Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन,02 अगस्त : पुलिस की एसआईयू टीम ने सनवारा बस स्टॉप पर 21.42 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पति और पत्नी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि वर्षाशालिका के साथ छतरी में विजय कुमार पत्नी सुनीता के साथ मौजूद है। विजय कुमार द्वारा हाथ में ली गई फोल्डिंग छतरी में काफी मात्रा में चिट्टा हो सकता है। तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में चिट्टा की खेप बरामद की गई। आरोपी पति और पत्नी की पहचान विजय कुमार (45) पुत्र कांशी राम निवासी बापू धाम कालोनी सैक्टर 26 चंडीगढ़ व…

Read More

सोलन, 02 अगस्त : धर्मपुर पुलिस थाना के समीप पुलिस ने दो युवकों से 260 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार  पुलिस की एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक (PB 65 T 267) सोलन से धर्मपुर की ओर जा रही है जिस पर दो युवक सवार है। दोनों युवकों के पास चरस भांग हो सकती है। जिस पर पुलिस ने दोनों युवकों को रोका व तलाशी ली।  तलाशी लेने पर युवकों से 260 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसका दोनों युवक कोई भी लाइसेंस व प्रमाण पेश नहीं कर पाए। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर दोनों युवकों…

Read More

सोलन, 29 जुलाई : बद्दी की बालद खड्ड में शुक्रवार शाम को हुई तेज बारिश के चलते नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जिसमें नो एंट्री के दौरान चोर रास्ते से गुजर रहा एक ट्रैक्टर नदी की चपेट में आ गया। यह ट्रैक्टर कबाड़ लेकर मढ़ावाला हरियाणा की ओर जा रहा था कि अचानक खड्ड में पानी का स्तर बढ़ा और ट्रैक्टर डूब गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग काफी देर तक ट्रैक्टर के ऊपर नदी में फंसे रहे, लेकिन पानी का बहाव और तेज होने के बाद ट्रैक्टर डूब गया और दोनों व्यक्ति…

Read More

सोलन, 29 जुलाई : अग्निपथ योजना के तहत शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर ज़िलो से अग्निवीरों का चयन करने के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा प्रीथी मिलिट्री स्टेशन, अवेरीपट्टी, रामपुर बुशेहर में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने दी। कर्नल शलव सनवाल ने कहा कि योजना के तहत शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर ज़िलों के नवयुवको का 01 अगस्त से 30 अगस्त, 2022 तक पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के बाद 27 सितम्बर, 2022 को 11 अक्तूबर, 2022 तक एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अग्निवीर ज्वाइन इंडियन आर्मी…

Read More

सोलन, 29 जुलाई : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33 केेवी सोलन-गड़खल/गांधी ग्राम के रखरखाव के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी यहां विद्युत बोर्ड परवाणू के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि 02 अगस्त, 2022 को प्रातः 09ः30 बजे से सायं 05ः30 बजे तक 33/11 केवी उप केद्र गड़खल और गांधीग्राम के अंतर्गत सभी 11 केवी फीडरों में, 04 अगस्त, 2022 को प्रातः 09ः30 बजे से सांय 05ः30 बजे तक कुमारहट्टी, ज़ीरो पॉइन्ट नजदीक गांधीग्राम, खील मोड, परगयाणी, खील बरसेर, हिम्मतपुर दाबली एंव आस-पास के क्षेत्रों…

Read More

सोलन, 29 जुलाई : जिला के विधायक डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने सोलन नगर निगम का दौरा कर कांग्रेस पार्षदों सहित कर्मचारियों की समस्याओं को जाना व नगर निगम सोलन को और कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, इस पर चर्चा की गई। इस दौरान विधायक सरकार द्वारा नगर निगम से ताश के पत्तों की तरह कमिश्नर के तबादले से नाखुश दिखाई दिए। हमारे संवाददाता से बात करते हुए विधायक डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने बताया कि सोलन नगर निगम बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो वायदा 100 रुपए मासिक बिल देने का जनता से किया था, आज भी वह उस पर अड़े है व जल्द की ऐसा किया जाएगा। विधायक ने कहा…

Read More

सोलन, 29 जुलाई : जिला के धर्मपुर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्कूटी चालक व महिला से 17.40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी के अनुसार यातायात चेकिंग के दौरान नजदीक पुलिस थाना गेट पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर परमाणु की तरफ से धर्मपुर की ओर आ रही स्कूटी (HP12H-4374) को चैकिंग के लिए रोका।  चैकिंग करने पर दोनों से 17.40 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान विजय (36) पुत्र रणजीत, निवासी गांव पुरला, सैक्टर -3, महिला (30) पत्नी सन्नी, निवासी कालका, जिला पंचकूला हरियाणा के रूप में हुई है।  एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज…

Read More

सोलन, 28 जुलाई : शहर के दोहरी दीवार में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ट्क की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कूटी सवार अपनी साइड पर चल रहा था कि अचानक पीछे से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी (HP 16A 1308) को चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक को टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान सिरमौर के रहने वाले हितेन्द्र के रूप में हुई है। मृतक सोलन में जोमैटो (Zomato) में कार्यरत था। ट्रक (HP63D 7086)…

Read More

सोलन, 27 जुलाई : ज़िला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुलहरी ने बुधवार को अपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 के अनुभाग 144 के तहत निहित प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर अश्वनी खड्ड के आस-पास और गिरी नदी के किनारें किसी भी प्रकार की पर्यटन एवं व्यवसायिक गतिविधियों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार राज्य में मानसून के कारण भारी वर्षा होने से अश्वनी खड्ड तथा गिरी नदी में प्रायः बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। यह देखने में आया है कि नदी के किनारें तथा आस-पास अनेक शिविर लगाए जाते है। विशेषकर मानसून…

Read More

सोलन, 27 जुलाई : जिला मुख्यालय सोलन में बुधवार सुबह चालक की लापरवाही से स्कूल जा रही बच्ची की टांग टूट गई। जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर सन्नी साइड से सैंट ल्यूक्स जा रही थी। इसी दौरान स्कूल से कुछ दूर पीछे ही एक टेंपो ने बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे बच्ची की टांग टूट गई। बच्ची को आनन-फानन में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यातायात सुरक्षा के बारे में जितना लोगों को जागरूक किया जा रहा है लोग उतने ही सड़क पर लापरवाह दिखाई दे रहे हैं। बीते दिनों जाबली में युवती की लापरवाही लोगों की जान पर महंगी पड़ सकती…

Read More