Author: MBM News

शिमला(एमबीएम न्यूज़ ): उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो.अजय श्रीवास्तव ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से मांग की है कि रोहड़ू के पास जंगल में एक गुफा में गम्भीर हालत में बेसहारा मिले नेपाली बुजुर्ग हरका बहादुर को तुरंत बसंतपुर स्थित वृद्धाश्रम में भेजा जाए। उसे रोहड़ू के सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र चौहान व उनके साथियों ने गुफा से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया था।          एससी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक मामलों के निदेशक डॉ. एनके लठ को पत्र भेजकर प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि हरका बहादुर पिछले काफी समय से रोहडू के पास दरशाल के जंगल में…

Read More

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़ ): बंजार की शिल्ली पंचायत के गांव परवाड़ी में एक महिला की गिरकर मौत हो गई है। महिला जब घर की सीढ़ियां उतर रही थी तो उसका पांव फिसल गया और उसे घायलावस्था में बंजार अस्पताल पहुंचाया।      जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।     महिला की पहचान 80 वर्षीय देवी निवासी परवाडी के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

Read More

चंबा (एमबीएम न्यूज़) : डलहौजी-खज्जियार मार्ग पर कैंचीमोड़ के समीप पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे हुआ। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए डलहौजी सिविल अस्प्ताल ले जाया गया है। खबर की पुष्टि एएसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने की है।           प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यटक डलहौजी निहारने के बाद खज्जियार आ रहे थे। लेकिन चालक बलविंद्र सिंह निवासी अमृतसर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलो…

Read More

कांगड़ा(रीना शर्मा): विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में कृषि जनजातीय विकास नियोजन सूचना प्रौधोगिकी मंत्री रामलाल मार्कंडेय ने परिवार सहित मां ज्वालामुखी के दरबार में शीश नवाया। पुजारी अभिनव शर्मा, मनु शर्मा ने उनसे विधिवत मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों की पूजा अर्चना करवाई। ज्वालामुखी पंहुचने पर व्यापार मंडल प्रधान अनीश सूद जो कि उनके पारिवारिक मित्र हैं। उन्होने उनका स्वागत किया और दोबारा आने का न्यौता भी दिया। कृषि मंत्री रामलाल मांर्कंडेय ने मां ज्वाला ने उनकी मुराद पूरी कि है हमारी सरकार को भी आर्शीवाद माता का मिलता रहे। अपने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकार के निर्देशानुसार 100 दिन का प्लान बनाकर जनता के…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत महारल के वार्ड के युवाओं द्वारा अपने गाँव के लिए दो लाख की लागत से गाडी युक्त रास्ते का निर्माण किया जा रहा है। युवाओं द्वारा निर्माण कार्य पर खर्च 60 प्रतिशत से ज्यादा राशि अपने निजी धन से खर्च की जा रही है। 60 वर्ष बाद गाँव के लिए गाडी युक्त रास्ते का निर्माण कर युवाओं ने एक बड़ी मिसाल क्षेत्र में पेश की है। बीडीसी सदस्य सकरोह महारल सुनील दत्त की अगुवाई में गाँव के सभी युवा दिन रात खुद मेहनत कर रास्ते के निर्माण कार्य में जुटे हुए है।    …

Read More

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़): वन विभाग की टीम ने लकड़ी तस्करी के खिलाफ चलाए गए एक अभियान के तहत एक व्यक्ति को देवदार के 33 स्लीपरों के साथ रंगे हाथों धर दबोच लिया है।      डीएफओ नीरज चड्‌डा ने बताया कि वन विभाग की एक टीम काईस वीट के बीओ और फारेस्ट गार्ड ताराचंद की टीम अपने सहयोगियों के साथ बाराहार में गश्त पर थे तो उस दौरान एक पिकअप वाहन (एचपी-66-5899) को जब तलाशी के लिए रोका तो गाड़ी देवदार के स्लीपरों से भरी थी।         जिसके चलते टीम ने वाहन चला रहे चालक जीवन सिंह पुत्र केहर सिंह को पकड़ कर पुलिस के हवाले…

Read More

ऊना(एमबीएम न्यूज़): पुलिस थाना के तहत रक्कड़ कॉलोनी में रहने वाले एक नवविवाहित जोड़े ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने तुरंत उनको जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पीडि़तों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।      जानकारी के अनुसार रक्कड़ कॉलोनी में रहने वाले एक प्रवासी दंपति रामपाल(25) व उसकी पत्नी चमेली(19) निवासी जोधपुर यूपी ने शनिवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उनको अस्पताल पहुंचाया। पीडि़तों के परिजनों की मानें…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): मनरेगा के कार्याें में गोलमाल करने के आरोप में पंचायत प्रधान और दो बार्ड मैंबर को सस्पैंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार मनरेगा में दो बार्ड पंचों ने गोलमाल किया है और पंचायत प्रधान ने बार्ड पंचों के इस कारनामें पर पर्दा डाले रखा जिसके चलते दो बार्ड पंचों के साथ साथ पंचायतप्रधान को तुरंत प्रभाव से सस्पैंड कर दिया है।        जानकारी के अनुसार कुल्लू खंड के तहत आने वाली खोखण पंचायत के प्रधान और दो वार्ड सदस्यों को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पंचायत के दो वार्ड सदस्यों ने मनरेगा के मस्ट्रोल में 40 लोगों…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : टपरे पंचायत के नौहंगी गांव को सड़क सुविधा मिलने जा रही है तथा इसके लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिससे गांव के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होती नजर आ रही है। ग्रामीण सड़क निर्माण शुरू होने से बेहद खुश है। नौहंगी गांव से होकर वैसे मुख्य मार्ग होकर तो गुजरता है, लेकिन मुख्य आबादी तक सड़क की सुविधा नहीं थी। जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।        ग्राम पंचायत के साथ ही ग्रामीणों ने इसके लिए बजट का प्रावधान करने की मांग की…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस चौकी पंडोगा के तहत घालूवाल में मिट्टी खोद रहे मां पर ल्हासा गिर गया। इसी दौरान मां के साथ खेल रहा बेटा भी ल्हासे की चपेट में आ गया। हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू पुत्र वालमीकि निवासी सिमरियावपुर जिला बेगुसराएं बिहार के रूप में हुई है।गंभीर हालत में मां का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले को लेकर घायल महिला के बयान दर्ज किए जा रहे है।          जानकारी के…

Read More