केलांग (एमबीएम न्यूज) : केंद्रीय गृह मंत्री किरेन रिजिजु का काजा के समीप मॉनेस्ट्री पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। तिब्बत सीमा के नजदीक गोनपा में उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही क्षेत्र में बीएसएनएल की थ्री जी सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इसके अलावा उन्होंने क्षेत्रीय भाषा भोटी को संविधान की 8वीं अनुसूची में लाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने सेना के अधिकारियों से भी कई विषयों पर चर्चा की। इस दौरान स्थानीय नाटय दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। केंद्रीय मंत्री के दौरे के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला।