सोलन, 08 सितंबर : जिला पुलिस लगातार नशा तस्करों पर अपना शिकंजा कसे हुए हैं। आए दिन तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रह हैं। लेकिन बावजूद इसके नशा तस्करों के हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे है। ताजा मामले में पुलिस की एसआईयू टीम ने चिट्टा पकड़ने में सफलता हांसिल की है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली।
एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धोबी घाट के विपिन (24)और शुभम ठाकुर (21) से 8.51 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।