Author: पंकज शर्मा

रोनहाट, 27 मार्च : जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा चुकी है। मेडिकल ब्लॉक शिलाई में बीएमओ और चिकित्सकों सहित अस्पताल स्टॉफ के 44 पद खाली पड़े हुए हैं। जिसके चलते क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को इलाज के अभाव में भारी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है।  आपको बताते चले कि शिलाई मेडिकल ब्लॉक के अधीन आने वाले 5 स्वास्थ्य संस्थानों में सरकार द्वारा स्टाफ के कुल 80 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 44 पद रिक्त चल रहे हैं, जबकि महज 36 पदों पर ही कर्मचारी तैनात हैं। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े…

Read More

चौपाल, 22 मार्च :  नेरवा से लगभग 1 किलोमीटर दूर कॉलेज रोड पर एक वैगनार (HP08A-1599) के लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई है।   प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान महेंद्र सिंह (49) पुत्र नारायण सिंह , काना सिंह (52 ) पुत्र जालम सिंह , सुनील (35 ) पुत्र भीम सिंह व  सुरेंद्र (33 ) पुत्र हेतराम शामिल हैं। तमाम मृतक गांव सालडी के रहने वाले हैं। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज करके दुर्घटना कारणों की जांच की जा रही है।

Read More

चौपाल, 17 मार्च : उपमंडल चौपाल के अंतर्गत सराहां-क्यारी मार्ग में घाट करनाली स्थान पर एक कार (10A-0782) दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दोनों व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, मृतकों की पहचान वीरेंद्र उर्फ विक्कू पुत्र श्याम सिंह ग्राम सराहां व बाबू राम उर्फ नीटू ग्राम सरी पुलबाहल तहसील चौपाल के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे व मृतकों को गहरी खाई से निकाला। डीएसपी राज कुमार ने दुर्घटना की पुष्टि की है, कहा कि मामले में जांच की जा रही है, उधर एसडीएम नरेंद्र चौहान ने कहा कि मृतकों के…

Read More

चौपाल, 2 मार्च : भाजपा विधायक बलबीर सिंह वर्मा व उनकी फर्म के नाम के सभी खाते आयकर विभाग ने सील कर दिए हैं। विधायक के खिलाफ 3 करोड़ के सर्विस टैक्स की चोरी का आरोप है। इस मामले में केंद्र से विश्वास स्कीम के तहत आवेदन करने के बावजूद भी भाजपा विधायक को कोई राहत नहीं मिल पाई है।            गौरतलब है कि आयकर विभाग द्वारा यह कार्रवाई शिमला में निर्मित अपार्टमेंट के फ्लैटस बचने के बाद निर्धारित सेवा शुल्क न देने के मामलेे में अमल में लाई गई है। विभाग द्वारा निर्धारित टैक्स जमा…

Read More

शिलाई, 28 फरवरी : विधानसभा में राज्यपाल के साथ कि गई अभद्रता के खिलाफ शिलाई में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करके पुतला फूंका गया।   शिलाई मंडल के भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि आज शिलाई में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की तालिबानी सोंच का पुतला जलाया है। जिस तरह की अभद्रता का व्यवहार कांग्रेस ने राज्यपाल के साथ किया उससे उन्होंने पूरी देवभूमि को शर्मसार किया है। इस तरह की गुंडागर्दी से कांग्रेस ने राजनीति के स्तर को बहुत ही निम्न कर दिया है।   इस मौके पर…

Read More

चौपाल, 27 फरवरी : बीते रोज विधानसभा में कांग्रेस विधायकों द्वारा राज्यपाल के साथ किये गए अभद्र व्यवहार के खिलाफ भाजपा द्वारा चौपाल बाजार में विरोध रैली निकालकर नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के विधायक मुकेश अग्निहोत्री का पुतला फूंका गया।       चौपाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक बलवीर वर्मा ने कहा कि संविधान का अपमान किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। बीते कल राज्यपाल के साथ किये गए अभद्र व्यवहार ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है।        बलवीर वर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कि सर्वोच्च सभा में कांग्रेस पार्टी के विधायको…

Read More

रोनाहट, 26 जनवरी : हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड घूमने गए युवकों में से टोंस नदी में डूबे युवक का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विकास नगर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व मामले की जांच की जा रही है।       जानकारी के मुताबिक हिमाचल के रोहड़ू उपमंडल के कांसकोटी गांव के रहने वाले चार युवक उत्तराखंड घूमने गए थे। लौटते वक्त मोरी हनोल त्यूनी मार्ग पर उत्तराखंड के वाहन चालक के साथ गाड़ी को साइड न देने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। मामला यहां तक बढ़…

Read More

रोनहाट, 24 जनवरी : हिमाचल से उत्तराखंड घूमने गए चार युवकों के साथ उत्तराखं डमें मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक शिमला के रोहडू के कांसकोटी गांव के चार युवक उत्तराखंड घूमने गए थे। युवक घर से  महासू मंदिर हनोल के लिए निकले थे। दर्शन के बाद चारों युवक खुनीगाड की तरफ निकल गए। लौटते वक्त मोरी हनोल त्यूनी मार्ग पर उत्तराखंड के वाहन चालक के साथ गाड़ी को साइड न देने को लेकर कहासुनी हो गई। मामला यहां तक बढ़ गया कि उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। मामला बीते शुक्रवार का बताया जा रहा…

Read More

रोनहाट, 24 दिसंबर  :  नागरिक उपमण्डल शिलाई के अनुज डबराल और विनोद शर्मा ने हिमाचल लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करके ऑडिट इंस्पेक्टर बनकर लाधि महल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रोनहाट उपतहसील के रास्त गांव के रहने वाले अनुज डबराल पुत्र सीता राम डबराल और सिधोटी गांव के विनोद शर्मा पुत्र केदार सिंह का ऑडिट इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। अनुज डबराल के बड़े भाई यशपाल टीजीटी तथा एक अन्य भाई विनोद न्यायालय में लिपिक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है। इनके…

Read More

चौपाल,9 जनवरी:  हिमाचल में लगातार आगजनी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।  ताजा जानकारी के मुताबिक चौपाल के सराहन के एक मकान में भीषण आग से 12 कमरों का मकान जलकर राख हो गया है। गनीमत यह रही कि आगजनी में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। https://youtu.be/-oItfROB37U घटना बीते शुक्रवार शाम की है। जानकारी के मुताबिक फॉरेस्ट गार्ड लखीराम चौहान के मकान में अचानक ही आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते 12 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आगजनी की इस घटना में लाखों…

Read More