कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा अंबिका सूद को गंभीर हालात में पीजीआई चंडीगढ़ उपचार के लिए भर्ती किया गया है। अंबिका सूद की हिमोटलोजिकल के कारण तबीयत बिगड़ी और उन्हें तुरंत पीजीआई में दाखिल करना पड़ा। हिमोटलोजिकल के कारण अंबिका के खुन के कणों में दिक्कतों के आने से समस्या पैदा हुई है। जिस कारण तुरंत अंबिका को पीजीआई में भर्ती करना पड़ा। चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया है और अब अंबिका की तबीयत खतरे से बाहर है।
पिछले चार दिनों से अंबिका सूद चिकित्सा जांच चल रही है और अब डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। गौर रहे कि अंबिका सूद भाजपा की तेज तरार नेत्री होने के अलावा महिला आयोग में अध्यक्ष पद पर चर्चित चेहरा रही हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान महिला उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किए हैं और कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर मिसाल कायम की है।
आज भी अंबिका सूद महिला उत्थान व समाज सेवा के लिए तत्पर रहती है और समाज में पनप रही बुराईयों को खत्म करने के लिए सराहनीय प्रयास कर रही है। उनके तबीयत बिगडऩे के कारण पूरे प्रदेश में उनके स्वास्थ्य को ठीक होने की कामना की जा रही है।
उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धुमल, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्रिहोत्री, वर्तमान वन, परिवहन युवा संवाएं एवं खेल विभाग मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, कृषि एवं आटी मंत्री राम लाल मार्कंडेय, पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, आनी के विधायक किशोरी लाल सागर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत्तपाल सती, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्या नेगी, बंजार कांग्रेस महिला अध्यक्ष पिंगला भंडारी सहित तमाम नेताओं व आम जनता ने अंबिका सूद के स्वास्थ्य की कामना की है।
Latest
- 22 मई को होगा बीबीए बीसीए एंट्रेंस एग्जाम, HPU ने जारी किया शेड्यूल
- मंडी : 100 करोड़ से अधिक के मालिक हैं विक्रमादित्य सिंह, प्रत्याशी पर दर्ज है 14 मामले
- संसदीय व विधानसभा क्षेत्रों के लिए तीसरे दिन 12 नामांकन दाखिल
- नाहन में आवारा कुत्तों को लेकर भाजपा पार्षदों का नप कार्यालय के बाहर धरना
- हिमाचल के लाल ने मुंह से कलम पकड़ भेद दी थी NEET परीक्षा, अब हासिल कर रहा है उच्च शिक्षा