Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन, 14 सितंबर : सीए बनने का सपना बहुत कम लोगों का पूरा होता है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया न्यू दिल्ली द्वारा ली जाने वाली यह परीक्षा इतनी सरल नही है, इसे पास करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन होना आवयशक है, तभी आप इस परीक्षा को पास कर पाते है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के बाई पास के रहने वाले 24 वर्षीय अक्षत गर्ग ने अपनी मेहनत और लगन से इस परीक्षा को पास किया है। ऑल ओवर इंडिया सीए फ़ाइनल एग्जाम को क्लियर कर उन्होंने अपने माता-पिता के नाम के साथ-साथ जिला का नाम भी रोशन किया…

Read More

सोलन, 11 सितंबर : हिमाचल की सोलन पुलिस का एक चालान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस को खासी किरकिरी का सामना भी करना पड़ रहा है। सोलन के अर्की में घर के आंगन में खड़ी स्कूटी का 2 हजार का चालान काट दिया गया। हैरान कर देने वाली बात रह है कि घर के आंगन में खड़ी स्कूटी का ट्रिपल राइडिंग का हवाला देकर चालान काट दिया गया। हुआ यूं कि कसौली थाना के कुठाड़ चौकी की पुलिस ने शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे एक ऐसी स्कूटी का चालान कर दिया, जो उस वक्त अर्की उपमंडल…

Read More

सोलन, 11 सितम्बर : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में एक बेहद ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां बर्थडे पार्टी का जश्न कुछ पल में ही मातम में बदल गया। जानकारी के मुताबिक बर्थडे पार्टी मनाकर घर वापिस आ रहे दो युवकों की की बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि जिस युवक का बर्थडे मनाने के लिए पार्टी रखी गई थी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  हादसा नालागढ़ की दत्तोवाला के समीप पेश आया है। युवक अपनी बाइक सवार होकर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर एक…

Read More

सोलन, 10 सितंबर : नगर परिषद के नगरनिगम बनते ही नगरनिगम के कर्मचारी एक्टिव मोड़ में नजर आ रहे है। राजस्व विभाग व नगर निगम के द्वारा वार्ड नंबर 3 में 13 बिस्वा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। पुलिस के पहरे के बीच निशानदेही की, जिसमें नगर निगम व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा निकला। विभाग को शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया है और इसका व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। विभाग ने इसका कड़ा संज्ञान लिया। निशानदेही में पाया गया कि 3 बिस्वा भूमि पर मक्की की फसल लगी…

Read More

सोलन, 10 सितंबर : हिमाचल में मशरूम सिटी ऑफ इंडिया शुक्रवार को 24 बरस की हो गई है। कम समय में मशरूम से जुड़े शोध कार्यों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। एक साल में दो-तीन ऐसे मौके आ जाते हैं, जब शहर मशरूम के शोध को लेकर चर्चा में आता है। सूबे के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने सोलन शहर को 10 सितंबर 1997 को मशरूम सिटी का दर्जा दिया था। हालांकि राष्ट्रीय खुम्ब अनुसंधान केंद्र इसी शहर में 1983 में वजूद में आ गया था, मगर 14 साल बाद इस शहर को मशरूम सिटी का दर्जा मिला तो…

Read More

सोलन, 9 सितंबर : चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में तैनात कर्मी पर कसौली ले जाकर दुराचार करने का आरोप लगा है। दरअसल, पीड़िता ने ये शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को दी थी, जहां से पीड़िता की शिकायत को अक्षरशः सोलन के पुलिस अधीक्षक को भेजा गया। इसके आधार पर कसौली पुलिस ने आईपीसी की धारा-376 के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता की आरोपी से जान-पहचान राॅन्ग नंबर काॅल से हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती कर आरोपी ने पीड़िता को झांसे में ले लिया। हालांकि, दिसंबर 2020 से चल रहे इस मामले में पीड़िता ने एक लंबी शिकायत…

Read More

सोलन, 9 सितंबर : प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में खनन माफिया के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह दिनदहाड़े ही जहां अवैध खनन को बढ़ावा दे रहे हैं। वहीं अब अगर उन्हें खनन करने से कोई रोके तो उसे भी जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला चिकली नदी में सामने आया है जहां पर दो ट्रैक्टरों द्वारा नदी के बीच में अवैध खनन किया जा रहा था तो उसे स्थानीय व्यक्ति बलविंदर सिंह द्वारा रोकने की कोशिश की गई तो अवैध खनन कर रहे लोगों द्वारा उसके ऊपर जानलेवा हमला…

Read More

सोलन,09 सितम्बर : हिमाचल प्रदेश विज्ञान, तकनीकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकॉस्ट) की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जिला के सीनियर सेकेंडरी स्कूल चायल के अमित ने पहला स्थान हासिल कर सोलन जिला का नाम रोशन किया है।  हिमकॉस्ट ने यह प्रतियोगिता हनी बी डे-2021 के मौके पर आयोजित की थी। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इसमें चायल स्कूल के अमित ठाकुर ने पहला, सीसे स्कूल दसगांव बिलासपुर की आरुषि चंदेल ने दूसरा और डीएवी स्कूल घुमारवीं, बिलासपुर की प्रकृति ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चंबा जिला के सीसे स्कूल सिंहूता के आदित्य कुमार व सोलन…

Read More

सोलन, 08 सितंबर : जिला पुलिस लगातार नशा तस्करों पर अपना शिकंजा कसे हुए हैं। आए दिन तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रह हैं। लेकिन बावजूद इसके नशा तस्करों के हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे है। ताजा मामले में पुलिस की एसआईयू टीम ने चिट्टा पकड़ने में सफलता हांसिल की है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धोबी घाट के विपिन (24)और शुभम ठाकुर (21) से 8.51 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Read More