Author: MBM News

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में खुदाई के दौरान पुरानी मूर्तियां मिली है। महात्मा बुद्ध से जुड़ रही इन मूर्तियां के मिलने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। वहीं मूर्तियां देखने के लिए लोगों की भी स्कूल परिसर में भीड़ जुट रही है। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है।         इसी दौरान खुदाई का कार्य भी चला हुआ है। रविवार सुबह अचानक खुदाई के दौरान मिट्टी से बाहर निकली मूर्तियों को देखकर मजदूर हैरान रह गए। हालांकि प्रतिमाएं खंडित हो चुकी हैं, लेकिन प्रतिमाओं के चेहरे बिल्कुल साफ हैं। ऐसा…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनाव प्रचार के लिए बंजार पहुंच गए हैं। वे सराज विस क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी चेतराम के लिए प्रचार करने के बाद हैलीकॉप्टर के जरिए बंजार पहुंचे। उनका हैलीकॉप्टर बंजार के मेला मैदान में उतरा और उसके बाद यहां कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के लिए एकजुट होकर कार्य करने को कहा।        वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे सभी एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करें और कांग्रेस सरकार की योजनाओं को आम जनों तक पहुंचाएं, ताकि कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में इसका फायदा मिले। उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं को जीत…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : नजदीकी अरनियाला निवासी 15 वर्षीय किशोर को लावारिस सांड ने टक्कर मार दी। जिसके चलते किशोर को काफी चोटें आ गई। परिजनों ने किशोर को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह अरनियाला के रहने वाले हिमांशु को लावारिस सांड ने टक्कर मार दी। हिमांशु घर से गांव के रास्ते पर सुबह साढे आठ बजे के करीब कहीं जा रहा था।         इस दौरान रास्ते पर मौजूद एक लावारिस सांड ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। लावरिस सांड के हमले से हिमांशु इससे पहले की संभल पाता उसे काफी चोटें आ गई। स्थानीय लोगों…

Read More

https://youtu.be/GrXHaDyGpJc पावंटा साहिब (एमबीएम न्यूज़ ):  प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता के बाद चुनाव आयोग की सख्ती  के बाद हर रोज नई घटना सामने आ रही है। सबसे सवेदनशील कहे जाने वाले पांवटा दून विस क्षेत्र में रविवार रात को ओर फर्जीवाडे का मामला सामने आया है। पांवटा साहिब में सामने आये इस मामले ने जिला प्रशासन के बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।         एक फर्जी जज ने जिले के चुनाव अधिकारी व जिलाधीश सिरमौर को पांवटा साहिब के विश्राम गृह में वीआईपी सेट की मांग की, साथ सुरक्षा के लिए…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : बेरोजगोर युवाओं जो के लिए 12 नंवबर से सेना की खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती ऊना के इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। इसमें हमीरपुर, बिलासपुुर और ऊना के लिए ही युवा भाग ले सकेगें। भर्ती कार्यालय हमीरपुर के कर्नल संजय चावला ने पत्रकारों संबोधित करते हुए कहा कि सेना में सामान्य ड्यूटी, सिपाही क्लर्क, स्टोर कीपर के पदों के लिए ही  भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।          कर्नल संजय चावला ने बताया कि 12 नंवबर को सुबह 2 बजे से सभी कैंडिडेट…

Read More

चंबा (एमबीएम न्यूज़) : राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हिमाचल सरकार ने बीते पांच सालों में महज भूमि पूजन ही किया। कहा कि सरकार के मंत्रियों की शह के चलते प्रदेश वन व खनन माफिया सक्रिय रहे। सोमवार को डलहौजी विधानसभा के बनीखेत पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी और सीएम वीरभद्र स‌िंह पर जमकर जुबानी हमला किया।         शाह ने बनीखेत के पद्दर मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में विकास पुरूष नहीं बल्कि भ्रष्टाचार करने वाले बैठे हैं। हिमाचल की सरकार ने विकास के…

Read More

श्री रेणुका जी (एमबीएम न्यूज़) : भगवान परशुराम और उनकी मां रेणुका के अनोखे मिलन के साथ अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेला शुरू हो गया है। देव पालकियो के अभिन्दन के साथ ही मेला प्रारम्भ हो जाता है। हर वर्ष सूबे का  सीएम ही देव पालकियो का स्वागत करता है, साथ ही देव पालकियो को कंधा दिया जाता है, लेकिन इस बार चुनाव आचार संहिता होने की वजह से यह सौभाग्य डीसी बीसी बडालिया को मिला।             डीसी के साथ एसडीएम कृतिका कुल्हारी (आईएएस)  भी देव पालकियो को कंधा दिया। मां बेटे के मिलन का गवाह बनने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ आया।…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज): आईपीएस शालिनी अग्रिहोत्री के नेतृत्व में खाकी का नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ हमला जारी है। इस हफ्ते तीसरी बड़ी कामयाबी मिली है। ताजा मामले में नाकाबंदी के दौरान हैड कांस्टेबल कृष्ण लाल की टीम ने 3.045 किलो चरस बरामद की है। इस मामले में शलांग तहसील के रहने वाले केवल राम को गिरफ्तार कर लिया गया है।           गौरतलब है कि विश्व के सबसे महंगे नशों में शुमार एमडीएमए के अलावा एलएसडी की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद की थी। इसमें विदेशी जोड़े समेत तीन की गिरफ्तारी हुई थी। एसपी शालिनी अग्रिहोत्री ने…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के उदघाटन को लेकर चुनाव आयोग ने सीएम वीरभद्र सिंह को उदघाटन की अनुमति नहीं दी है। अंतिम समय तक भीे अनुमति मिलने की उम्मीद की जा रही थी। लिहाजा आज सुबह ही यह फैसला लिया गया कि मेले का उदघाटन उपायुक्त बीसी बडालिया करेंगे।        2011 में रेणुका विधानसभा के उप चुनाव को लेकर भी आचार संहिता लागू हुई थी। उस समय तत्कालीन उपायुक्त मीरा मोहंती ने मेले का उदघाटन किया था। वर्ष 2012 में सामान्य विधानसभा चुनाव के दौरान भी आचार संहिता लग गई थी। उस समय के…

Read More

कुल्लू (नीना गौतम) : जेपी नड्डा ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के बजौरा में जो नए-पुराने ट्रांसफार्मरों की बात कही, उससे बवाल मच गया है। नड्डा ने कहा कि पुराने ट्रांसफार्मर उखाड़ दिए है और नए रोशनी करने भेज दिए हैं अब नए ट्रांसफार्मरोंं को ऊर्जा दो और ऊर्जा लो। अब बवाल यह मचा है कि पुराना ट्रांसफार्मर किसको कहा, कहीं पूर्व मंत्री खीमी राम की ओर तो उनका इशारा नहीं था।          दरअसल बंजार से भाजपा ने पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा का टिकट काटकर नए युवा सुरेंद्र शौरी को टिकट दिया है। जनसभा के बाद भाजपा के लोगों में ही गुप्तगू शुरू हुई कि…

Read More