Author: MBM News

नाहन (एमबीएम न्यूज): शनिवार दोपहर एसडीएम कृतिका कुल्हारी नहरस्वार पटवारखाने का निरीक्षण करने पहुंची। एसडीएम उस वक्त हक्की-बक्की रह गई, जब पाया 52 वर्षीय पटवारी राजेंद्र सिंह बुरी तरह से शराब के नशे में धुत्त थे। अहम बात यह है कि एसडीएम का निरीक्षण कार्यक्रम पहले से तय था।       बताया जा रहा है कि नशा इतना अधिक था कि जब एसडीएम ने पटवारी से पूछा कि वह कौन है तो कहने लगे, बड़े तहसीलदार साहब। एसडीएम ने फौरन ही पुलिस को पटवारी का मेडिकल करवाने के निर्देश दिए। अंतिम समाचार के मुताबिक पटवारी का मेडिकल करवा लिया…

Read More

सोलन (एमबीएम न्यूज़) : सदर पुलिस थाना के अंतर्गत छोटे भाई ने किसी बात को लेकर बड़े भाई पर दराट से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया है। पुलिस ने बड़े भाई सुरेश कुमार की शिकायत पर छोटे भाई राजेश कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।       जानकारी के मुताबिक सदर पुलिस थाना में सुरेश कुमार निवासी गांव मशीवर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका छोटा भाई राजेश कुमार अलग रहता है। शुक्रवार को राजेश कुमार उसके घर के आंगन में आया और दराट से उस पर हमला किया। इस हमले में…

Read More

नेरचौक (कपिल सेन) : नगर परिषद नेरचौक के उपचुनावों की चुनावी प्रक्रिया के लिए चुनाव अधिकारी ने शनिवार को टीमें रवाना कर दी हैं। नगर परिषद चुनावों की तैयारी पूरी तरह से हो चुकी है। हर पोलिंग बूथ की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जवानों की तैनाती की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। बता दें कि नगर परिषद नेरचौक में सात वार्डों में उपचुनाव होने जा रहे हैं।       पिछली मर्तबा चार वार्डों में ही चुनाव हो पाए थे। अन्य वार्डों में जनता ने विरोद्ध के चलते मतदान न कर चुनावी प्रक्रिया को पुरा नहीं होने दिया…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : हमीरपुर-ऊना हाइवे पर सलौनी के समीप कपूर क्लीनिक के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार समोह निवासी चेन सिंह सपुत्र जगत राम 45 वर्षीय अपनी स्कूटी नम्बर एचपी 21 बी 1419 पर भोटा से सलौनी की तरफ आ रहा था।        अचानक सलौनी कस्बे के पास ओवर टेक करते हुए एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे चैन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने धारा 279, 304 के तहत मामला दर्ज़ कर…

Read More

मंडी (वी कुमार): जिला उपभोक्ता फोरम ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को बिजणी वासियों को आईएसआई स्टैंडर्ड का पानी मुहैया करवाने का फैसला सुनाया है। इसके अलावा फोरम ने विभाग को विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा निर्देशों की अनुपालना करने के भी आदेश दिए हैं।        जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष पुरेन्द्र वैद्य और सदस्यों विभूति शर्मा व आकाश शर्मा ने मंडी के समखेतर मोहल्ला स्थित हिमाचल प्रदेश उपभोक्ता संघ की शिकायत को उचित मानते हुए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को लोगों को आईएसआई स्टैंडर्ड का पानी मुहैया करवाने का फैसला सुनाया है। अधिवक्ता बीआर जसवाल…

Read More

कुनिहार (एमबीएम न्यूज) : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने कुनिहार के एक दिवसीय दौरे में कुनिहार को उप-तहसील का दर्जा देकर कुनिहारवासियों को एक नई सौगात प्रदान की है। गौर रहे कि कुनिहार वासी काफी लंबे समय से कुनिहार को तहसील बनाने के लिए प्रयासरत थे, हालांकि इससे पहले भी मुख्यमंत्री कई बार कुनिहार दौरे पर आये और कुनिहार वासियों ने उनसे कुनिहार को तहसील बनाने की मांग की थी। आज कुनिहार में पूर्व विकास मंत्री स्व. हरिदास ठाकुर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य मंत्री ने राज्य पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र ठाकुर की मांग पर कुनिहार…

Read More

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़): भाजपा किसान मोर्चा कुल्लू की बैठक शनिवार को मौहल में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा  के मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा विशेष रुप से मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित जिला के पदाधिकारियों को रमेश शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी टिप्स दिए। वहीं उन्हें केंद्र की किसानों व बागवानों केे लिए चलाई गई लाभकारी योजनाओं को भी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।  इतना ही नहीं उन्होंने जिला भाजपा किसान मोर्चा को बूथ लेवल पर भी बैठके करने का निर्देश दिया। वहीं किसान मोर्चा को बहुआयामी कार्यक्रम एक बूथ पांच किसान पहरी की समीक्षा…

Read More

सोलन (एमबीएम न्यूज) : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोलन ज़िला के कुनिहार में पूर्व मंत्री हरिदास ठाकुर की 33वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उन्होंने महाराजा पदम सिंह मेमोरियल स्टेडियम का लोकार्पण और बुशैहर रियासत के पूर्व शासक स्वर्गीय महाराजा पदम सिंह की प्रतिमा का भी अनावरण किया। यह प्रदेश में अपनी तरह की पहली प्रतिमा है।       मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुनिहार में नवनिर्मित खेल स्टेडियम का लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए कुनिहार को उप-तहसील बनाने, घुनागुघाट तथा मांजु में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की भी घोषणा की।    …

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज़) : प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से बेटे विक्रमादित्य को लांच करने का ऐलान कर दिया है। अब सवाल उठ रहा है, खुद मुख्यमंत्री कहां से चुनाव लडेंगे। लिहाजा सीएम के चुनाव लडऩे को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जाने लगे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को नाहन से चुनाव लडऩे की बात भी राजनीतिक हलकों में की जा रही है।        दरअसल इस हलके में भाजपा के दमदार नेता डॉ. राजीव बिंदल मौजूद हैं। वहीं कांग्रेस के टिकट के दावेदारों की सूची लंबी है। पूर्व विधायक कुश परमार, कंवर…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : हिमाचल प्रदैश कैडर के अखिल भारतीय वन सेवा के अधिकारी नगीन नंदा जो आजकल वन विभाग में प्रधान अरण्यपाल के पद पर हैं, को राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल के सदस्य चुना गया है। यहां उनकी सदस्य अवधि पांच साल की होगी। इस सदस्य पद के लिए पिछले वर्ष जुलाई में साक्षात्कार हुआ था।          नगीन नंदा अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा के पति हैं। नगीन नंदा भारतीय वन सेवा से इस वर्ष जुलाई माह में सेवामुक्त होने जा रहे हैं।       केंद्रीय पर्यावरण वन मंत्रालय से शीघ्र ही राज्य सरकार को नंदा…

Read More