शिमला (एमबीएम न्यूज) : युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश में पांच नए सचिवों की नियुक्तियां की हैं। यह नियुक्तियां भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी अफजल अहमद की सहमति से की की गई हैं। ब्लाॅक स्तर पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई है।
बीर सिंह ठाकुर, विकास कुमार, रिपना कलसाईक, प्रितपाल सिंह वेदी व ओपी ठाकुर को प्रदेश युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया है। इसके अलावा विवेक मेहता को शिमला लोकसभा युवा कांग्रेस का महासचिव और पुनीत कुमार को सुजानपुर ब्लाॅक युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। युंका अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने आज बताया कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।