Author: दिनेश कुंडलस

2000 में अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत, 2004 में दैनिक भास्कर में जिला सवांददाता के रूप में कार्य। 2007 से 2018 तक नाहन में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत, जून 2018 से अब तक एमबीएम न्यूज़ में एडिटर के तौर पर कार्यरत।

शिमला, 20 जुलाई : बरसात में हरियाणा (Haryana) व दिल्ली (Delhi) में तबाही मचाने वाली यमुना नदी (Yamuna River) पर हरियाणा शीघ्र हथिनी कुंड (Hathini Kund) बैराज से लगभग आधा किलोमीटर पीछे एक बांध बनाने की तैयारी कर रहा है। फ़िलहाल हरियाणा सरकार हिमाचल सरकार (Government of Himachal) से मिलकर यह प्रस्तावित बांध बनाना चाहती है। अप-स्ट्रीम शैली में बनाए जाने वाले इस बांध के प्रस्तावित स्थल का सर्वे किया जा चूका है। गौरतलब है कि यमुना नदी में साल भर इतना ज्यादा पानी नहीं होता, क्योंकि उत्तराखंड में कई बिजली परियोजनाओं के चलते इसका पानी वहीं रुक जाता है। जिनमें आसन…

Read More

नाहन, 17 जुलाई : सिरमौर जिला की वीरभूमि कहे जाने वाले कोलर गांव के डीएसपी (लीव रिजर्व) लखवीर सिंह ने एक बार फिर अदम्य साहस व कुशल नेतृत्व का उदाहरण पेश किया है। रविवार शाम बाल्द खड्ड (Bald Khadd) में फंसे एक बच्चे को उफनती लहरों के बीच से सुरक्षित निकालने में सफलता हासिल की है। वर्ष 2019 में 19 अगस्त को भी लखवीर ने बद्दी में एसएचओ (SHO) पद पर तैनाती के दौरान मानक पुर गांव में जान पर खेलकर एक महिला को मकान के मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला था। यह रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) इतना कठिन था कि एनडीआरएफ…

Read More

नई दिल्ली, 04 जुलाई : बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव (General Election) के मद्देनजर कई राज्यों में नए बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किए है। पंजाब में भाजपा ने पिछले वर्ष कांग्रेस छोड़कर आए धाकड़ नेता सुनील जाखड़ को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। जाखड़ इससे पहले कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके है। पंजाब में भाजपा ने जाखड को अध्यक्ष बनाकर एक तीर से कई निशाने साधे हैं। पंजाब में भाजपा की हालत इतनी अच्छी नहीं है। जाखड़ किसान आंदोलन में किसानों के साथ डटकर खड़े रहे। अमरिंदर सिंह के बाद जब कांग्रेस ने विधायकों से नया मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोटिंग करवाई थी तो जाखड़…

Read More

शिमला, 26 जून : हिमाचल (himachal pradesh) में मंत्रिमंडल (cabinet) विस्तार को लेकर इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 2 सप्ताह से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) दिल्ली जाकर कई बार कांग्रेस (Congress) पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से इस बारे चर्चा कर आए हैं। फिलहाल मंत्रिमंडल में मंत्रियों के 3 पद खाली हैं। वहीं अभी तक विधानसभा उपाध्यक्ष का पद भी खाली पड़ा है। इसके अलावा महत्वपूर्ण योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष समेत कई बोर्ड व निगमों में भी ताजपोशी की बाट जोह रहे कांग्रेसी विधायक व नेता निराश हैं। अब अपने मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की…

Read More

शिमला, 04 मई : नगर निगम शिमला में भाजपा को मिली करारी हार उसके लिए 2024 लोकसभा चुनाव में खतरे की घंटी है। मंडी लोकसभा उपचुनाव के बाद भाजपा में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। जो पार्टी जीतने में विश्वास रखती है, वह हिमाचल में कई मोर्चों पर शिकस्त का सामना कर रही है। मंडी से शुरू हुआ हार का सिलसिला विधानसभा चुनावों से गुजर कर शिमला नगर निगम तक पहुंचा है। अब सामने 2024 की चुनौती है। शिमला के पूरे चुनाव में भाजपा बिखरी नजर आई। संगठन के लिए अपनी पहचान रखने वाली भाजपा हिमाचल में कामयाबी…

