पांवटा साहिब, 29 फरवरी : भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल में तैनात पांवटा साहिब के जामनी वाला के रहने वाले नायक (NK) करणजीत सिंह (KARANJIT SINGH) का दुखद निधन का समाचार मिला है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दिवंगत फौजी की पार्थिव शरीर देर बीती रात ही पैतृक गांव पहुंच गई थी। वीरवार को अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दौरान सेना की टुकड़ी द्वारा पुष्पांजलि भी भेट की जाएगी। बता दे कि दिवंगत सैनिक पेरेंटल यूनिट 17 जैक राइफल (17 JAK Rifle) थी।
मिली जानकारी के मुताबिक दिवंगत करण जीत सिंह करीब दो-तीन महीने पहले छुट्टी पर घर आया था। इस दौरान बीमार हो गया। पहले पांवटा साहिब में ही उपचार किया गया। इसके बाद मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, जहां से दिवंगत करण जीत सिंह को दिल्ली के आरआर अस्पताल रैफर किया गया था। जहां बुधवार को करण जीत सिंह का निधन हो गया। दिवंगत करण जीत सिंह के निधन के बाद समूचे इलाके में शोक की लहर भी पैदा हो गई है। पूर्व सैनिकों ने गहरा शोक प्रकट किया है।
उधर, संपर्क किए जाने पर सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर (सेवानिवृत) दीपक धवन ने बताया कि बीती देर रात ही सैनिक के निधन की सूचना सेना से मिली थी, इसके बाद जानकारी को प्रशासन से साझा की गई। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।