नाहन (एमबीएम न्यूज) : करीब सात घंटे बाद भी देहरादून-पांवटा-नाहन-शिमला हाईवे बहाल नहीं हो सका है। साथ ही श्री रेणुका जी मार्ग पर भी यातायात ठप है। दर्जनों वाहन हाईवे के दोनों तरफ फंसे हुए हैं।
सनद रहे कि दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास दोसडक़ा व जमटा के बीच जबरदस्त भूस्खलन हुआ था। श्री रेणुका जी मार्ग पर मलबा हटाने का कार्य बेहद जोखिमपूर्ण है। इस सडक़ से मलबा हटाने पर नीचे की तरफ दूसरी सडक़ पर लुढक रहा है।
लिहाजा जब तक श्री रेणुका जी मार्ग को बहाल नहीं किया जाता, तब तक नाहन-शिमला हाईवे पर भी यातायात सुचारू नहीं हो सकता।