Author: MBM News

श्री रेणुका जी (एमबीएम न्यूज): आखिर, मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार के सपनों का फुटब्रिज बेमानी हो गया है। यही शंका एक साल पहले जाहिर हुई थी। संयोग देखिए, 2016 के मेले के उदघाटन से ठीक एक दिन पहले इसका निर्माण आनन-फानन में पूरा किया गया था। आज 2017 में उसी दिन फुटब्रिज को असुरक्षित घोषित किया गया, जिस दिन मेला शुरू हुआ है।         एमबीएम न्यूज नेटवर्क की लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारी से बात हुई तो वह खर्चे से अनजान थे। अलबत्ता जेई आरपी शर्मा ने इतना कहा कि अधीक्षण अभियंता…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : हिमाचल चुनाव के लिये भाजपा के विजन डोक्यूमेंट पर कांग्रेस का प्रहार शुरू हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा ने विजन डोक्यूमेंट को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा के विजन डोक्यूमेंट को जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला बताया है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी द्वारा हिमाचल के लिए किए गए एक भी वायदे को जमींन पर नहीं लाया गया है तथा एक बार छली गई जनता दोबारा उनके छलावे में नहीं आएगी।     उन्होंने कहा कि भाजपा के विजन डोक्यूमेंट में भाजपा…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़ ): नादौन हलके की जोलसप्पड़ पंचायत में वृद्ध की मौत के बाद परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। लेकिन इसी बीच वृद्ध की पत्नी ने भी प्राण त्याग दिए। पति-पत्नी की मौत के बाद दोनों की चिता एक साथ जलाई गई। कहावत है कि आदमी इस दुनिया में आता भी अकेला है और दुनिया से जाता भी अकेला है। जोलसप्पड़ पंचायत में दंपती का दुनिया से एक साथ जाना इस कहावत को भी झुठला गया। ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के गांव खिल्ला निवासी खुशी राम (85) व पत्नी कलां देवी (75) की मौत से परिवार सदमे…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अरुण धूमल पर कांग्रेस पार्टी के नेता विनोद ठाकुर ने धमकी देने का आरोप लगाया है। ठाकुर ने इसकी शिकायत सुजानपुर थाना में दर्ज करवाई है और मामले की जांच की मांग की है।       जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी के औद्योगिक विकास निगम के निदेशक विनोद ठाकुर ने शिकायत पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि सुजानपुर मैदान में जब रविवार शाम को चुनावी डिबेट चल रही थी तो वह कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा की ओर से मैदान में जनता के सवालों का जवाब दे रहे थे।…

Read More

सराहां (एमबीएम न्यूज़): पच्छाद क्षेत्र के क्वागधार में दो दिवसीय देवता भूरेश्वर महादेव मेले का सोमवार को विधिवत रूप से समापन हो गया है। दो दिनों तक चले इस मेले में पच्छाद क्षेत्र के अलावा हरियाणा, पंजाब तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने अपना शीश नवाया। मेले के समापन अवसर पर समीपवर्ती गांव टिक्करी पजेली से देव झांकी के साथ देवता भूरेश्वर अपनी बहन देही के साथ मन्दिर स्थल पर पहुचें।         इस देव शोभायात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मेले में आये दुकानदारों ने भी अच्छी बिक्री की। मेला कमेटी…

Read More

बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा) : जिला के बरमाणा थाना में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देने और भगाने का मामला दर्ज हुआ है। गांव जंगल जघेड़ा में अपने मामा रमेश कुमार के पास रह रही 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को मनीष कुमार 19 वर्षीय सपुत्र देशराज गावँ नोग शादी का झांसा देकर मनाली अपनी किसी रिश्तेदार के घर ले गया जहाँ पर आरोपी ने लड़की को लगभग एक सप्ताह तक अपने साथ रखा।       वही पर लड़की के मामा मामी ने बरमाणा थाना में लड़की के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। बरमाणा थाना प्रभारी केसर सिंह ने…

Read More

https://youtu.be/GrXHaDyGpJc नाहन (एमबीएम न्यूज): चुनाव आयोग की सख्ती की वजह से सरकारी अमला पूरा चौकस है। अब ताजा मामले में आबकारी व कराधान विभाग ने अवैध शराब की बरामदगी को लेकर नया फार्मूला ईजाद किया है। इसके मुताबिक अवैध शराब की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 से 25 हजार रुपए तक का ईनाम मिल सकता है, बशर्ते सूचना पुख्ता हो। साथ ही इसमें बरामदगी के बाद जुर्माना भी हो।          फिलहाल विभाग ने इस योजना को 9 नवंबर तक ही लागू रखने का फैसला लिया है, लेकिन कामयाबी मिलने पर इसे स्थाई व्यवस्था भी बनाया जा…

Read More

मंडी (वी कुमार): पंडोह क्षेत्र से दर्दनाक खबर आई है। एक वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण चार स्कूली बच्चों में से एक की मौत हो गई है। फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी के बाद दो परिवारों के परिजन बच्चों को वैन में लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा पेश आया।        बताया जा रहा है कि दादा अपने पोतों को लेकर लौट रहे थे। हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी आने में कुछ समय लग सकता है।

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति को चरस के साथ धर दबोच लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मणिकर्ण घाटी के जौल नाला के पास नाका लगा रखा था कि इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली जो कर्णकर्ण की तरफ से आ रहा था कि पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 किलो 450 ग्राम चरस बरामद की।        एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में खुदाई के दौरान पुरानी मूर्तियां मिली है। महात्मा बुद्ध से जुड़ रही इन मूर्तियां के मिलने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। वहीं मूर्तियां देखने के लिए लोगों की भी स्कूल परिसर में भीड़ जुट रही है। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है।         इसी दौरान खुदाई का कार्य भी चला हुआ है। रविवार सुबह अचानक खुदाई के दौरान मिट्टी से बाहर निकली मूर्तियों को देखकर मजदूर हैरान रह गए। हालांकि प्रतिमाएं खंडित हो चुकी हैं, लेकिन प्रतिमाओं के चेहरे बिल्कुल साफ हैं। ऐसा…

Read More