शिमला (एमबीएम न्यूज): परिवहन निगम ने हिमाचल के शहरों में 22 टैक्सियां चलाने का फैसला लिया है। यह टैक्सी शिमला, धर्मशाला और अन्य शहरों में चलाई जाएगी। एचआरटीसी टैक्सी का चालक स्वयं सवारियों के टिकट काटेगा।
निगम के बेड़े में 50 सेवन सीटर बसें जुड़ रही हैं। इन बसों को शहरों में चलाया जाना है। इसके अलावा परिवहन निगम 16 नई लग्जरी बसें खरीदने जा रहा है। हिमाचल के 57 रूटों पर परिवहन निगम 1 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से बसें चलाएगा। परिवहन निगम जल्द ही इन रूटों को फाइनल करेगा।
हिमाचल के 40 रूटों पर परिवहन निगम सुपर लग्जरी बसें चलाने जा रहा है। इन लग्जरी बसों में सवारियों से साधारण बसों की तरह किराया वसूल किया जाएगा। यह जानकारी ट्रांसपोर्ट मंत्री जीएस बाली ने दी है।