कांगड़ा(रीना शर्मा): हिमाचल के उप महानिरीक्षक ने प्रदेश का मान बढ़ाया है, दिल्ली में आयोजित समारोह में राज सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया गया है। 25वीं बटालियन एसएसबी नई दिल्ली में
सशस्त्र सीमा बल के मनाए गए 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित दिल्ली में भव्य परेड समारोह में गृहमंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह ने केन्द्रीय कृत प्रशिक्षण केन्द्र सपडी ज्वालामुखी हिमाचल प्रदेश के उपमहानिरीक्षक राज सिंह शेखावत को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान कर सम्मान से नवाजा। इससे पहले भी भारत सरकार में विभिन्न प्रकार के पदो पर रहते हुए कई सम्मान उन्हे अपनी उत्कृष्ट सेवा के लिए मिले।