Author: MBM News

शैलेंद्र कालरा/शिमला कहते हैं, पुरुष की कामयाबी में महिला का बड़ा हाथ रहता है। इसमें चाहे मां-बहन या फिर पत्नी हीे क्यों न हो। देश की राजनीति के पटल पर चमक रहे जेपी नड्डा की सफलता के पीछे भी एक महिला है, जो उनकी अर्द्धांगिनी है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की पत्नी मल्लिका नड्डा उनकी कामयाबी में बराबर की भागीदार है। 11 दिसंबर 1991 को जेपी नड्डा परिणय सूत्र में बंधे थे। छात्र राजनीति के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी। एक समाजसेवी के रूप में भी मैडम मल्लिका नड्डा ने एक जगह बनाई है। 21 सालों से…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : लोहड़ी की रात हुए भीषण सड़क हादसे ने 3 परिवारों को ताउम्र का जख्म दे दिया। जिले के रोहडू उपमंडल में हुए एक हादसे में 3 नौजवानों की मौत हो गई और एक अन्य जख्मी हुआ। ये दुर्घटना बीती रात 10 बजे रोहडू के नजदीक पौड़ी ताल में हुई। पुलिस ने बताया कि सेंट्रो कार (एच पी10ए-4006) असन्तुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी।          कार में चार युवक सवार थे और ये रोहडू से अपने घरों को वापिस लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गया। कार कई पलटे लेते हुए खाई में लुढ़की और चार में…

Read More

चंबा(एमबीएम न्यूज़): दुर्गम क्षेत्र चुराह उपमंडल की करेरी पंचायत के कठवानी गांव में शनिवार सायं गऊशाला में लगी आग में झुलसने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची को गंभीर हालत में चंबा से टाडा मेडिकल कॉलेज रैफर  किया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।          कठवानी गाँव में शनिवार शाम चार बजे के आसपास सतपाल की गऊशाला में अचानक आग लग गई। तीनों बच्चे गऊशाला के पास खेल रहे थे। इस दौरान बच्चे गऊशाला के भीतर प्रवेश कर गए। स्थानीय लोगों ने गऊशाला से धुआं…

Read More

नाहन ( मोक्ष शर्मा ): डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज की हालत बद से बदतर होती जा रही है।  आलम यह हो चुका है कि अब यह कॉलेज महिलाओं की प्रसूति के लायक भी नहीं रहा है, जहां 108 एंबुलेंस कर्मियों द्वारा जटिल से जटिल डिलीवरी को एम्बुलेंस में ही करवा दिया जाता हैं, वही इस कॉलेज में राम भरोसे ही काम चल रहा है।शनिवार शाम बनेठी के एक दंपति पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा, वजह मेडिकल कॉलेज में सुविधा का टोटा। पिता संदीप शर्मा ने नम आंखों से बस एक ही बात कही फिर किसी के साथ न हो ऐसा अत्याचार ……बनेठी के…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़ ): पुलिस थाना हरोली के तहत टाहलीवाल में  एक मारूति कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार सवार अन्य दो युवक घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान रमन पुत्र प्रदीप निवासी संतोषगढ़ व लक्की निवासी लुधियाना का युवक है। कार सवार घायलों को हरोली अस्पताल लाया गया, जहां से दोनों को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल रैफर  कर दिया गया।             वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी। दोनों के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): स्पीकर बनकर पहली बार डॉ. राजीव बिंदल ने शाम करीब चार बजे के आसपास शहर में कदम रखा। वाल्मीकि बस्ती की महिलाओं की आंखें खुशी से छलक उठी। बहनों ने भाई का तिलक लगाकर इस्तकबाल किया तो खुद स्पीकर साहब भी भावुक हुए बगैर नहीं रह सके।          सुबह 11 बजे के आसपास जब कालाअंब पहुंचे तो ढोल-नगाड़ों के साथ जनसैलाब ने धमाकेदार स्वागत किया था। वाल्मीकि बस्ती में घंटों से थाली सजाए बहनें अपने भाई का तिलक करने का इंतजार कर रही थी, क्योंकि भाई पहली बार प्रदेश के संवैधानिक पद पर आसीन…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): शायद यह पहला ही मौका था, जब खाकी ने अपने ही कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचने का जाल बुन डाला। खुद एसपी रोहित मालपानी ने सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी डॉ. मोनिका के साथ मिलकर जाल बिछाया था। फुल प्रूफ कार्रवाई होने से तीर निशाने पर लगा।       अब रिश्वत लेने के जुर्म में हैड कांस्टेबल मोहम्मद खालिद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू की जा सकती है। इस मामले में युवा आईपीएस अधिकारी डॉ. मोनिका का एक्शन…

Read More

बद्दी(एमबीएम न्यूज़) : सोलन राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की बैठक जिलाध्यक्ष बबलू पंडित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष वरूण किया व दून इंटक अध्यक्ष गुरपाल लबाणा भी उपस्थित रहे। बैठक में जहां मजदूर हितों व ज्वलंत मुद्दों को लेकर चर्चा हुई वहीं सोलन के अन्य चारों विस क्षेत्र में कार्यकारिणियों के गठन को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। इसके अलावा बैठक में उद्योगों में कार्यकारिणियों के गठन व झंडे लगाने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।         बैठक को संबोधित करते इंटक के जिलाध्यक्ष बबलू पंडित ने कहा कि भाजपा सरकार के…

Read More

राजगढ़ (एमबीएम न्यूज): शनिवार को एसएचओ के खिलाफ लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जमकर थाने के बाहर नारेबाजी व प्रदर्शन किया गया। मामले की नजाकत को भांपते हुए एसडीएम खुद ही थाना पहुंच गए। इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ तो थाना प्रभारी को माफी मांगनी पड़ी।       पीडि़त जोगिंद्र सिंह के मुताबिक शुक्रवार शाम जब कोटली स्थित ढाबे पर कुछ लोग खाना खा रहे थे तो उस दौरान एसएचओ अपने सरकारी वाहन में कर्मचारियों के साथ पहुंच गए। बगैर कारण ही मारपिटाई शुरू कर दी। जब उसने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो…

Read More

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़): कुल्लू-मनाली मार्ग में दुआड़ा पुल के पास डंगा धंस जाने के कारण एक टिप्पर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे सेब के बगीचे में जा गिरा।     डोभी के पास चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य के चलते टिप्पर मिट्टी लेकर मनाली की ओर जा रहा था कि सड़क का डंगा धंस जाने से सड़क से नीचे जा गिरा।       चालक व उसका सहायक दोनों को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि दोनों को हल्की चोटें पहुंची है लेकिन दोनों सुरक्षित हैं। अब टिप्पर को सड़क से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

Read More