिए बिलासपुर की समाजसेवी संस्थाओं व युवा वर्ग ने बिलासपुर मेन मार्किट में नशा माफिया को खत्म करने व कानून के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का जिम्मा उठाया है।  नशा माफिया की इस शव यात्रा के बाद नशा माफिया का दहन किया गया।…

Read More

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम द्वारा पिछले दो तीन वर्ष से चलाई जा रही धनेटा -शिमला बस बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  इस रूट को बंद करने के कारण आम जनता परेशान हो रही है। गौरतलब है कि यह बस हमीरपुर डिपो की थी। जो धनेटा से चलती थी और वाया झोरघाट-रोपडी होकर राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला-धर्मशाला में डंगार के पास मिलती थी। मगर अचानक राजनीतिक कारणों से इस बस का रूट ही बदल दिया गया है। अब लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट…

Read More

घुमारवीं : घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत डंगार के दख्यूत गांव में बुधवार एक बच्चे पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। घटना बुधवार सुबह 7:30 बजे की है। जब आशीष कुमार अपने घर से 50 मीटर दूर स्कूल जाने के लिए निकाला था। वह अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगा। बच्चे की चीख सुनते ही उसके पिता ईश्वर दास और माता सुशमा देवी दौड़ कर उसे देखने गए और देखा की आशीष पर रंगडों ने हमला कर दिया है। उसके परिजन तुरंत ही उसे दधोल पीएचसी ले गए। जहां इलाज के बाद बच्चे की हालत में सुधार है। चिकित्सकों ने बच्चे को उपचार के बाद…

Read More

घुमारवीं: 81 साल की बृद्ध व असहाय महिला खौफनाक क्रूरता से बेहद ही सहमी हुई है। आलम यह है कि महिला अब घर से बाहर निकलने से ही डर रही है साथ ही बिस्तर पकड़ लिया है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब समाज सेवी संजय शर्मा बजुर्ग महिला से मिलने उनके घर पहुंचे। पूर्व सैनिक की विधवा महिला से धर्म के नाम पर क्रूरता की तमाम सीमाएं लांघ दी गई थी। बेटी ने कहा कि माता पिता के बेटियाँ ही नहीं बल्कि  बेटा भी होना चाहिए। सीएम के गृह जिला में हुई इस घटना से देवभूमि को शर्मसार किया…

Read More