Author: शैलेंद्र कालरा

शिमला, 12 अप्रैल : झारखंड के देवघर केबल कार हादसे को समूचा देश देख रहा है। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की जांबाजी भी काबिले तारीफ है। ऐसा नजारा, 14-15 अक्तूबर 1992 को उस समय देखा था, जब परवाणु के टिंबर ट्रेल (timber trail) की केबल कार में लगभग 1500 फीट की ऊंचाई पर 10 पर्यटक फंस गए थे। नाहन की पैराशूट रेजीमेंट (parachute regiment) व भारतीय वायुसेना ने हैलीकॉप्टर के माध्यम से चलाए रेस्क्यू ऑपरेशन (rescue operation) में तमाम 10 जिंदगियों को सफलतापूर्वक बचा लिया था। टिंबर ट्रेल रेस्क्यू ऑपरेशन (Timber Trail Rescue Operation) के हीरो मेजर इवान जोसेफ…

Read More

नाहन, 31 मार्च : ऐसा प्रतीत हो रहा है, सूबे के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दोस्त बलदेव तोमर की 2022 के अंत में विधानसभा में एंट्री को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। टिकट भी मिले, चुनाव भी जीतें। मात्र 6 महीने के भीतर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का वीरवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दूसरा दौरा हुआ। 3 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री ने शिलाई में घोषणाओं का ऐसा अंबार लगाया, जिसे सुनकर हर कोई दंग भी हुआ। एक साथ डीएसपी, एसडीएम कार्यालयों के अलावा घोषणाओं की लंबी फेहरिस्त थी। 31 मार्च 2022 को भी मुख्यमंत्री ने रही-सही घोषणाएं भी कर…

Read More

नाहन, 17 मार्च: नक्सलवाद व आतंकियों के खिलाफ अदम्य साहस रखने वाले नाहन के लाल संजय गौतम को सराहनीय सेवा की श्रेणी में राष्ट्रपति पुलिस पदक (President’s Police Medal) से अलंकृत किया गया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में द्वितीय कमान अधिकारी के पद पर तैनात संजय गौतम ने 1988 में बतौर सब इंस्पेक्टर कैरियर शुरू किया था। करीब 34 साल की सेवाओं के दौरान द्वितीय कमान (2nd in Command) अधिकारी संजय गौतम ने नक्सलवाद व आतंकियों के खिलाफ कई मर्तबा जांबाजी का परिचय दिया। इसके अलावा जांबाजी का एक अलग किस्सा भी है। एचडी देवगौड़ा की पत्नी सी…

Read More

शिमला, 19 फरवरी : हिमाचल प्रदेश में नर व मादा स्नो लैपर्ड (Snow Leopard) का एक वीडियो चंद रोज से वायरल हो रहा है। ये वीडियो इस कारण अनोखा है, क्योंकि इसमें नर व मादा संभोग की मुद्रा में (Mating) नजर आ रहे हैं। चूंकि इस तरह से जुड़े वीडियो लद्दाख व चीन से भी सामने आ चुके हैं, लिहाजा एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने इस वायरल वीडियो (Viral Video) की पड़ताल करने का फैसला लिया। पड़ताल के दौरान इस बात की तस्दीक हुई कि ये वीडियो स्पीति की किब्बर चिचम की 4270 मीटर ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं में शूट हुआ है।…

Read More

शिमला, 6 फरवरी : हिमाचल पुलिस के ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ (Harmony of the Pines) बैंड ने मायानगरी मुंबई में धमाका किया है। कलर्स टीवी (Colors TV) के रियल्टी शो ‘हुनरबाज’ (hunarbaaz) में रोंगटे खडे़ कर देने वाली परफॉर्मेंस के बाद बैंड को दूसरे राऊंड में एंट्री मिल गई है। हिमाचल की खाकी ने शो में 100 में से 100 अंक लेकर एक नया अध्याय भी जोड़ा है। बतौर सेलिब्रिटी जज मौजूद करण जौहर, मिथुन चक्रवर्ती व परिणीति चोपड़ा ने अपने हिस्से के 10-10 अंक तो दिए ही, साथ ही दर्शकों ने भी 70 में से 70 अंक देकर टीम…

