Author: MBM News

मंडी (वी कुमार) : रविवार रात को सीएम जय राम ठाकुर ने सर्किट हाउस की पौडियों पर खड़े होकर ही जनता दरबार लगा दिया और लोगों की समस्याएं सुनने में व्यस्त हो गए। रात करीब दो बजे तक मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर लोगों की समस्याएं सुनते रहे। जय राम ठाकुर रविवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के दौरे पर थे। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में था।        रात करीब 9.30 बजे जय राम ठाकुर सर्किट हाउस पहुंचे। यहां दिन भर से फरियादी सीएम का इंतजार कर रहे थे। सैंकड़ों की संख्या में मौजूद फरियादियों को देखकर सीएम ने उनकी…

Read More

सुंदरनगर (नितेश सैनी): गुजरात के बड़ोदरा में जारी ऑल इंडिया पोस्टल सर्कल क्रिकेट प्रतियोगिता में खेम सिंह कौशल की अगुवाई में हिमाचल की टीम ने उत्तराखंड की टीम को 81 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। हिमाचल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए जिस में रणजीत सिंह ने 61 गेंदों में 94 रन और अनील वर्मा ने 55 गेंदों में 90 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया।           वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उत्तरी उत्तराखंड की टीम 8 विकेट…

Read More

पावंटा साहिब (एमबीएम न्यूज़) : हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है। समाज में अनुशासन बरकरार रखते हुए जनता की पहरेदार बनी पुलिस मानवता को दरकिनार कर अपनी ड्यूटी करती रही। मामला बीते रविवार देर शाम का है जहां दुर्घटना होने के बाद सड़क पर तड़पता व्यक्ति पुलिस से अस्पताल ले जाने की गुहार लगाता रहा परंतु पुलिस जवान मौके की फोटोग्राफी करते रहे।         इसका एक वीडियो भी वायरल हो गया है जिसमें पुलिस की बेरहमी साफ नज़र आ रही है। जिसमें घायल को इस कडकती ठण्ड के मौसम में सड़क…

Read More

मंडी ( वी कुमार ): सीएम जयराम ठाकुर ने बचपन के उस दौर को सांझा किया है जिसमें उन्होंने गरीबी को न सिर्फ देखा है बल्कि करीब से महसूस भी किया है। सिराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान बालीचौकी में आयोजित जनसभा में जयराम ठाकुर ने उस दौर को याद किया जब वह किताबें मांगकर पढ़ाई करते थे और नंगे पांव स्कूल जाया करते थे।         मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि जब वह स्कूल में पढ़ते थे तो उनके पिता वार्षिक परीक्षाओं से पहले अगली कक्षा के विद्यार्थियों से अपने बेटे के लिए किताबें मांग लिया करते थे।…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): सोलन की मोहिनी सूद ने मिस टीन -2018 का खिताब अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की है। शिमला के गेयटी थियेटर में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की सुंदरियों ने भाग लिया था। यहां पर मुख्य अतिथि के तौर पर बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सोनल मोटेंत्रो ने शिरकत की और प्रतियोगिता र्में निर्णायक की भी भूमिका अदा की।         सनद रहे की मोहिनी पहले भी कई बार राज्य व राष्ट्र स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। गौरतलब है कि एक बेहतरीन नृत्याँगना होने के साथ-साथ मोहिनी मॉडलिंग व लेखन में भी रूचि रखती हैं।एमबीएम न्यूज नेटवर्क से ख़ास बातचीत में मोहिनी ने…

Read More

धर्मशाला (एमबीएम न्यूज): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च में दसवीं की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर डेटशीट जारी कर चुका है, लेकिन अंग्रेजी व हिन्दी विषयों को लेकर छात्रों सहित शिक्षकों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।      दरअसल बोर्ड ने वैबसाइट पर आदर्श प्रश्नपत्र अपलोड किया है। इसमें पैटर्न बदला हुआ है। लिहाजा शिक्षकों समेत छात्रों को यह समझ नहीं आ पा रहा है कि असल प्रश्नपत्र पुराने पैटर्न पर आएगा या फिर वैबसाइट पर अपलोड किए गए आदर्श प्रश्नपत्र पर।       एमबीएम न्यूज नेटवर्क को इस कन्फ्यूजन को लेकर फोन कॉल्स के अलावा…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज़ ): रविवार को दो अलग अलग सड़क हादसों मे सात लोग घायल हो गए है। पांवटा सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को मेडिकल काॅलेज नाहन रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है।              पहला सड़क हादसा बद्रीपुर के पास नाहन रोड़ पर पेश  आया। यहां पर एक हरियाणा नंबर की एक गाड़ी ने मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर मे तीन लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार लिए सिविल अस्पताल लाया गया। इनमे शुभम (काहनूवाला), करमजीत…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज़) : अमरकोट गांव में आवारा कुत्तों द्वारा  7 वर्षीय बच्चे को मारने की घटना के मामले में प्रदेश सरकार के स्तर पर कड़ा संज्ञान लिया गया है। सिरमौर दौरे पर आए परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल व वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने मृतक बच्चे के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास का आश्वासन दिया।         पत्रकारों से बातचीत करते हुए गोविंद ठाकुर ने कहा कि बेहद दुखद घटना है। प्रदेशभर में आवारा कुत्ते मुसीबत…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): नेपाल में आयोजित पेसापालो एशिया कप में 22 साल की सिरमौरी बेटी शालू शर्मा ने धमाल मचाया है। पिछड़े गांव शमाह की रहने वाली शालू शर्मा ने एक नहीं, बल्कि दो स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। सीनियर महिला मुकाबले में मेजबान देश नेपाल को ही सीधे 6-0 से हरा दिया।         मिश्रित इवेंट में टिम्बी के प्रकाश के साथ फाइनल मुकाबले में भूटान को 6-4 से हराकर गोल्ड मैडल जीत लिया। 17 से 19 जनवरी तक एशिया कप का आयोजन हुआ। इसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था। वापस लौटते हुए शालू ने…

Read More

चंबा (एमबीएम न्यूज़) : वन मंडल डलहौजी के तहत आती ग्राम पंचायत तुन्नुहट्टी के गांव ढगोह में वन कटान मामले के बाद वन विभाग व पुलिस टीम ने मौके पर जाकर संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। संयुक्त निरीक्षण के दौरान वन विभाग व पुलिस की टीम ने मौके पर तैयार कोयले की छह बोरियां और करीब 19 पेड़ काटे हुए पाए।      मौके पर बरामद काटे गए पेड़ों की कीमत करीब 22 हजार रूपये टीम ने आंकी है। इस मामले में बोनू राम पुत्र कांशी राम निवासी तुन्नुहट्टी व छोटू राम पुत्र देव राज निवासी गांव…

Read More