Author: MBM News

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : पानीपत से लापता हुई विवाहिता के मामले में ससुराल के गांव पहुंच कर प्रदर्शन और विलाप करने के आरोप में मायके पक्ष के खिलाफ मारपीट करने, हंगामा और शांति भंग करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जिसमें लापता मनदीप कौर के पिता मजारा निवासी जसविंद्र सिंह, माता वीरेंद्रजीत कौर, बलजीत सिंह, कुलवंत सिंह, रविंद्र सिंह, भोली देवी समेत करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।         शिकायतकर्ता दर्शन कौर का कहना है कि गुमशुदा मनदीप कौर का पति रघुवीर…

Read More

घुमारवीं (सुभाष कुमार गौतम) : जिला के अन्तर्गत पड़ने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लददा चौगान को स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार से लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार 19 सितम्बर को शिमला में हाली डे होम में मुख मंत्री राजा वीरभद्र सिंह द्वारा दिया जाएगा। जिसके कारण लोगों में खुशी की लहर है।        पाठशाला की मुख्य अध्यापिका लता ठाकुर ने बताया कि स्वछता अभियान में स्कूल के बच्चों का महत्व पूर्ण योगदान रहा हैण् जिन्होंने कड़ी मेहनत करके पाठशाला को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाया है। उन्होंने इसके लिए पाठशाला की प्रबंधन…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज) : खंड स्तरीय चिल्ड्रन साईंस में शहर के एसवीएन स्कूल के छात्रों ने 6 पुरस्कार झटके हैं। 25वीं खंड स्तरीय चिल्ड्रन साईंस कांग्रेस का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में किया गया।         इस दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिशु विद्या निकेतन सीनियर सैकेंडरी स्कूल के छात्रों साहिल ठाकुर व निशांत वर्मा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान झटका। वहीं एक्टिविटी कॉर्नर के जूनियर अर्बन में मोहित, जबकि सीनियर अर्बन में अभय पुंडीर व सीनियर सैकेंडरी अर्बन में दीपक ठाकुर ने प्रथम स्थान झटक लिए।      मैथेमेटिक्स ओलम्पियाड में सीनियर सैकेंडरी वर्ग…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : जिला के बंजार उपमंडल के तहत आने वाली गोपालपुर पंचायत के कई गांव में पिछले कई दिनों से पानी का गहरा संकट चल रहा है जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि गोपालपुर पंयायत में पांच दिनों तक देव उत्सव का आयोजन हो रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग यहां पंहुचे हैं, किन्तु विभाग की लापरवाही के चलते कई गांव में पानी की भारी किल्लत चल रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।      पानी की समस्या को लेकर एक सप्ताह पूर्व…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज): निरमंड बस स्टॉप के समीप एक निजी बस ने महिला को कुचल दिया। हादसे में घटनास्थल पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे से गुस्साई भीड़ ने निजी बस को आग के हवाले कर दिया। चंद सैकेंड में ही बस धूं-धूं कर जल उठी।            बताया जा रहा है कि मरने वाली महिला निरमंड प्राथमिक पाठशाला में चतुर्थ श्रेणी कर्मी थी। कुछ समय से बीमार चल रही 58 वर्षीय महिला श्याम लता चिकित्सालय में उपचार के लिए गई थी। बस अड्डे के समीप ही निजी…

Read More

सुंदरनगर (एमबीएम न्यूज): स्लापड के नजदीक रविवार देर रात सेब से लदे एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। जानकारी अनुसार सेब से लदा ट्रक उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था।            स्लापड के नजदीक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान ट्रक के चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक घायल को 108 एंबूलेंस की मदद से सुंदरनगर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का जायजा लिया। चौकी प्रभारी बालक राम ने हादसे की पुष्टि की है।

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन के समीप फागली क्षेत्र में कल देर शाम गली-सड़ी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी बुरी थी कि उसके टुकड़े कर दिए गए थे। शव की हालत से लगता था कि वह काफी दिनों से वहां पड़ा था। वहां पर इतनी बदबू आ रही थी कि लोगों का वहां से गुजरना दूभर हो गया था और पुलिस को इतलाह की गई।             सूचना मिलते ही थाना बालूगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): हाल ही में बिलासपुर से स्थानांतरित होकर आए एएसआई पदम देव वर्मा एक रियल लाइफ के हीरो बनकर आए हैं। दरअसल शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे के आसपास बाजार में एक हलवाई की दुकान में बैठे हुए थे। इसी दौरान दुकान से एक लडक़े ने रोटी सामने से आ रही गाय की तरफ डाल दी। पीछे से आती दूसरी गाय तेजी से रोटी के ऊपर झपटना चाहती थी। दोनों गायों के बीच एक बुजुर्ग मौजूद थे। गिरने पर बुजुर्ग के बुरी तरह से घायल होने की आशंका थी।          इसी दौरान एएसआई पदम देव…

Read More

बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा) : जिला स्तरीय सायर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या हंस राज के नाम रही। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत बिलासपुर के युवा लोक गायक नितीश पाठक ने माई नी मरिए शिमले नी बसना, प्यार दीवाना होता है गीत के साथ की।          हंस राज ने हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ, जिना कागडे रा, उच्ची उची रिदियाँ, परदेशा लगी लड़ाई, करी लेनी पहाड़ा री सैर, मारा देश दिल शिमला, औ दिलिये, इसा गराई देया लम्बरा, सावरिया बीन बजा, गोरा-गोरा रंग तेरा इसके बाद सोलन की इन्दुबाला ने ओ लाल मेरी पथ रखियो के…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल की लिफ्ट में मलबा ढोया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन चुप्पी साधे तमाशा देख रहा है। एमबीएम न्यूज नेटवर्क को एक पाठक ने मलबा ढोने के दौरान की तस्वीरें भेजी। बात करने पर पाठक ने बताया कि उनकी पत्नी कुछ समय से अस्पताल में दाखिल है।        वह पिछले कुछ दिनों से देख रहे थे कि तिमारदारों व मरीजों के लिए बनी लिफ्ट में मलबा ढोया जा रहा है। इस बारे उन्होंने ठेकेदार से आपत्ति भी दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि संभवत: चौथी व पांचवी मंजिल पर फर्श तोडक़र…

Read More