Read More

नाहन, 6 फरवरी : चंद रोज पहले, परवाणु के समीप दो महिलाओं की लाश मिलने की वारदात ने 11 साल पहले एक अनसुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री (Unsolverd Murder mystery) को भी याद दिला दिया है। नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर ढिमकी मंदिर के नजदीक दो सूटकेसों (Two Suitcases) में 32 वर्षीय महिला व 9 साल की बच्ची के शव बरामद हुए थे। इस अनसुलझे रहस्य में ये तक नहीं पता चल पाया था कि महिला व बच्ची के बीच क्या रिश्ता था।     मारकंडा नदी के किनारे 16-17 मार्च 2011 की शाम 32 इंच के सूटकेस में पहले एक शव…

Read More

नाहन, 23 जनवरी : अंडर-19 वर्ल्ड कप में धमाकेदार बल्लेबाजी (batting) की बदौलत ‘राज बावा’ राष्ट्रीय स्तर पर खासी चर्चा में हैं। वेस्टइंडीज (West Indies) में अंडर-19 विश्व कप के ग्रुप बी के अंतिम मुकाबले में राज बावा ने युगांडा (Uganda) के खिलाफ 162 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इससे बावा ने शिखर धवन का 18 साल पुराना रिकाॅर्ड भी तोड़ा है। इसके साथ ही वो टूर्नामेंट के इतिहास में भारत के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर रन (best individual score runs) बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। धवन ने 2004 के अंडर-19 ढाका विश्व कप में 155 रन बनाए थे।…

Read More

नाहन/शिमला, 22 जनवरी : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मंडी शराब त्रासदी के माफिया को बेपर्दा कर दिया है। बड़ी बात ये है कि खाकी ने शराब माफिया के किंगपिन तक पहुंचने में भी सफलता अर्जित की है। पुलिस की तफ्तीश में पंचरूखी (कांगड़ा) का रहने वाला गौरव मिन्हास उर्फ गौरू इस खेल का मुख्य सरगना था। अवैध फैक्टरी हमीरपुर में प्रवीण ठाकुर के परिसर में चल रही थी। जम्मू-कश्मीर के सांबा के रहने वाले एके त्रिपाठी ने अवैध शराब को बनाने का फार्मूला तैयार किया था। हरियाणा के अंबाला से सागर सैनी ने अवैध शराब को बनाने के लिए कच्चे…

Read More

नाहन, 21 जनवरी : वेदों में वर्णित पवित्र नदी ‘सरस्वती’ के वजूद को लेकर मिथ्या रही है। मगर पड़ोसी राज्य हरियाणावेदों में वर्णित पवित्र नदी ‘सरस्वती’ के वजूद को लेकर मिथ्या रही है। मगर पड़ोसी राज्य हरियाणा ने इस मिथ्या को तोड़ते हुए ये साबित किया है कि सरस्वती नदी कालांतर में बहती थी। इसका उदगम स्थल शिवालिक पहाड़ियों में आदि ब्रदी (Adi Badri ) है। उदगम स्थल से जल का धारा प्रवाह बनाकर नदी पुनर्जीवित किया जा रहा है। हिमाचल के जलाशय से सरस्वती नदी (Sarasvati River) का प्रवाह होगा। करीब अढ़ाई साल बाद इस डैम का निर्माण कार्य…

Read More

नाहन, 3 जनवरी : हालांकि, शहर के प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर को लेकर ये धारणा आम रही है कि समूचे उत्तर भारत में महाप्रभु का ये एकमात्र मंदिर है। लेकिन, ये बात अब धारणा नहीं रह गई है। शिलाई में मिस्त्री के घर जन्मीं बेटी नीलम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बतौर सहायक प्रोफैसर कार्यरत डाॅ. अंजली वर्मा के मार्गदर्शन में मंदिर से जुड़े इतिहास को लेकर एक शोध किया। ये शोध, हाल ही में यूरोपियन बुलेटिन ऑफ हिमालयन रिसर्च के 57वें संस्करण में प्रकाशित हो गया है। इसमें ये तस्दीक हो गई है कि वास्तव में ही समूचे उत्तर…

Read More