Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन: थाना धर्मपुर पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक से चरस पकड़ने में सफलता हांसिल की है। जानकारी के अनुसार धर्मपुर के क्यारद जोहड़ी के समीप धर्मपुर की ओर पैदल जा रहे एक युवक से104.53 ग्राम चरस बरामद की है। युवक की पहचान 25 वर्षीय  इकवाल सुपुत्र शराफ़त मुहम्मद निवासी गांव हाटकोट कुनिहार ,अर्की के रूप में हुई हैै।पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Read More

सोलन : जाबली के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर 382 मीटर की लंबाई का फ्लाईओवर कुमारहट्टी में अप्रैल माह तक तैयार होने का अनुमान है। वहीं शमलेच में 936 मीटर की टनल का निर्माण सौ करोड़ की लागत से किया गया है। जो इस फोरलेन पर सफर करने वाले यात्रियों और पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बनने वाली है। हालांकि इस रोमांचक सफर को तय करने के लिए लोगों को इसकी कीमत चुकानी होगी। जिसके लिए सनवारा में एनएचएआई की और से टोल बैरियर का निर्माण किया जा रहा है। इससे पहले हिमाचल की एंट्री पर परवाणू में टोल देना होता…

Read More

सोलन : रविवार को उपमंडल के पबियाना सड़क हादसे में एक दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चण्डीग़ढ  रैफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार के राजगढ़ उपमंडल के पबियाना के पास  एक मारुति कार ऑल्टो 800(सीएच3एल-5996) सड़क से नीचे लुढ़क गई। कार को टिकरी पबियाना के 65 वर्षीय कल्याण सिंह चला रहे थे। उनकी पत्नी संतोष देवी भी उनके साथ थी। दंपत्तिकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सोलन हॉस्पिटल से पीजीआई चंडीगड़ के रैफर किया गया है। वही सुबह…

Read More

सोलन : पुलिस की एसआईयू टीम को एक युवक से चिट्टा पकड़ने में सफलता मिली है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव कुमार शर्मा ने की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मोहन पार्क चंबाघाट के समीप कपूर विला में एक किराए के कमरे से 37.77 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। युवक की पहचान दीपेश चौहान निवासी शाहधार रामपुर बुशहर (शिमला) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।   

Read More

सोलन : बीच बाजार में कसाई गली में मोबाइल फटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक लड़की किसी काम से जा रही थी कि अचानक उसके हाथ मे मोबाइल फट गया। मोबाइल के फटने से गली में धुंआ फ़ैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोबाइल फटने से घबराई लड़की इसे छोड़कर चली गई। लोगों में इसके फटने को लेकर डर पैदा हो गया। यह साफ नहीं हुआ है कि मोबाइल किस कंपनी का था। दुकानदारों ने जब बाहर निकल कर देखा तो लड़की वहां से जा चुकी थी, मगर मोबाइल वहीं गली में पड़ा था। यह पता नहीं चल पाया कि वो…

Read More

सोलन : शहर के समीप बरूरी में ढांक से एक व्यक्ति सड़क में नीचे गिरने का मामला सामने आया है। व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को सड़क किनारे जख्मी हालत में पड़ा देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी। पुलिस विभाग में हाइवे पेट्रोलिंग की टीम हेड कॉन्स्टेबल सीता राम ओर कॉन्स्टेबल कुलदीप ठाकुर ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस की मदद से क्षेत्रिय अस्पताल पहुंचाया। अभी घायल व्यक्ति की पहचान नही हो पाई है। घायल व्यक्ति बेहोशी की हालत में है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही…

Read More

बद्दी : शुक्रवार शाम करीब 6 बजे के आसपास पुलिस की क्यूआरटी टीम ने एक बेशकीमती लग्जरी कार रेंज रोवर (यूपी32जीएक्स-8999) को कब्जे में लिया है। काले शीशे वाली इस गाड़ी पर गर्वनमेन्ट ऑफ इंडिया लिखकर धौेंस दिखाने की कोशिश भी की जा रही थी। आरोपी गिरफ्तारी के वक्त शराब के नशे में धुत्त था। साईं रोड पर शक के आधार पर कार को चैक किया गया। उस समय कार में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला करीब 35 वर्षीय हितेश्वर त्यागी पुत्र संजीव त्यागी बैठा हुआ था, जिसे पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के…

Read More

सोलन: शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर सतीश आनंद की मां सुदेश आनंद का संक्षिप्त बीमारी के बाद आज सुबह निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थी। बड़ी संख्या ने लोगो ने अंतिम संस्कार उन्हें श्रदासुमन अर्पित किए। स्व. सुदेश अपने परिवार के साथ 1947 में विभाजन के समय सोलन आई थी। उनके पिता क्षेत्र के नेता रहे। विभाजन के बाद वह अपने पति के साथ सोलन में तत्कालीन बघाट में आश्रय और आजीविका खोजने के लिए पहुंची थी। सलोगड़ा शिविर में शरणार्थी के रूप में आए थे और वहां से एक छोटे से कपड़े की दुकान से कारोबार शुरू किया, जिसे अब आनंद काम्प्लेक्स के नाम से…

Read More

सोलन : गत देर रात्रि माल रोड़ पर एक दुकान में आग लगने से लाखों का नुक्सान हुआ है। जानकारी के अनुसार माल रॉड पर गर्ल स्कूल के सामने आशोक साहनी की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखी पीजा बनाने की दो मशीनें, एक फ्रिजर तथा बिजली की वायरिंग जल गई। फायर ब्रिगेड ने तुरंत  मौके पर आकर आग पर काबू पा लिया। आग से करीब पांच लाख रुपये का नुक्सान आंका गया है ।

Read More

सोलन : ग्राम पंचायत भूमती के बडमल गांव के रमेश चंद शर्मा को राष्ट्रपति पुलिस मैडल सम्मान मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। रमेश चंद को यह सम्मान अपने सेवाकाल के दौरान विषम परिस्थितयों, दुर्गम क्षेत्रों व अति विशिष्ठ लोगों की सुरक्षा में सजगता व मेहनत के साथ डयूटी देने के लिए यह सम्मान मिला है। मंगलवार को राजभवन में आयोजित सम्मान समाराेह के दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रमेश चंद शर्मा को मैडल लगाकर सम्मानित किया। रमेश चंद शर्मा प्रदेश पुलिस में बतौर सब-इंस्पेक्टर सेवारत है और वर्तमान में प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की सुरक्षा…

Read More