शिलाई, 28 फरवरी : विधानसभा में राज्यपाल के साथ कि गई अभद्रता के खिलाफ शिलाई में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करके पुतला फूंका गया।
शिलाई मंडल के भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि आज शिलाई में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की तालिबानी सोंच का पुतला जलाया है। जिस तरह की अभद्रता का व्यवहार कांग्रेस ने राज्यपाल के साथ किया उससे उन्होंने पूरी देवभूमि को शर्मसार किया है। इस तरह की गुंडागर्दी से कांग्रेस ने राजनीति के स्तर को बहुत ही निम्न कर दिया है।
इस मौके पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष अत्तर सिंह, एससी मोर्चा के अध्यक्ष बहादुर सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश ठाकुर, युवा मोर्चा सचिव रिशव चौधरी, जगदीप सिंह, विजेंदर तोमर, विक्रम सिंह, देवेंद्र तोमर, संजय ठाकुर, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।