Author: दिनेश कुंडलस

2000 में अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत, 2004 में दैनिक भास्कर में जिला सवांददाता के रूप में कार्य। 2007 से 2018 तक नाहन में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत, जून 2018 से अब तक एमबीएम न्यूज़ में एडिटर के तौर पर कार्यरत।

शिमला, 9अप्रैल : हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार को 4 माह का समय हो गया है। चुनाव से पहले राजनीतिक पर्यवेक्षक ये मान कर चल रहे थे कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बाद कांग्रेस को संगठित करना बेहद मुश्किल होगा। बंपर जीत के साथ कांग्रेस 40 सीटें लेकर बहुमत में आई। कांग्रेस हाईकमान ने जबरदस्त निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू का चयन किया। यह निर्णय कांग्रेस के अलावा भाजपा के लिए भी हैरान करने वाला था। पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी की दावेदारी को दरकिनार कर आला कमान…

Read More

शिमला, 23 मार्च : हिमाचल वीरभूमि है, कारगिल युद्ध के दौरान ये साफ़ हो चुका है। कारगिल युद्ध में हिमाचल के जांबाज अधिकारियों व सैनिकों ने अपने प्राणों को देशहित में न्योछावर कर प्रदेश का नाम ऊंचा किया था। अब भारतीय पुलिस सेवा के तीन आईपीएस अधिकारी अलग-अलग अशांत राज्यों में अपने साहस और ईमानदारी से दुर्दांत अपराधियों के लिए खौफ का पर्याय बने हुए है।    जी हां, हम बात कर रहे है रियल लाइफ के उन “सिंघम” पुलिस अफसरों की जिनके नाम मात्र से ही अपराधी व देश के दुश्मन थर-थर कांपते है। हैरानी की बात है कि…

Read More

नई दिल्ली, 22 फरवरी : मिस्र के काइरो में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप शूटिंग चैंपियनशिप (ISSF World Cup shooting Championship) में भारतीय शूटरों (Shooters) ने शानदार प्रदर्शन कर भारत को मैडल टैली (medal tally) में टाॅप पर पहुंचाया है। खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन अभी जारी है। राइफल व पिस्टल दोनों वर्ग के शूटर्स ने जबरदस्त प्रदर्शन कर पदक तालिका में भारत को ब़ढ़त दिलाई हुई है। बीते रविवार को मिश्रित वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित वर्ग (air rifle pistol mixed Category) में रुद्रांक्ष, बाला साहेब पाटिल व आर नर्मदा निथिन ने हंगरी की जोड़ी को 16-6 से पराजित कर गोल्ड…

Read More

शिमला, 15 फरवरी : अब आपको कालका-शिमला वर्ल्ड हैरिटेज (Kalka-Shimla World Heritage) रेलवे ट्रैक पर छुक-छुक गाड़ी से घंटों का सफर जल्द तय करने की सुविधा भारतीय रेलवे (Indian Railways) देने जा रहा है। इस हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर अब रेलवे एक स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है, जो 28 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। अभी तक इस ट्रैक पर 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन चलाई जा रही है। सेल्फ प्रोपेट हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट (Self Propet Hydraulic Multiple Unit) का कालका-शिमला रेलवे ट्रैक (Kalka-Shimla Railway Track) के मध्य ट्रायल करने के लिए लखनऊ से अनुसंधान अभिकल्प…

Read More

नाहन, 03 फरवरी : शहर ने शुक्रवार को शिक्षा जगत के एक अनमोल रत्न को खो दिया है। सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक खलील रहमान का 80 वर्ष की आयु में इंतकाल हो गया। सुबह साढ़े 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रतिष्ठित शमशेर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सेवानिवृत्त होने वाले खलील रहमान को शिक्षा जगत में “अनुशासन के डंडे वाले गुरुजी” के नाम से भी जाना जाता था। बेहद कड़क व अनुशासनप्रिय स्वर्गीय खलील रहमान के क़दमों की चाप से ही विद्यार्थी सिहर जाते थे। उन्हें सुबह की प्रार्थना सभा में छात्रों को कमांड करने का जो हुनर था, उसकी सीख सीनियर…