Read More

शिमला, 9अप्रैल : हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार को 4 माह का समय हो गया है। चुनाव से पहले राजनीतिक पर्यवेक्षक ये मान कर चल रहे थे कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बाद कांग्रेस को संगठित करना बेहद मुश्किल होगा। बंपर जीत के साथ कांग्रेस 40 सीटें लेकर बहुमत में आई। कांग्रेस हाईकमान ने जबरदस्त निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू का चयन किया। यह निर्णय कांग्रेस के अलावा भाजपा के लिए भी हैरान करने वाला था। पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी की दावेदारी को दरकिनार कर आला कमान…

Read More

शिमला, 23 मार्च : हिमाचल वीरभूमि है, कारगिल युद्ध के दौरान ये साफ़ हो चुका है। कारगिल युद्ध में हिमाचल के जांबाज अधिकारियों व सैनिकों ने अपने प्राणों को देशहित में न्योछावर कर प्रदेश का नाम ऊंचा किया था। अब भारतीय पुलिस सेवा के तीन आईपीएस अधिकारी अलग-अलग अशांत राज्यों में अपने साहस और ईमानदारी से दुर्दांत अपराधियों के लिए खौफ का पर्याय बने हुए है।    जी हां, हम बात कर रहे है रियल लाइफ के उन “सिंघम” पुलिस अफसरों की जिनके नाम मात्र से ही अपराधी व देश के दुश्मन थर-थर कांपते है। हैरानी की बात है कि…

Read More

नई दिल्ली, 22 फरवरी : मिस्र के काइरो में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप शूटिंग चैंपियनशिप (ISSF World Cup shooting Championship) में भारतीय शूटरों (Shooters) ने शानदार प्रदर्शन कर भारत को मैडल टैली (medal tally) में टाॅप पर पहुंचाया है। खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन अभी जारी है। राइफल व पिस्टल दोनों वर्ग के शूटर्स ने जबरदस्त प्रदर्शन कर पदक तालिका में भारत को ब़ढ़त दिलाई हुई है। बीते रविवार को मिश्रित वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित वर्ग (air rifle pistol mixed Category) में रुद्रांक्ष, बाला साहेब पाटिल व आर नर्मदा निथिन ने हंगरी की जोड़ी को 16-6 से पराजित कर गोल्ड…

Read More

शिमला, 15 फरवरी : अब आपको कालका-शिमला वर्ल्ड हैरिटेज (Kalka-Shimla World Heritage) रेलवे ट्रैक पर छुक-छुक गाड़ी से घंटों का सफर जल्द तय करने की सुविधा भारतीय रेलवे (Indian Railways) देने जा रहा है। इस हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर अब रेलवे एक स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है, जो 28 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। अभी तक इस ट्रैक पर 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन चलाई जा रही है। सेल्फ प्रोपेट हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट (Self Propet Hydraulic Multiple Unit) का कालका-शिमला रेलवे ट्रैक (Kalka-Shimla Railway Track) के मध्य ट्रायल करने के लिए लखनऊ से अनुसंधान अभिकल्प…

Read More

नाहन, 03 फरवरी : शहर ने शुक्रवार को शिक्षा जगत के एक अनमोल रत्न को खो दिया है। सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक खलील रहमान का 80 वर्ष की आयु में इंतकाल हो गया। सुबह साढ़े 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रतिष्ठित शमशेर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सेवानिवृत्त होने वाले खलील रहमान को शिक्षा जगत में “अनुशासन के डंडे वाले गुरुजी” के नाम से भी जाना जाता था। बेहद कड़क व अनुशासनप्रिय स्वर्गीय खलील रहमान के क़दमों की चाप से ही विद्यार्थी सिहर जाते थे। उन्हें सुबह की प्रार्थना सभा में छात्रों को कमांड करने का जो हुनर था, उसकी सीख सीनियर…

Read More