संगड़ाह, 09 फरवरी : रविवार 3 फरवरी को करंट लगने से झुलसा विद्युत कर्मी PGI चंडीगढ़ में जिंदगी की जंग हार गया। शुक्रवार को विद्युत कर्मी ने उपचार के दौरान दम तोड दिया है। मृतक की पहचान जीवन सिंह (52) पुत्र ध्यान सिंह निवासी गांव कठमली तहसील ददाहु जिला सिरमौर के रूप में हुई है। संगड़ाह पुलिस की टीम शुक्रवार को ही पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए चंडीगढ़ पहुंच गई थी। वहीं, मामले की आगामी जांच की जा रही है।
संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव लोहारा-टिकरी में गत 03 फरवरी को कनिष्ठ अभियंता व अन्य किसी कर्मचारी की गैर मौजूदगी में मृतक विद्युत कर्मी ट्रांसफर पर अकेले काम कर रहा था। इस दौरान मृतक को करंट लग गया। करंट लगने से जीवन सिंह करीब 100 फीट नीचे खाई में लुढ़क गया। परिजनों ने मृतक को नाहन उपचार के लिए पहुंचाया लेकिन बगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रैफर कर लिया गया था। यहां जीवन सिंह ने शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने मामले की पुष्टि की है।
पहले भी 5 कर्मी गवां चुके है जान
बता दे कि गत एक दशक में सिरमौर जिला के संगड़ाह उपमंडल में करंट लगने से 5 विद्युत कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। 30 जुलाई 2013 को काकोग में अमर सिंह मिस्त्री, 13 जुलाई 2019 को रजाणा में तुला राम मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। इसके अलावा 26 दिसंबर 2021 को पुराने तहसील कार्यालय संगड़ाह के समीप रत्न कुमार व 10 जुलाई 2022 को मंडोली में बृजेश नामक मजदूर की भी करंट लगने से मौत हुई है।