Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन : कसौली में एक युवक की जहरीली दवाई का सेवन करने से मृत्यु हो गई। अभी इस बात का पता नहीं लग पाया है कि युवक ने जानबूझ कर या गलती से जहरीली दवाई का सेवन किया था। जानकारी के अनुसार कसौली के गांव अंबोटा के अंतर्गत देेेर रात को 25 वर्षीय राजेश उर्फ राजू पुत्र बावू राम ने जहरीली दवाई का सेवन कर लिया था, जिसे इलाज हेतू पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कसौली पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Read More

सोलन : दाड़लाघाट क्षेत्र में कार के खाई में लुढ़क जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना चाखड़ के फलोंदन के समीप घटित हुई। यहां पर एक नैनो कार सड़क से नीचे गिर गई, जिसमें चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कपिल के तौर पर हुई है। जांच में पुलिस ने पाया कि कपिल रात के समय अपने घर से कांगरी की ओर जा रहा था। जैसे ही फलोंदन के समीप पहुंचा, कार खाई में गिर गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने…

Read More

सोलन : औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत रामशहर के चंगर चयोनी गांव में 9 माह पहले एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक महिला के परिजनों का आरोप था कि महिला की हत्या उसी के पति देवराज द्वारा की गई थी। हत्या के बाद से ही आरोपी पति मौके से फरार चल रहा था। बता दें कि रामशहर पुलिस ने हत्या के आरोपी महिला के पति को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने महिला के पति को रामशहर के अंतर्गत उसी के गांव के आसपास से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति…

Read More

सोलन : जाबली में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हुई है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया की कसौली के अंतर्गत जाबली में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। उन्होंने बताया की व्यक्ति की पहचान 43 वर्षीय सोमनाथ उर्फ संजू, पुत्र राम आसरा के रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति किराए के कमरे में इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर का काम करता था और वही रहता था। आज दिन के समय में माकन मालिक ने…

Read More

सोलन: विद्युत उपमंडल कसौली के तहत 11केवी जाबली फीडर पर4 फरवरी को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल कसौली के सहायक अभियंता अशोक शर्मा ने देते हुए बताया कि 11केवी जाबली फीडर पर मंगलवार को आवश्यक मुरम्मत हेतु गढ़खल गांव, गढ़खल बाजार, किम्मूघाट, नंदोह, शिल्ली, श्लोई व साथ लगते क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Read More

सोलन : हिमाचल प्रदेश अन्य राज्यो को बिजली प्रदान करने के बावजूद भी अपने राज्य मे बिजली व्यवस्था को सुधार नहीं पाया। सोलन शहर मे आये दिन अघोषित कट व बिजली की आंख मिचैली से लोगो को दो-चार होना पड रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली को ठीक कर देते है लेकिन दूसरे दिन फिर वो ही ढ़ाक के तीन पात देखने को मिलते है। दूसरो को रोशनी देने वाले राज्य हिमाचल की कहानी यह है कि अकेले सोलन जिला मे ही करोडो रूपये खर्च करने के बावजूद बिजली व्यवस्था को सुधार नहीं पाया है। लोगो के अनुसार सोलन…

Read More

सोलन: नालागढ़ के अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायधीश वीरेंद्र ठाकुर की अदालत ने रामशहर के गुनाह क्षेत्र के रहने वाले धर्मपाल उर्फ सोनू पुत्र  राम आसरा को दुराचार का दोषी पाया है। अदालत ने 6 अक्तूबर 2003 की इस घटना में दोषी को 6 साल 6 महीने की सजा के आदेश दिए हैं। साथ ही 10 हजार रुपए जुर्माना अदा करने के भी आदेश जारी किए हैं। उप जिला न्यायवादी संदीप शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि मानसिक रूप से असामान्य बेटी जब गोबर फैंकने घर से कुछ दूर खेत में गई थी, उस दौरान धर्मपाल द्वारा बेटी…

Read More

सोलन : प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणु स्थित टिंबर ट्रेल रिजॉर्ट के संस्थापक रमेश गर्ग के निधन की दुखद खबर है। 76 वर्षीय दिवंगत गर्ग एक लंबे अरसे से लीवर की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। जानकारी मिली है कि केरल के कोच्चि में उनका निधन शनिवार सुबह 11:00 बजे के आसपास हुआ है। पार्थिव शरीर को परवाणु लाया जा रहा है। हालांकि दाह संस्कार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन इतना जरूर साफ हो गया है कि रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। मूलत: सिरमौर के सराहां के रहने वाले दिवंगत गर्ग का जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। बेशक ही उच्च…

Read More

सोलन : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक युवक के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के पास रहता था और पढ़ाई कर रहा था। युवक ने आज सुबह घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय घर पर कोई नही था। जब  परिजन घर वापिस आए तो युवक को फंदे से लटकते हुए देखा ओर पड़ोसियों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की पहचान 22 वर्षीय अंकुश निवासी सवाना राजगढ़ (सिरमौर) के रूप में हुई…

Read More

सोलन : परवाणु में ट्रक मालिक ने बैटरी चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। जानकारी के अनुसार गांव सोडिया समीप सीआरपीएफ कैंप पिंजौर के अशोक कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपना ट्रक (एचआर68-8215) Add Blue सैक्टर-1 परवाणू के पास खड़ा कर Ancamcho फैक्ट्री में अपने निजी काम से गया था। जब वापिस आया तो ड्राइवर साइड वाला शीशा टूटा हुआ था। जब उसने अंदर देखा तो ट्रक की बैटरी चोरी हो गई थी। वह बैटरी की तलाश के लिए निकला तो एक व्यक्ति मोटरसाइकिल (एचआर49ए-4116) पर ट्रक की बैटरी को रखने की कोशिश कर रहा था। ट्रक चालक ने उसके भागने से…

Read More