राजगढ़ 03 मार्च : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग का नामकरण इस क्षेत्र की जानी मानी शख्सियत पंडित दुर्गा दत्त शर्मा के नाम से कर दिया गया है। इसकी मंजूरी कैबिनेट में प्रदान की दी गई है। बता दें कि स्वर्गीय पंडित दुर्गा दत्त शर्मा ने नारग क्षेत्र में आर्य समाज की स्थापना की थी तथा एक समाजसेवी के रूप में उनकी पूरे क्षेत्र में एक अलग पहचान थी।
इस महान विभूति के नाम पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग का नाम करने बारे बीते कई वर्षों से मांग चली आ रही थी, जोकि इस सरकार द्वारा पूरी की गई है, जिससे समूचे नारग क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है।
इस कार्य को अंजाम देने के लिए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खु और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव दयाल प्यारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार, का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणधीर सिंह पवार, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान, मुन्नीलाल पवार, शकुंतला प्रकाश चौहान, सत्येंद्र नेहरू, हरदेव राणा, विक्रम जेलदार, नरेंद्र शर्मा ,रतन कश्यप, दिनेश ठाकुर, नीलम शर्मा, चंद्रशेखर ठाकुर, प्रदीप कंवर, ज्योति साहनी, नारग जॉन अध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, हरीकिशोर जसपाल ठाकुर, संजीव तोमर, अनुज ठाकुर, गौतम शर्मा, हेमंत अत्री, रतन हाबी, लेख राम भगनाल, अरुण शर्मा, रमेश कुमार, सुदेश शर्मा, मदन स्वरूप शर्मा, प्रीतम सिंह, ओम प्रकाश ठाकुर, कविराज ठाकुर, सुनील शर्मा, विकास ठाकुर, बलबीर चौहान, बाबूलाल तोमर, सुनील जालटा, अमन ठाकुर, अनिल पुंडीर, इंद्रपाल ठाकुर, सोहन सिंह, भूपेंद्र कंवर, सुधीर ठाकुर, दीपक धीर, आशा प्रकाश, कुशल तोमर, सुरेश कुमार, संदीप शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, रामकिशन ठाकुर, रोशन चौहान, अनिल ठाकुर, विश्वजीत सिंह, संदीप तोमर, रनजोत ठाकुर, अरुण चौहान, सतपाल चौहान, चंद्र मोहन शर्मा, इंद्रजीत ठाकुर, देशराज कश्यप, अवतार सिंह, सुनील रोशन, संजीव चौहान, प्रमोद कुमार, संध्या धीमान सहित अन्य कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त ओबीसी सेल, एससी सेल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल तथा एनएसयूआई के सभी पदाधिकाररियों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।