Author: MBM News

नाहन (एमबीएम न्यूज): भारतीय सेना के कमांडोज को हिम योद्धाओं की ट्रेनिंग दी जाती है। मेजर जनरल के पद पर प्रमोट होने के बाद शहर का बेटा अतुल कौशिक अरसे से हाई ऑल्टीटयूड वारफेयर स्कूल के कमांडेंट पद पर तैनात हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में सिरमौरी बेटे व मेजर जनरल अतुल कौशिक को विशिष्ट सेना मैडल के साथ सेना पदक से अलंकृत किया जा रहा है।         भारतीय सेना में रहने के दौरान मेजर जनरल अतुल कौशिक ने कई असाधारण कार्य किए हैं। हाई ऑल्टीटयूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग में मूलभूत ढांचे के सुधार के लिए दिया जा…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़ ): मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर ने  आनी जाते समय शिमला ग्रामीण तथा ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नारकण्डा में बर्फ के कारण मुख्यमंत्री वाया बसन्तपुर तथा लुहरी से होते हुए सड़क मार्ग से रवाना हुए। ठियोग विधानसभा क्षेत्र की मोगड़ा पंचायत के सवेरा खड्ड में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नही था कि उन्हें मुख्यमंत्री जैसी बड़ी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी।       उन्होंने कहा कि भविष्य में लोगों को हिमाचल प्रदेश विकास के मार्ग पर प्रगति करते हुए दिखेगा। उन्होंने कहा कि मंत्रिमण्डल की प्रथम…

Read More

चंबा(एमबीएम न्यूज़ ): विकास खंड मैहला के तहत आती ग्राम पंचाय भड़ियां कोठी के डिभरू चरागाह में बक‌री चरा रहे दो भेड़ पालकों पर दो भालुओं ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में उत्तम पुत्र निधिराम गांव भड़ियां गंभीर रूप से घायल हुआ है। जबकि दूसरे भेड़पालक सरणो पुत्र निहालु निवासी भड़ियां सिर पर मामूली चोटें आयी।    गंभीर रूप से घायल उत्तम को जिला मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक पवन नैयर दोनों घायलों को दस-दस हजार रुपए फौरी राहत दी तो वहीं प्रशासन की ओर से गंभीर…

Read More

सुंदरनगर (एमबीएम न्यूज़ ):  कनैड़ पंचायत में गौशाला जलकर राख हो गई। आगजनी की घटना में मवेशी बाल-बाल बचे। गनीमत रहे कि सभी मवेशी गौशाला के बाहर आंगन के दूसरे छोर पर बांधे गए थे जिसके कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ जबकि गौशाला में रखी लकड़ी सहित चारा जलकर राख हो गया।      जानकारी के अनुसार कनैड़ पंचायत निवासी जगदीश वालिया की गौशाला आग की भेंट चढ़ गई। रूटीन की तरह मवेशियों को गौशाला के बाहर बांधा हुआ था कि कुछ समय के उपरांत लोगों ने गौशाला से धुआं निकलता देखा तो, मालिक को सूचित किया। इसके साथ ही आग बुझाने दौड़े लोगों…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज) : डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में नीलम कश्यप को दुर्लभ ब्लड ग्रुप AB- की तत्काल प्रभाव से आवश्यकता है। रक्त न मिलने की सूरत में महिला को पीजीआई रैफर करने को कहा जा रहा है।        गर्भवती महिला के परिजनों ने दुर्लभ ब्लड ग्रुप के रक्तदाताओं से मदद का आग्रह किया है। मोबाइल नंबर 98168-15107 पर संपर्क कर मदद की जा सकती है।

Read More

कुल्लू / नाहन(एमबीएम न्यूज): गणतंत्र-स्वतंत्रता-पूर्ण राज्यत्व दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की परेड सबसे बड़ा आकर्षण होती है। इस परेड की अगुवाई बतौर कमांडर करना, हरेक पुलिस अधिकारी के लिए गौरव का पल होता है। बिलासपुर के नैना देवी में बतौर डीएसपी सेवाएं दे रहे 25 वर्षीय अनिल शर्मा को 48वें पूर्ण राज्यत्व दिवस परेड का कमांडर बनने का मौका मिला। इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाकर दिखाया।      सनद रहे कि पिछली सरकार ने युवा डीएसपी का तबादला कर दिया था, लेकिन 48 घंटे के भीतर ही चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण तबादला आदेश डीम्ड रद्द हो…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): देश के नागर विमानन मंत्रालय ने कसौली, मनाली, कुल्लू, मंडी, नाथपा झाकड़ी व शिमला में सस्ती दरों पर पवनहंस एयरलाइन्स कंपनी को उड़ान भरने की मंजूरी दे दी है। यह सुविधा आम लोगों के लिए होगी। राजधानी से कसौली, रामपुर व मंडी की उड़ानें होंगी। जबकि मंडी से धर्मशाला, कुल्लू व शिमला में आम लोग उड़ान भर सकेंगे।        30 मिनट तक की उड़ान के लिए 30 मिनट किराया मात्र 2500 रुपए होगा। केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के दूसरे चरण में मंजूरी दी है। हवाई कनैक्टिविटी प्रदान करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी…

Read More

सराहां (एमबीएम न्यूज): पुलिस थाना पच्छाद में एक वाहन दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को एक पिकअप (एचपी03डी-2207) क्वाल खडड में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसका चालक इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गया।          घायल चालक को ग्रामीणों की सहायता ये सोलन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालात को देखते हुए इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस थाना पच्छाद के मुख्य आरक्षी जगदीश चन्द को किसी ने फोन पर हादसे की जानकारी दी थी।          यह हादसा…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़): हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल का गुरूवार को  हीरा नगर स्थित परिधि गृह में पहुंचने पर सदर हमीरपुर चुनाव क्षेत्र के विधायक नरेन्द्र ठाकुर उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति तथा पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने स्वागत किया।       उल्लेखनीय है कि  विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल 26 जनवरी शुक्रवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस अवसर  पर वह पुलिस, होम गार्डज, स्काऊडट एंड गाईड एनसीसी तथा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले भव्य…

Read More

 मंडी (वी कुमार ): एक तरफ जहां कुछ प्रदेशों में बालीवुड फिल्म पद्मावत का विरोध जारी है वहीं प्रदेश के जिला के सिनेमाघरों में आज इसे रिलीज किया गया। मंडी के कुसम सिनेमाघर में फिल्म देखने लोग कम संख्या में आए लेकिन जिन्होने फिल्म को देखा उनके अनुसार फिल्म में विरोध करने जैसा उन्हे कुछ नहीं लगा।    यहां पर सिनेमाघर में फिल्म देखने के बाद युवतियों के अनुसार फिल्म में एक महिला के गौरव की गाथा को दिखाया गया है। जिसका विरोध करने वाले लोगों पर उन्हे शर्म आती है। साथ ही दर्शर्कों ने फिल्म के डायरेक्टर के कार्य की…

Read More