ऊना (एमबीएम न्यूज़) : ऊना-मेहतपुर एक्सप्रेस हाईवे पर बहडाला में कार व बाईक की टक्कर में दो युवक घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पीडि़तों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान हरेंद्र 21 वर्षीय निवासी बाथड़ी व लव कुमार निवासी लोअर मजारी नंगल जिला रोपड़ 18 वर्षीय के रूप में हुई है।
दोनों बाईक सवार बहडाला में जा रहे थे कि अचानक ही एक स्विफ्ट कार ने इनको चपेट में ले लिया। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पीडि़तों का उपचार जारी है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया क िपुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।