Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन, 07 सितम्बर :  जिला के धर्मपुर में एक व्यक्ति की अचानक ही मौत हो गई। हालांकि परिजनों द्वारा व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाया गया, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।  जानकारी के मुताबिक मोहित पुत्र हरिदास तहसील कसौली सोलन को शुक्रवार सुबह अचानक ही गले व पूरे शरीर में दर्द होने लगा। पिता ने बताया कि मोहित उनका सबसे छोटा बेटा है और वह रोजाना 4 बजे उठ जाता था। इस दिन भी वह सुबह 4 बजे उठ गया था कि…

Read More

सोलन, 06 सितम्बर : हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आ रही है। आपको बता दें कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ बच्चे कूड़ेदान से खाने की चीजें ढूंढ रहे हैं। यह तस्वीर नालागढ़ के सैनी माजरा में एक प्रवासी बच्चों की बताई जा रही है, जोकि कूड़ेदान से कुछ खाने के लिए ढूंढते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ है। यहीं से सबसे ज्यादा राजस्व प्रदेश सरकार…

Read More

सोलन, 06 सितम्बर : औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत सैनी माजरा में 25 वर्षीय दो बच्चों की मां ने सुसाइड किया है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति सुबह ही अपने काम के लिए घर से चला गया था और जब वह शाम को वापस आया तो देखा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसके द्वारा जब दरवाजा तोड़ा गया तो उसकी पत्नी पंखे से लटकी हुई थी। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भेज दिया है।…

Read More

सोलन, 5 सितंबर : यदा कदा वन्यप्राणी रास्ता भटक कर रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं। इस बार नालागढ़ के वार्ड नंबर 2 की मीट मार्किट में करीब 13 फुट लंबा व 50 किलो वजनी अजगर पहुंच गया। इससे मौजूद लोगों के होश फाख्ता हो गए। साथ ही भौचक्के भी थे। स्थानीय लोगों की मानें तो जब अजगर को देखा गया तो उस समय वो बिल्ली को सिर की तरफ से निगलने की कोशिश कर रहा था। पूरे इलाके में दहशत पैदा हो गई। जानकारी के मुताबिक जिस जगह अजगर को देखा गया, वहीं से कुछ दूरी पर बच्चे भी…

Read More

सोलन, 05 सितंबर : जिला में एक 19 साल के युवक द्वारा फंदा लगाकर ख़ुदकुशी करने का मामला सामने आया है। युवक खनोग न्यू डाकघर ग्लानगका रहने वाला है। मृतक की पहचान हरिचंद (19) पुत्र श्री प्रकाश चंद के रूप में हुई है। युवक ने अपने कमरे के दरवाजे में लगी कुंडी में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जानकारी के मुताबिक युवक खेतीबाड़ी का कार्य करता था और अपने परिवार के साथ घर पर ही रहता था। वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेज दिया है। पुलिस यह जाँच कर…

Read More

सोलन, 05 सितम्बर : जिला के सब्जी मण्डी में सेब व्यापारी की सूझबूझ से एक धोखाधड़ी का मामला टल गया। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सब्जी मण्डी में राजपुरा जिला पटियाला पंजाब से सेब का व्यापार करने आए दलजिंद्र सिंह ने पंचकूला की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी देवीलाल चौधरी ट्रांसपोर्ट से एक ट्राला सेब ले जाने हेतु बुक कराया। जिसमें ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर ने बताया कि ट्राला (RJ21GC-1152) सोलन में खड़ा है, जो सुबह 3:00 बजे उसके पास से मंडी सोलन में पहुंच जाएगा। देर रात जब ट्राला सेब मंडी पहुंचा तो दलजिंद्र सिंह…

Read More

सोलन, 04 सितम्बर : कुमारहट्टी में राष्ट्रीय स्तरीय कूडो प्रतियोगिता का आयोजन किफी ऐसोसिएशन द्वारा करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर से 25 राज्यों के 1500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रूचि बढ़ाना है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कूडो प्रतियोगिता में 6 अलग-अलग श्रेणियों में युवक-युवतियां भाग ले रहे हैं। कोविड के चलते पूरी एसओपी को ध्यान में रख कर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसके चलते अलग-अलग 6 हॉल में मुकाबले करवाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने…

Read More

सोलन, 3 सितंबर : हिमाचल पुलिस में हुनरबाज (Talented) कर्मियों की कमी नहीं है। एक से बढ़कर एक कलाकार मौजूद हैं। इसका उदाहरण हिमाचल पुलिस का बैंड (Police Band) भी है। इसी बीच कुम्हारहट्टी में तैनात कांस्टेबल कमलहीर (Constable Kamal Heer) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन लोगों के लिए एक भजन लेकर आए हैं, जो जीवन में धन का लोभ या फिर घमंड करते र्हैं। कांस्टेबल कमलहीर की एक वीडियो एलबम ‘‘प्रभु तेरी कैसी माया’’ रिलीज (release) हुई है। यदि कोई इन पंक्तियों को अपने जीवन में उतार ले तो भागदौड़ के जीवन की परेशानियां कम…

Read More

सोलन, 2 सितंबर : 108 सेवा को अब जीवन दायिनी के रूप में भी पहचाना जाता है। मगर ये तभी संभव होता है, जब ईएमटी व पायलट गंभीरता से अपने कर्त्तव्य को निभाएं। इस कसौटी पर ईएमटी संगीता शर्मा बखूबी उतरती नजर आ रही हैं। अपने कार्यकाल में जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ने वाली असंख्य जिंदगियों को बेहतरीन कार्य से मौत के मुंह में जाने से बचाया। इसके अलावा उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त है। अब ईएमटी संगीता शर्मा को 108 की सालाना मैग्जीन में स्थान मिला है। इसमें संगीता शर्मा की उपलब्धियों को वर्णित किया गया है। ईएमटी…

Read More

सोलन, 02 सितम्बर : नालागढ़- रोपड़ मार्ग पर देर रात सड़क हादसा हुआ है। जिसमें (PB23T0302) ट्रक अनियंत्रित होकर साथ लगती दुकानों को तोड़कर अंदर घुस गया। तीन दुकानों का भारी नुकसान हुआ है। वहीं दुकान मालिक यजु इंद्र बस्सी ने बताया कि हादसा तकरीबन 11:00 बजे का है और ट्रक की स्पीड काफी ज्यादा थी। कंट्रोल न होने के कारण ट्रक दुकानों को तोड़कर अंदर घुस गया, उन्होंने कहा इसमें ड्राइवर की लापरवाही देखने को मिल रही है। बता दें कि उस जगह कुछ पुलिस कर्मी भी गश्त पर थे, जो हादसे में बाल-बाल बच गए। दुर्घटना देर रात हुई इसलिए कोई जानी नुकसान नहीं…

Read More