Author: पंकज शर्मा

चौपाल, 5 जनवरी :  विकास खंड की ग्राम पंचायत बिजमल के लोगों ने आपसी तालमेल बैठा कर वार्ड पंच से लेकर पंचायत समिति सदस्य तक का पूरा पैनल सर्वसम्मति से निर्विरोध  चयनित करके पंचायती राज चुनावों में एक और मिसाल पेश की है।        ग्राम पंचायत बिजमल के बुद्धिजीवियों एवं युवाओं ने मिल कर एक बैठक की एवं पंचायत को निर्विरोध चुनने का फैसला किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने आपसी सहमति बना कर मनोज कुमार को प्रधान, वीरेंद्र सिंगटा को उप प्रधान एवं राम चंद सिंगटा को बीडीसी सदस्य चयनित किया। इसी प्रकार पंचायत के सभी पांच…

Read More

चौपाल, 31 दिसम्बर : प्रदेश में पंचायत चुनावों के दौरान जहां भाई-भाई व पत्नी-पत्नी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने के मामले सामने आ रहे हैं तो वहीं प्रदेश की ही नौरा-बौरा पंचायत के बुद्धिजीवी लोगों देश के लिए मिसाल कायम की है। यहां पंचायत का चुनाव तीसरी बार निर्विरोध ही कर दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें बीडीसी सदस्य भी शामिल है, जिसे निर्विरोध चुन लिया गया है। नौरा बौरा क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाले युवा समाजसेवी लक्की चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नौरा बौरा पंचायत वर्ष 2005 में ग्राम पंचायत कुलग…

Read More

रोहड़ू, 25 दिसंबर  : शिमला ज़िला में रोहड़ू उपमंडल के बागी गांव मे आगजनी की भीषण घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  बागी गांव में शाम करीब साढ़े 5 बजे एक मकान मे आग की लपटे देखी गई। देखते-देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद दमकल विभाग और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। मगर तब तक बागी गांव के 9 घरों को आग ने जलाकर राख कर दिया था। इस अग्निकांड में 13 परिवार बेघर हो गए है। इन परिवारों के आशियानों…

Read More

रोनहाट, 20 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज और स्थानीय निकाय के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी राजनैतिक दलों ने भी पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को चुनाव जिताने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में सिरमौर ज़िला की शिलाई विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें शिलाई ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सीता राम शर्मा सार्वजनिक मंच से ये दावा कर रहे हैं कि चुनाव में गाड़ी, बकरा और पैसा किसी चीज की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।      मामला शिलाई विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड शिल्लाह का है।…

Read More

चौपाल, 19 दिसंबर : आरएसएस के स्वयं सेवकों और भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री के बीच इन दिनों सब कुछ ठीक-ठाक नही चल रहा है। शायद इसलिए हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव से ठीक पहले जिला कांगड़ा के देहरा से एक बार फिर से ज्वाला फूट गई है। हालांकि इस बार खुद विधायक रमेश धवाला ने भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा के खिलाफ मोर्चा नहीं खोला है, बल्कि  समर्थक व आरएसएस के पूर्व  जिला कार्यवाहक सुधीर शर्मा ने भाजपा संगठन महामंत्री पर  मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।     दरअसल, शिमला के नागरिक उपमण्डल चौपाल की…

Read More

चौपाल, 18 दिसंबर : शिमला ज़िला में नागरिक उपमण्डल चौपाल में कांग्रेस ने अधिकारियों पर पंचायत चुनाव के रोस्टर से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है और इसके खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत भेजने का निर्णय लिया है। ये भी पढ़े : सोलन : IAS अजय यादव बन रहे जरूरतमंदों के हमदर्द, कैमरे में देख बुलाते है अपने पास प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि चौपाल के उपमंडलाधिकारी एवं सहायक चुनाव अधिकारी ने भाजपा नेताओं के दबाब में आकर सात पंचायतों के रोस्टर में फेरबदल किया है। कुपवी विकास खंड की सात पंचायतों में पहले 15 दिसम्बर को चुनाव आयोग द्वारा जारी…

Read More

रोनहाट, 17 दिसंबर : सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र और समीपवर्ती इलाकों में पर्यावरण संरक्षण के लिए अहम माने जाने वाले गिद्ध (वल्चर) की लगातार घटती संख्या चिंता का विषय बन गई है। गिद्धों (Vulture) की घटती संख्या को पर्यावरण संतुलन के लिए एक बड़ा खतरा माना जा रहा है। गिद्धों की प्रजातियां विलुप्त (Extinct) होने की कगार पर है।        पर्यावरणविदों (Environmentalists) की माने तो पर्यावरण में संतुलन(Balance) बनाने के लिए गिद्ध काफी अहम है, क्योंकि गिद्ध खुद पर्यावरण को साफ बनाने का काम करते है। खुले में किसी भी जानवर के मरने के बाद गिद्ध इसे अपना भोजन…

Read More

शिमला, 12  दिसंबर : प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव की सरगर्मियां आरंभ होने से लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। परंतु प्रदेश सरकार द्वारा प्रधान व अन्य पंचायत पदाधिकारियों की शैक्षणिक योग्यता तय न करने से शिक्षित वर्ग काफी क्षुब्ध हैं। शिक्षित वर्ग का कहना है कि पंचायत स्तर की राजनीति पर अभी तक कम शिक्षित वर्ग का दबदबा है, जिस कारण पंचायत प्रधान अपने सचिव की कठपुतली बन कर रह जाते हैं। गौर रहे कि अगले वर्ष 23 जनवरी को त्रि-स्तरीय पंचायतीराज का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और राज्य चुनाव आयोग द्वारा पंचायतीराज के चुनाव तय…

Read More

रोनहाट (शिलाई), 6 दिसंबर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के शिलाई उपमंडल के झकांडों गांव से दो महिलाओं की इंसानियत (Humanity) के तौर पर एक ऐसी मिसाल  (Example) सामने आई है, जो आपकी आंखें नम कर सकती हैं। कुदरत के इस फैसले से हर कोई स्तब्ध है तो गांव की अंजू व अनीता के प्रति हर किसी का सम्मान भी कई गुणा बढ़ चुका है। अपने जिगर के टुकड़े को जन्म देने के करीब 24 दिन बाद इलाके की एक महिला पिंकी लापता (Missing) हो गई। 13 दिन से गांव के तमाम लोग उसकी तलाश में जगह-जगह भटक रहे हैं।…

Read More

रोनहाट, 6 दिसंबर : लाखों श्रद्धालुओं की आस्था की प्रतीक चूड़धार चोटी पर आश्रम के संचालक व साधक स्वामी कमलानंद जी महाराज का बीती रात फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया। हालांकि अब तक किसी श्रद्धालु से ठगी की बात सामने नहीं आई है। ठगी करने वाले ने स्वामी जी के पुराने फेसबुक अकाउंट को हैक कर एमबीएम न्यूज नेटवर्क के प्रतिनिधि से भी 8 हजार की डिमांड रखी।    स्वामी जी का अकाउंट हैक करने वाले ने कहा कि उसके दोस्त के अकाउंट में 8000 ट्रांसफर करवा दो। रात 12 तक हैकर द्वारा स्वामी जी के फ्रेंड लिस्ट में…

Read More