Author: MBM News

शिमला (एमबीएम न्यूज): कांग्रेस ने टिकट आवेदन की फीस बढ़ा दी है। पिछले चुनाव के 10 हजार की बजाय अब यह शुल्क 25 हजार रुपए होगा, जिसे टिकट मिलने की स्थिति में भी वापिस नहीं किया जाएगा। यानि नॉन रिफंडेबल शुल्क है। संभावना जताई जा रही है कि पार्टी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस फार्मूले को इस उद्देश्य से लागू किया है कि हर कोई टिकट का आवेदन न करे। यह अलग बात है कि फार्मूला कितना कारगर साबित होता है।           औसतन अगर एक सीट पर दो आवेदन होते है तो उस सूरत में…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): चुनावी वक्त में मुख्यमंत्री के पिटारे से जमकर तोहफे निकल रहे हैं। एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने बीती देर शाम यह खबर प्रकाशित की थी कि घंडूरी में कार्यकर्ताओं की बैठक में सीएम ने संगड़ाह में डीएसपी कार्यालय खोलने को लेकर हामी भर दी है।       वीरवार सुबह अधिकारिक तौर पर भी इसकी पुष्टि हुई है। यानि 8 घंटों के भीतर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र को दूसरी बड़ी सौगात दे दी है। इससे पहले ददाहू को डिग्री कॉलेज देने का ऐलान किया गया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नौहराधार में उप रोजगार कार्यालय खोलने…

Read More

मंडी ( वी कुमार ): पूर्व मंत्री एवं धर्मपुर से भाजपा के विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि भाजपा ने जिन अधिकारियों के नाम अपनी चार्जशीट में शामिल किए थे, उनमें से कुछ अधिकारी आज भाजपा से टिकट की मांग कर रहे हैं।            यह बात पूर्व मंत्री ने  धर्मपुर में आयोजित भाजपा के दलित स्वाभिमान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। महेंद्र सिंह ठाकुर ने आईपीएच विभाग के एक पूर्व अधिकारी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब उक्त अधिकारी के पास धर्मपुर के विकास कार्यों का जिम्मा था , उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): परिवहन निगम ने हिमाचल के शहरों में 22 टैक्सियां चलाने का फैसला लिया है। यह टैक्सी शिमला, धर्मशाला और अन्य शहरों में चलाई जाएगी। एचआरटीसी टैक्सी का चालक स्वयं सवारियों के टिकट काटेगा। निगम के बेड़े में 50 सेवन सीटर बसें जुड़ रही हैं। इन बसों को शहरों में चलाया जाना है। इसके अलावा परिवहन निगम 16 नई लग्जरी बसें खरीदने जा रहा है। हिमाचल के 57 रूटों पर परिवहन निगम 1 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से बसें चलाएगा। परिवहन निगम जल्द ही इन रूटों को फाइनल करेगा।       हिमाचल के 40 रूटों पर परिवहन निगम…

Read More

शिमला( एमबीएम न्यूज़ ):  समरहिल के पास सांगटी में आज सुबह घरेलू नौकर का काम करने वाली एक नाबालिक नेपाली लड़की ने मालकिन द्वारा मारपीट किए जाने के बाद जहर खा कर जान देने की कोशिश की। उसे गम्भीर हालत में आईजीएमसी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। वह पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है, जिसे रफादफा कर दिया गया। पुलिस ने इस गंभीर मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने मांग की है कि इस मामले में पुलिस तुरंत एफआईआर दर्ज करें और आरोपियों…

Read More

संगड़ाह ( एमबीएम न्यूज़ ): रेणुका विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा दूसरी बड़ी सौगात दी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक घंडूरी मे  कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने संगडाह के डीएसपी कार्यालय के लिए हामी भर दी है।     देखना है कि इसकी सार्वजनिक घोषणा होती है या नहीं। एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क को पुख्ता सूत्रों ने बताया कि सीएम ने बैठक में एसडीपीओ कार्यालय खोलने को लेकर सीपीएस को “हां ” कह दी है। आज ही सीएम ने ददाहू में डिग्री कॉलेज खोलने का ऐलान किया था। दीगर है कि संगड़ाह में एसडीएम कार्यालय खुले एक अरसा हो चूका है…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़): अंब ट्रक हादसे के एक और घायल श्रद्धालु ने पीजीआई चंडीगढ ले जाए जाने के दौरान दम तोड़ दिया। जिससे हादसे में मरने वालों की संख्या  छह हो गई है।         जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम हरदीप सिंह (38) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी तरनतारन पंजाब को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया था। जिसने चंडीगढ़ पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। हादसे के पांच घायल पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मृतक के शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।         डीएसपी ने कहा कि यातायात…

Read More

ऊना ( एमबीएम न्यूज़ ): हरोली के गांव भदसाली में बाबा बोदल शाह स्थान पर चल रही छिंज प्रतियोगिता में प्रदेश के बाहर से आए पहलवान को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिस कारण वहां पर अचानक अफरा तफरी का माहौल बन गया।        बताया जा रहा है कि मस्ताना पुत्र सेवा सिंह निवासी सिरसा हरियाणा को अपने कला कौशल के दौरान  अचानक दिल का दौरा पड़ गया और वह बेहोश होकर गिर गया। आयोजक कमेटी सदस्यो व मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियो द्वारा उसे  अस्पताल भेज गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे आयोजक स्थान…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): एमबीएम न्यूज नेटवर्क के खुलासे के बाद डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरी तरह से हरकत में है। खुलासा किया था कि कैसे बड़ी लापरवाही बरती गई। इसमें 55 साल के संजीव शर्मा को चंडीगढ़ तो रैफर कर दिया गया था, लेकिन यह देखने की जहमत किसी ने नहीं उठाई थी कि एंबूलेंस में ऑक्सीजन का सिलेंडर खाली है।           जानकारी के मुताबिक खबर छपते ही कॉलेज प्रशासन हरकत में आ गया था। डॉ. सुनील कक्कड़ को जांच के आदेश दे दिए गए थे। साथ ही बुधवार को आउटसोर्स के आधार पर…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज) : विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन आप यह जानकर बेहद हैरान हो जाएंगे कि सिरमौर के रिमोट इलाके में अगर बिजली का ट्रांसफार्मर जल जाता है तो इसे बदलने के लिए बिजली बोर्ड को कई दिन चाहिए होते हैं। इसी तरह का एक मामला सतौन के साथ लगते नाड़ी गांव में पेश आया है।          ग्रामीणों के मुताबिक चार दिन से लाइट नहीं है। गर्मी में लोग छतों पर सोने के लिए मजबूर हो चुके हैं। गांव में 15 परिवारों की करीब 100 से 150 की आबादी है। सवाल उठता…

Read More