Author: MBM News

कांगड़ा(रीना शर्मा): हिमाचल के उप महानिरीक्षक ने प्रदेश का मान बढ़ाया है, दिल्ली में आयोजित समारोह में राज सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया गया है। 25वीं बटालियन एसएसबी नई दिल्ली में सशस्त्र सीमा बल के मनाए गए 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित दिल्ली में भव्य परेड समारोह में गृहमंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह ने केन्द्रीय कृत प्रशिक्षण केन्द्र सपडी ज्वालामुखी हिमाचल प्रदेश के उपमहानिरीक्षक राज सिंह शेखावत को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान कर सम्मान से नवाजा। इससे पहले भी भारत सरकार में विभिन्न प्रकार के पदो पर रहते हुए कई सम्मान उन्हे अपनी उत्कृष्ट सेवा के…

Read More

शिमला/मंडी (शैलेंद्र कालरा/वी कुमार): चेहरे पर झुर्रियां। आंखों पर चश्मा। सिर पर ढाठू। 79 साल की बूढ़ी मां बृकु देवी को खबर मिली, बेटा जयराम ठाकुर प्रदेश का मुख्यमंत्री बन गया है। तो मां की आंखों में खुशी के आंसू स्वाभाविक थे। भोलेपन में पहली प्रतिक्रिया में बोली, मेरा बेटा अब पूरे प्रदेश का विधायक बन गया है। बूढ़ी मां की आंखों में एक अतीत भी था। काश! बेटे की इस कामयाबी को देखने के लिए आज पिता जीवित होते। बोली, मजदूरी कर पति ने परिवार को आज इस मुकाम पर पहुंचा दिया है।          प्रदेश के…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): 18 दिसंबर को चुनावी नतीजे आए तो भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल गया। साथ ही नाहन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर ली। चंद मिनटों में यह चर्चा होने लगी कि चलो जी, दशकों बाद नटनी के श्राप से शहर मुक्त हो गया है। लेकिन असल में चुनावी नतीजे के बाद नटनी का श्राप खत्म नहीं हुआ था। हालांकि धूमल चुनाव हार गए थे, लेकिन बावजूद इसके नटनी के श्राप का साया पड़ा हुआ था, क्योंकि अगर धूमल जीतते तो बतौर मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का विधायक…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा रही है। केंद्र की महत्वकांशी योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं हो रहा। यह दो बातें, प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए जयराम ठाकुर ने कही हैं। पीटरहॉफ के परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।        उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कई महत्वकांशी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन पिछली कांगे्रस सरकार के कार्यकाल में सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर…

Read More

ऊना(एमबीएम न्यूज़):  विस क्षेत्र हरोली के तहत हलेड़ा गांव मे 10 वर्षीय मासूम पंतग उड़ाते समय छत्त से निचे जा गिरा। हादसे में मासूम के सिर पर गंभीर चोटें पहुंची है। घायल को तुंरत हरोली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया। जहां उसका सीटी स्कैन भी करवाया गया है।        पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हलेड़ा निवासी दस वर्षीय हेमंत सिंह रविवार सुबह अपने घर के छत पर पंतग को उड़ा रहा था। इसी दौरान ही अचानक उसका पांव फिसला और वह छत से नीचे जा गिरा। परिजनों व स्थानीय लोगों ने उसे…

Read More

मंडी (वी कुमार) : सराज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक जय राम ठाकुर के सीएम पद पर काबिज़ होने से  मंडी में जश्न का माहौल है। इस बात की जानकारी आते ही पूरी मंडी जिला में खुशी की लहर दौड़ गई और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया।       यह पहला मौका होगा, जब मंडी जिला का कोई नेता प्रदेश की बागडोर संभालेगा। मंडी जिला के लोगों की इस इच्छा को भाजपा नेता जय राम ठाकुर ने पूरा किया है।

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): विधायक दल की बैठक में पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल ही मुख्यमंत्री पद के लिए जयराम ठाकुर के प्रस्तावक बने हैं। इशारा साफ था कि पार्टी के आला नेतृत्व ने बड़ी होशियारी से कदम उठाया। अंतिम समाचार के मुताबिक भाजपा के विधायक राज्यपाल से मुलाकात करने रवाना हो रहे हैं, ताकि सरकार बनाने का दावा पेश किया जा सके।         जहां तक शपथ ग्रहण समारोह का सवाल है तो इस पर भाजपा शाम तक ही कोई ऐलान करेगी। पूर्व सीएम को कोई बड़ा ओहदा दिया जा रहा है या नहीं, इस पर स्थिति…

Read More

शिमला (शैलेंद्र कालरा): पल-पल बदलती राजनीतिक तस्वीर से सस्पेंस हट गया है। 52 साल के जयराम ठाकुर को हिमाचल का सिंहासन मिला है। बेहद गरीब परिवार में 6 जनवरी 1965 को जन्में जयराम ठाकुर को अंतिम चरण में इस पद की दौड़ से बाहर समझा जाने लगा था। लेकिन तीन केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में जयराम ठाकुर को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।        बेहद साधारण व ईमानदार शख्सियत ने अपना राजनीतिक कैरियर 1986 में छात्र संगठन एबीवीपी से शुरू किया था। 1998 के बाद से आज तक चुनाव नहीं हारे। यह पहला मौका है, जब…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने से पहले कहा कि जो बीत गई, उसे बिसार रहा हूं-जो होगा उसकी सुधि ले रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो बीत चुका है, उसका मलाल नहीं है जो होगा वो अच्छा ही होगा।       धूमल ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जिसको भी आशीर्वाद दिया होगा, वो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा। धूमल ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही कहा है कि वह मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल नहीं हैं।

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): देश के तीन केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, नरेंद्र तोमर व जेपी नड्डा पीटरहॉफ पहुंच चुके हैं। पीटरहॉफ में तीनों ही केंद्रीय मंत्री व पार्टी के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे, एक साथ करीब 1:10 बजे पहुंचे। सबसे पहले नरेंद्र तोमर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद निर्मला सीतारमण व फिर जेपी नड्डा को। मीडिया के साथ समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है। साढ़े 12 बजे के आसपास विधायकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।      पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल करीब एक बजे के आसपास पहुंचे। खास बात यह है कि पिछली बैठक…

Read More