Author: MBM News

चंबा (एमबीएम न्यूज़): निर्दलीय नामांकन भरने वाले भाजपा विधायक बीके चौहान ने भाजपा प्रत्याशी पवन नैयर को अपना समर्थन दे दिया है। शनिवार को बीके चौहान ने यह ऐलान पार्टी कार्यकर्त्ताओं की मौजूदगी में किया। अब विधानसभा क्षेत्र चंबा में बगावत करने वाले भाजपा नेता डॉ. डीके सोनी ही शेष बचें है। कांग्रेस से किसी भी नेता ने बगावत नहीं है।        गौरतलब है कि पार्टी टिकट न मिलने से नाराज भाजपा विधायक बीके चौहान ने बगावत कर दी थी। नामांकन भरकर अपनी दावेंदारी ठोंकी थी। इसी तरह डॉ. डीके सोनी भी भाजपा का पार्टी टिकट चाहते थे।…

Read More

चम्बा (एमबीएम न्यूज़) : थाना भरमौर के तहत लूणा-छतराडी-कूंर लिंक मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब दस बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई, जिस कारण कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य लोग घायल हैं। इनमें से एक गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा से टांडा रैफर कर दिया गया है। एक अन्य घायल को चंबा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है।        मृतकों की पहचान नीचू राम (30) पुत्र शिव दयाल निवासी गांव गलथन पंचायत छतराड़ी व संजीव कुमार (20) पुत्र बुशैहरिया राम निवासी…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : बंजार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी ने कहा है कि इस विस क्षेत्र में एक राजा के बेटे व किसान के बेटे में टक्कर है। अब जनता को फैसला करना है कि किसको अवसर देना है। यह बात उन्होंने ग्राम पंचायत थाटीबीड़ व मंगलौर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बंजार में पहली बार 40 वर्षों के बाद एक साधारण परिवार के बेटे को भाजपा का टिकट मिला है और दूसरी तरफ सदियों से राज कर रहे राज घराने के राजा के बेटे को टिकट मिला है। उन्होंने कहा…

Read More

रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी): शिमला जिला के सुन्नी तहसील के छोटा से गांव भरकंड के सैनिक परिवार में जन्मे रश्मि ठाकुर प्रदेश मे  राज्य व अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले उत्सवों मे बतौर महिला एकंर के रूप मे धमाल मचा  रही है। बचपन मे ही पिता का साया उठ गया था। पिता की याद को अभी भुलाया भी नही था कि मां भी स्वर्ग सिधार गयी। मां-बाप का साया उठने के बाद भी रशिम ठाकुर कभी होंसला नही हारी।     उन का लक्ष्य आर्मी मे जाना था। मगर बचपन से ही स्कूल स्तर से महाविद्यालय स्तर, एसीसी, स्पोर्ट्स आदि अवसर पर एकंर का कार्य…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): ट्रांसगिरि क्षेत्र की बेटियां ही नहीं, बल्कि बेटे भी पीछे नहीं है। हाल ही में एक साथ चार बेटियां पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर बनी तो टिम्बी के रहने वाले 23 वर्षीय प्रकाश ठाकुर ने लंगड़ी कबड्डी की भारतीय टीम में जगह बना ली है। यह कामयाबी प्रकाश को मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद मिली।      16 नवम्बर से सिंगापुर में आयोजित हो रही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रकाश को हिस्सा लेना है। बेहतरीन खिलाड़ी प्रकाश का कहना है कि भारतीय लंगड़ी क्लब के राष्ट्रीय महासचिव का फोन आया तो वह…

Read More

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़): आखिरी मोहलत निकल जाने के बाद भी जिले में अब भी सैकड़ों लाइसेंस धारकों ने नजदीकी थानों में अपनी लाइसेंसी बंदूकें और पिस्टल जमा नहीं करवाई हैं। अब ऐसे लोगों का थाना वाइज डाटा जिला पुलिस प्रशासन इकट्ठा कर रहा है ताकि चुनावी बेला पर इन पर नजर रख कर कार्रवाई की जा सके।  हथियारों को नजदीकी थाने में जमा करवाने के लिए प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक का समय दिया था।      जिले में 4453 लाइसेंसी हथियार लोगों के पास हैं। जिनमें से करीब 3800 लाइसेंसी हथियार ही थानों में जमा हो पाए हैं और अभी भी…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे के दौरान हुई रैलियों में दिए गए ब्यानों पर अब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को घेराना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने यहां पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल हमारे लिए देवभूमि है और इतिहास गवाह है कि हिमाचल को देवभूमि के नाम से जाना जाता है, लेकिन हमारे प्रिय प्रधानमंत्री को हिमाचल दानवभूमि लग रही है। उन्होंने कहा कि फर्क सिर्फ इतना है कि पूरा देश हिमाचल को देवभूमि के नाम से जानता है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री को यह देवभूमि दानव…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज़) : भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष,  रेखा तोमर। शिक्षिका से लेकर राजनीतित तक का उनका सफर बड़ा ही सुहाना और खुशनुमा रहा। वर्तमान में नगर पार्षद होने के साथ वह भाजपा शासन में कई महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थाओं की सदस्य भी रहीं हैं। आज विधानसभा चुनाव में डा. बिंदल के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रही हैं। यूं अगर आयु की बात करें तो तोमर उम्र के उस पड़ाव तक पहुंच चुकी है, जहां हर व्यक्ति आराम की जिंदगी चाहता है। पर नाहन क्षेत्र के लोगों के लिए काम करने की तमन्ना, श्रीमती तोमर को हर हाल में सक्रिय…

Read More

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़): चंदन के पेड़ों पर चोरों की तेज नजर है। अज्ञात चोरों ने कलझंडी देवी में चंदन के पेड़ कुल्हाड़ी चलाकर पेड़ गायब कर दिया। रात के अंधेरे में हुए इस सारे कारनामे की जानकारी मालिक को सुबह लगी। घटना के वक्त पूरा परिवार घर के भीतर सोता रहा। वहीं अज्ञात चोर अपने कार्य में तब तक जुटे रहे जब तक अपने मकसद में सफल नहीं  हो सके। कलझंडी गांव के सूबेदार रूप सिंह ने अपनी  निजी जमीन पर चंदन का पौधा 15 वर्ष पहले लगाया था।         भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके सूबेदार रूप…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़): जिला विस क्षेत्र के अधीन आने वाले तलाशी गांव की अजीब कहानी हैं। इस गांव के बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए तीन कि.मी का सुनसान एवं जंगलनुमा रास्ता तय करना पड़ता है। जब से कोटखाई गुडिय़ा प्रकरण हुआ है तब से इस गांव के अभिभावक भय के साए में गुजर बसर कर रहे है। स्कूल से बच्चें जब तक घर नहीं पहुंचते तब तक अभिभावकों को चैन नहीं मिलती। गांव की इस दांस्ता से सरकार व विभाग कोसों दूर है।           कोटखाई गुडिय़ा प्रकरण के बाद सरकार ने शिक्षा विभाग से सभी उन स्कूलों का…

Read More