Author: MBM News

बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा) : जोनल अस्पताल बिलासपुर में फिजियोथैरिपिस्ट पद पर कार्यरत एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। हालांकि अभी तक फंदा लगाने के मुख्य कारण पता नहीं लग पाया है, लेकिन पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवती द्वारा उठाए गए इस कदम से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।          पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती की पहचान ज्योति ठाकुर पुत्री राम चंद ठाकुर निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। युवती पिछले पांच वर्षों से बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर में…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा है कि एचआरटीसी को रोडवेज बनाने के लिए सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है, जहां कर्मचारी अपना पक्ष रख सकते हैं। लेकिन सरकारी स्तर पर एचआरटीसी को रोडवेज बनाने पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। वे आज यहां आयोजित बीओडी के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।        बाली ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को 5 फीसदी डीए का तोहफा प्रदान करते हुए कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों को जुलाई 2016 से लेकर अब तक का…

Read More

मंडी (वी कुमार) : केंद्रीय जल संसाधन एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का कहना है कि भाजपा दूध देने वाली गाय तो है ही लेकिन अब यह गाय लात भी मारने लग गयी है। यह तंज उन्होंने कांग्रेसियों पर कसा। मंडी जिला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा के दलित स्वाभिमान सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दलितों के साथ कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा से ही अन्याय किया है।          उन्होंने कहा कि काम भाजपा की सरकारें करती है…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : नादौन अंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर यहां से दो किलोमीटर दूर कार की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र घायल हो गया। जिसे उसी कार में नादौन अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल छात्र राजीव पुत्र मक्खन लाल निवासी मानपुल ने बताया कि वह कोहला स्कूल में छठी कक्षा का छात्र है।           बुधवार सुबह के समय जब वह मानपुल के पास सड़क पार कर रहा था तो सामने से आ रही कार नम्बर एचपी 80- 1800 की चपेट में आ गया। वहीं कार चालक नीरज कुमार ने बताया…

Read More

नाहन(एमबीएम न्यूज़ ): बुधवार की सुबह एमसीआई की 3 सदस्य टीम ने  डॉक्टर यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज अचानक ही दबिश दी। कॉलेज के तीसरे बैच की तैयारियों को लेकर निरीक्षण पर आई एमसीआई की टीम ने सुबह ही मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी, फॉरेंसिक, माइक्रोबायोलॉजी, आइसोलेशन, ओपीडी, मेडिसन विंग, ओटी व प्रशिक्षु छात्रों की कक्षाओं का निरीक्षण किया। लाजमी तौर पर कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया था , एक मर्तबा दबिश के दौरान प्रिंसिपल ही गायब थी।        तीन सदस्यों की  टीम  सुबह 10 बजे ही नाहन मेडिकल कॉलेज में पहुँच गई  थी, करीब दो घंटे तक एमसीआई के तीनों…

Read More

जंजैहली (लीलाधर चौहान): उपमंडल के संगलवाड़ा गांव में 93 साल के स्वतंत्रता सेनानी कातकू राम का निधन हो गया है। अपने पीछे तीन बेटे व 9 बेटियां छोड़ गए हैं। राजकीय सम्मान के साथ आज स्वतंत्रता सेनानी की अंत्येष्टि की गई।         इस दौरान प्रशासन के अधिकारियों के अलावा काफी संख्या में लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी को अंतिम विदाई दी। कुछ समय से कातकू राम अस्वस्थ चल रहे थे।

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): ददाहू में एमएमआर के टीके के बाद डेढ़ साल की शनाया की हालत बिगडऩे की खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने टीके के रिएक्शन से इंकार किया है। दरअसल डेढ़ सप्ताह पहले बच्ची को बुखार हुआ था। 31 अगस्त को आशा वर्कर ने घर से ले जाकर शनाया को एमआर का इंजेक्शन लगा दिया। एक दिन बाद शनाया के चेहरे पर सूजन आ गई, जो लगातार बढ़ती गई।        हालत में सुधार न होने की सूरत मे बच्ची को नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालांकि बच्ची की हालत में अब सुधार हुआ है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): बुधवार को गुडिय़ा प्रकरण की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सीबीआई को फिर कड़ी फटकार लगाई है। तकरीबन 40 मिनट की सुनवाई के दौरान कोर्ट को यह तक कहना पड़ा कि अगर जांच नहीं कर सकते हैं तो साफ शब्दों Sorry कह दो।           कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश संजय करोल व न्यायधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि समूचे प्रदेश की नजरें इस मामले की जांच पर टिकी हुई हैं, लेकिन देरी हो रही है। सनद रहे कि बुधवार को सीबीआई ने हाईकोर्ट को तीसरी स्टेटस रिपोर्ट सौंपी…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज) : चुनाव से चंद महीने पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पिटारा पूरी तरह से खुला हुआ है। धारटीधार के कांडो-कांसर में जनसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ददाहू में डिग्री कॉलेज खोलने का ऐलान किया है। श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र का यह तीसरा कॉलेज होगा।          इससे पहले संगड़ाह व हरिपुरधार में कॉलेज खुल चुके हैं। सीएम का दो दिवसीय प्रवास बुधवार सुबह शुरू हुआ था। अब तक मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए की लागत से चार शिलान्यास किए हैं, जबकि तीन उदघाटन हुए हैं। ददाहू थाना से ही सीएम ने चार शिलान्यास एक…

Read More

बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा): भराड़ी थाना के तहत जरोड़ा गांव में 50 साल की शिक्षिका अमरी देवी ने खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शिक्षिका ने घर की रेलिंग में फंदा बनाकर जान दी। सुबह साढ़े 6 बजे के आसपास शिक्षिका के छोटे बेटे ने मां को रेलिंग से लटके देखा तो उसके होश उड़ गए। फौरन ही नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।           थाना प्रभारी अजय कुमार के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले में सीआरपीसी की…

Read More