Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन : ग्राम पंचायत भूमती के बडमल गांव के रमेश चंद शर्मा को राष्ट्रपति पुलिस मैडल सम्मान मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। रमेश चंद को यह सम्मान अपने सेवाकाल के दौरान विषम परिस्थितयों, दुर्गम क्षेत्रों व अति विशिष्ठ लोगों की सुरक्षा में सजगता व मेहनत के साथ डयूटी देने के लिए यह सम्मान मिला है। मंगलवार को राजभवन में आयोजित सम्मान समाराेह के दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रमेश चंद शर्मा को मैडल लगाकर सम्मानित किया। रमेश चंद शर्मा प्रदेश पुलिस में बतौर सब-इंस्पेक्टर सेवारत है और वर्तमान में प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की सुरक्षा…

Read More

सोलन: विधायक धनीराम शांडिल नगरपरिषद सोलन मे हो रहे विकास कार्यो से नाखुश है। डॉ.कर्नल धनीराम शांडिल के अनुसार नगरपरिषद सोलन व् पीडब्लूडी विभाग मे कार्य की गति कछुए की गति से भी कम है। जिसके चलते यहां की जनता को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। उन्होंने  कहा कि नगरपरिषद व प्रदेश सरकार सोलन को उचित पार्किंग व्यवस्था मुहैया नहीं करवा पाई है। वही पीडब्लूडी विभाग की लचर प्रणाली के चलते माल रोड की नालियों को ढकने का कार्य अधर में लटका हुआ है। धनीराम शांडिल सोलन मे विकास कार्यो के समय पर पूरा न होने से तल्ख़ दिखाई दिए। उन्होंने …

Read More

सोलन : बेसहारा पशुओं का आंतक लोगों के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है। दर्जनों बेसहारा पशु सड़कों पर इधर-उधर बैखौफ घुमते नजर आते है। हांलाकि सरकार गौ संरक्षण के लिए शराब की प्रति बोतल एक रूपये ऐसस लेकर सरकारी खजाना भर रही है। लेकिन बेसहारा पशु अभी भी सड़कों पर है। प्रदेश से आए दिन पशुओं के बृद्धों, महिलाओं व् छोटे बच्चों पर हमले की खबरें आती रहती हैं। शहर में 80 वर्षीय फकीर सिंह पर बेसहारा बैल ने जबरदस्त हमला कर दिया। फकीर सिंह क्षेत्रीय अस्पताल में जिंदगी व मौत की जंग लड़ रहे है। बैल के जबरदस्त हमले के…

Read More

सोलन: डॉ. वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पीएचईटी) केंद्र को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वर्ष 2019-20के लिए पीएचईटी केन्द्रों में दूसरे स्थान के पुरस्कार से नवाजा गया है। इस पुरस्कार को हासिल कर इस केंद्र ने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय के खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत पीएचईटी पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (एआईसीआरपी) का सोलन केंद्र आता है। इस केंद्र को भारत के 31 एआईसीआरपी केंद्रों में दूसरे स्थान पर आंका गया है। यह पुरस्कार हाल ही में जेएनकेवीवी जबलपुर में आयोजित पीएचईटी पर अखिल भारतीय…

Read More

सोलन : सपरून में सोमवार दोपहर दुर्गा मंदिर के नजदीक पोस्ट ऑफिस के पास राजकुमार मित्तल के परिवार पर कुछ लोगों ने हमला किया और गाड़ी के साथ तोड़-फोड़ की। जानकारी के अनुसार राजकुमार मित्तल के छोटे भाई की पत्नी और ड्राइवर अपनी कार में घर जा रहे थे। पीछे से एक सफेद रंग की टाटा ट्रेगो कार आई और उसमें से तीन आदमी निकले। उन्होंने कार को रोककर कार पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे कार का अगला शीशा व साइड के दो शीशे टूट गए। शोर मचाने पर ट्रेगो में आए तीनों युवक वंहा से भाग गए। मित्तल परिवार द्वारा आरोप लगाया…

Read More

सोलन : फेसबुक पर लग्जरी कार को सस्ते दामों पर बेचने के झांसे में एमएमयू के एक डॉक्टर साहब फंस गए। एक लाख 32 हजार रुपए भी गंवा बैठे। मगर धर्मपुर पुलिस ठगों पर भारी पड़ गई। राजस्थान के अलवर से तीन ठगों को उठा लाई है। इनके कब्जे से 7 पेटीएम, 13 सिमकार्ड व 6 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान नरेंद्र, जितेंद्र उर्फ सचिन व विष्णु कुमार के तौर पर की गई है। दरअसल, शातिरों ने फेसबुक पर एक कार की तस्वीरें यह कहकर पोस्ट की कि इसे बेचा जा रहा है। इसी बीच सुल्तानपुर…

Read More

सोलन : शनिवार को शरारती तत्वों द्वारा शिलान्यास पट्टिका को तोड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस से स्थानीय विधायक धनीराम शांडिल  द्वारा ग्राम पंचायत बसाल के अंतर्गत एक कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन करने का कार्यक्रम था। इसी पंचायत के अंतर्गत मिडिल स्कूल कथेड़ के समीप एक खेल मैदान का शिलान्यास करना था, जहां पर उद्घाटन पट्टिका लगी हुई थी, परंतु उद्घाटन से कुछ समय पहले ही कुछ शरारती तत्वों द्वारा यह पट्टिका तोड़ दी गई। खेल मैदान दस लाख की लागत से बनना था। इसके बारे में स्थानीय विधायक को भी सूचना दी गई, जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय…

Read More

सोलन: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 9 फरवरी, 2020 को आयोजित की जा रही अधीनस्थ संबद्ध सेवा-2019 की प्रारम्भिक परीक्षा सोलन के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आज अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चंदेल द्वारा दी गई। विवेक चंदेल ने कहा कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिला में 16 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा प्रातः11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक जिला मुख्यालय पर स्थापित विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर केंद्र समन्वयकों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Read More

सोलन : हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हिप्पा तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय आईआरएस पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हो गई है। निश्चित तौर पर इस तरह की कार्यशाला आपदा के समय अधिकारियों को तालमेल बैठाने मे मील का पत्थर साबित हो सकती है। मगर अधिकारियों की व्यस्तता के चलते कुछ अधिकारी इस बैठक में सिर्फ हाजरी लगाते नज़र आए। जिससे कहीं न कहीं यह साफ़ देखने को मिलता है की आपदा प्रशिक्षण को सोलन के उच्च अधिकारी कितनी गंभीरता से ले रहे है। हालांकि उच्च अधिकारियों के नाम की पट्टिका उनकी कुर्सियों के सामने देखी जा सकती थी, लेकिन उच्च अधिकारी…

Read More

सोलन : गत रात्रि एक निजी शैक्षणिक संस्थान में एक हॉस्टल की छात्रा की पेट में दर्द होने से मौत हो गई। छात्रा का नाम ज्योती बताया जा रहा है।  वह मंडी की रहनी वाली थी। बताया जा रहा है कि ज्योति होस्टल की मेस में खाना-खाने के बाद हॉस्टल के कमरे में सोने चली गई। मगर कुछ देर बाद उसकी जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आई और कहने लगी की पेट में दर्द है। जिस पर होस्टल वार्डन व उसकी सहलियों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल  पहुंचाया। जंहा पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी…

Read More