Read More

नाहन, 24 जनवरी : 74वें गणतंत्र दिवस (Republic day) परेड में देश के सभी राज्यों के अलावा कई विभागों की झांकियां इस बार खास रहने वाली हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश ने अंतिम दौर में जगह बनाते हुए इस बार खास तैयार की है। कर्तव्य  पथ पर इस बार यूपी की झांकी का थीम अयोध्या का भव्य दीपोत्सव है। तीन वर्षों में यह दूसरा मौका है, जब यूपी की थीम रामनगरी अयोध्या है।       हिमाचल (Himachal Pradesh) के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की झांकी इस दफा बेहद खूबसूरत तरीके से तैयार की गई है। इसका थीम…

Read More

शिमला, 19 जनवरी : प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन के बाद अब कई विधायक व पूर्व विधायक निगमों-बोर्डों में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन तैनात होने के लिए जुगाड़बाजी में लगे है। सरकार और संगठन में संतुलन बनाने के लिए सभी बिंदुओं पर गौर किया जा रहा है। इसको लेकर सुक्खू सरकार मापदंड तय करने में जुटी है। कई विधायक व पूर्व विधायकों की ताजपोशी जल्दी हो सकती है। क्योंकि सुक्खू सरकार में अभी सात मंत्री व छह सीपीएस बनें है। जिला मंडी को भी सरकार में जगह नहीं मिली। उसके अलावा कांगड़ा जिला से भी अभी और एक मंत्री और एक सीपीएस ही…

Read More

शिमला, 3 जनवरी : प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपनी टीम का चुनाव करना टेढ़ी खीर बना हुआ है। कोई भी विधायक मंत्री से कम पद नहीं चाहता। यहीं नहीं, जिन्हे सीएम विस अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाना चाहते हैं, वो भी मंत्री बनने के तलबगार हैं। जिला कांगड़ा व शिमला से मिली बम्पर जीत ने सीएम सुक्खू की मुश्किलें सबसे ज्यादा बढ़ा दी हैं। पार्टी को इन दोनों जिलों से शानदार जीत मिलने के चलते यहां मंत्री चुनना कठिन साबित हो रहा है। कांगड़ा में जहां पार्टी को 15 में से 10 सीट मिली है, वहीं शिमला में…

Read More

शिमला, 28  दिसंबर : प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद  नौकरशाही में दो प्रमुख पदों के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के बीच लॉबिंग तेज हो गई है। मंगलवार को प्रमुख सचिव आरडी धीमान को मुख्य सूचना आयुक्त बनाए जाने से चीफ सेक्रेटरी बनने के लिए कई वरिष्ठ नौकरशाह अपनी गोटियां फिट कर रहे है। वहीं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रहे सुभाशीष पांडा के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से इस महत्वपूर्ण पद के लिए भी नौकरशाह सक्रिय हो गए है। मगर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस मामले में जल्दबाजी में नहीं दिखते। उसका सबसे बड़ा कारण पिछली सरकार के समय पूर्व…

Read More

शिमला, 23 दिसंबर : गुजरात में भाजपा की बड़ी जीत व हिमाचल में करारी हार के बाद भाजपा संघठन में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे है। हिमाचल में वर्तमान अध्यक्ष सुरेश कश्यप का कार्यकाल लगभग समाप्त होने वाला है। पार्टी उन्हें अगला मौका देने के पक्ष में दिखाई नहीं दे रही हैं। वहीं गुजरात में 2020 में प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने वाले सीआर पाटिल को बड़ी जीत दिलाने के लिए या तो केंद्र में मंत्री बनाया जाएगा या राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उनकी तैनाती कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर हो सकती है। अगले वर्ष कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राज्यस्थान, हरियाणा समेत…

Read More